डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास पर लंच लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया
भोपाल. अभी हाल ही में 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर आये पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विधानसभा में सचेतक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास पर दोपहर का भोजन करने के लिये पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, आदि पहुंचे । सबसे पहले पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपने निवास पर स्वागत किया ।
भोजन करने के उपरांत राज्यसभा का नामांकन भरने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया
डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास लंच करने के बाद सीधे डॉ. नरोत्तम मिश्रा के साथ भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करने के लिये पहुंचे। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, भोपाल से सांसद प्रज्ञा भारती, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव पूर्व मंत्री रंजना बघेल, मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर आदि पहुंचे।
