6 रूट पर बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी में मोदी सरकार, 44 और वंदे भारत देशभर में चलेंगी

नई दिल्ली. देश की पहली बुलेट ट्रेन चलने में भले ही अभी देरी हो लेकिन रेल मंत्रालय अब देश के 6 नए रूटों पर भी बुलेट ट्रेन दौड़ाने की तैयारी कर रहा है इसके लिए काम जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है। जापान सरकार के सहयोग से पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मुंबई से अहमदाबाद कॉरिडोर पर काम चल रहा है जिसमें टेक्निकल और फाइनेंशियल मदद जापान कर रहा है।
44 और वंदे भारत देशभर में चलेंगी
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में कहा कि जल्द ही भारतीय रेलवे दुनिया की पहली ऐसी रेलवे होगी जो पूरी तरह से इलेक्ट्रीफाइड होगी इसके लिए मोदी सरकार ने एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया है इसके साथ ही रेल मंत्री ने कहा कि 44 और वंदे भारत देशभर में चलेंगी। रेल मंत्री ने लोकसभा में बताया कि सभी रेलवे स्टेशनों पर महिला पुरूष के लिए अलग से शौचालय बना दिए गए है और जल्द ही दिव्यांगों के लिए भी अलग से शौचालय बनाए जा रहे है और सभी स्टेशनों पर एक्स लेटर और लिफ्ट लगाई जा रही है इसके साथ ही 5628 रेलवे स्टेशनों पर रेलवे ने वाईफाई की सुविधा दी हुई है।
6 नए रूट पर बुलेट ट्रेनों की होगी शुरूआत
दिल्ली से बनारस
दिल्ली से अहमदाबाद
मुंबई से नागपुर
मुंबई से हैदराबाद
चेन्नई मैसूर
दिल्ली से अमृतसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *