नरोत्तम मिश्रा व शिवराज सिंह ने राज्यपाल से फ्लोर टेस्ट की मांग
भोपाल. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह और रामपाल सिंह आज शनिवार की शाम को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की इसके बाद राजभवन से बाहर आने के बाद शिवराज ने कहा कि हमने राज्यपाल को बताया कि कमलनाथ सरकार बहुमत खो चुकी है उनके पास सरकार चलाने का संवैधानिक अधिकार नहीं है इसलिए 16 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण और बजट सत्र का कोई मतलब नहीं है। हमने राज्यपाल से अनुच्छेद 175 के तहत सरकार को विश्वासमत प्राप्त करने का निर्देश देने की मांग की।
विधानसभा स्पीकर ने कुछ बागी विधायकों पर कार्रवाई के संकेत दिए
वहीं जयपुर में ठहराए गए कांग्रेस विधायक रविवार को भोपाल लौटेंग। कांग्रेस ने रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है जिसमें सरकार बचाने की रणनीति पर चर्चा होगी। इस बीच विधानसभा स्पीकर एनपी प्रजापति ने कुछ बागी विधायकों पर कार्रवाई के संकेत दिए है। स्पीकर ने इन विधायकों को दोबारा नोटिस देकर 15 मार्च तक पेश होने का कहा है इधर भाजपा ने राज्यपाल से मुलाकत कर फ्लोर टेस्ट की मांग की है।
