कमलनाथ सरकार पर कोरोना का नहीं बल्कि (डरो ना) का असर- नरोत्तम मिश्रा
भोपाल. मध्य प्रदेश में पॉलिटिकल ड्रामा जारी है और अब तक कांग्रेस के महाराज रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जैसे ही भाजपा का दामन थामा वैसे ही कमलनाथ सरकार डोल गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 22 विधायकों के इस्तीफों के बाद साफ हो गया कि कमलनाथ अब चंद दिनों के मुख्यमंत्री है। अब स्थिति साफ है कि कांग्रेस सरकार बचाने में जुटी है तो भाजपा विधानसभा में होने वाले शक्ति परीक्षण का इंतजार कर रही है।
कमलनाथ सरकार पर कोरोना का नहीं बल्कि (डरो ना) का असर
वहीं भाजपा नेता व पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ कैबिनेट बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार के मंत्री ही नहीं है तो कैबिनेट बैठक कैसे हो सकती है इसके अलावा कोरोना वायरस के डर से विधानसभा का बजट सत्र रद्द करने की खबरों पर उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार पर कोरोना का नहीं बल्कि (डरो ना) का असर है।
