एक पिता को बेटे से मिलने से रोका – जीतू पटवारी

बेंगलुरू. मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी, वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार, और कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी के पिता नारायण चौधरी ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंस की इस दौरान जीतू पटवारी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे साथ बेंगलुरू पुलिस ने बदसलूकी की है हम विधायकों से मिलने पहुंचे थे लेकिन हमें किसी से भी मिलने नहीं दिया गया।
कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि आज लोकतंत्र की हत्या की जा रही है अराजकता का माहौल पैदा हो गया है और बेंगलुरू में कांग्रेस के विधायकों को बंधक बनाकर रखा गया है। एक पिता को बेटे से मिलने से रोका गया। विधायक मनोज चौधरी के पिता उनसे मिलने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने संपर्क नहीं करने दिया। वहीं नारायण चौधरी ने कहा कि मैं अपने बेटे से मिलने आया हूं लेकिन पुलिस ने मिलने नहीं दिया।
क्या है पूरा मामला
मंत्री जीतू पटवारी ने की बेंगलुरू में बागी विधायकों के रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश, पुलिस से हाथापाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने भी आरोप लगाते हुए कहा था कि बेंगलुरू में जीतू पटवारी ने मनोज चौधरी के पिता के जरिए उनसे बात की है। पिता, पुत्र की बात के दौरान गुंड़ागर्दी हुई है और भारत के लोकतंत्र को तहस नहस करने की कोशिश हो रही है। एक पिता को उसके बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा है उसके पास मोबाइल नहीं रखने दिया जा रहा है अगर उनसे नहीं मिलने दिया जाएगा तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। इसी के साथ उन्होंने सूबे में कमलनाथ सरकार के पांच साल पूरे करने का भी दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *