विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद ने 6 मंत्रियों सहित 13 विधायकों को नोटिस दिए
भोपाल. कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने 6 मंत्रियों सहित 13 विधायकों को नोटिस दे दिए है और कहा है कि अध्यक्ष नियम-प्रक्रियाओं से बंध हुआ है। कानून का पालन कर रहा हूं मुझे नोटिस (इस्तीफे) दिए गए थे। उस पर मैंने पहले 6 और 7 विधायकों को नोटिस दिया है। सरकार की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि इस बारे में आप सरकार से ही पूछिए। राज्यपाल के अभिभाषण से पहले फ्लोर टेस्ट की मांग पर बोले कि काल्पनिक सवाल है।
व्यक्तिगत तौर पर विधायक को बुलाकर बात की जा सकती है
इस पूरे घटनाक्रम में अब विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका सबसे अहम है। विधायकों के इस्तीफे की बात हो या फिर विश्वास मत हासिल करने की सभी कार्रवाई विधानसभा अध्यक्ष को ही संपन्न करवानी है इसके लिए समय भी उन्हें ही तय करना है। यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट, विभिन्न हाई कोर्ट और विधानसभाओं के निर्णयों का अध्ययन किया जा रहा है। विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों का कहना है कि नियमों के अनुासर विधायक का इस्तीफा अध्यक्ष तभी स्वीकार करते है जब वे इस बात से संतुष्ट हो जाए कि विधायक ने बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से यह कदम उठाया है इसके लिए व्यक्तिगत तौर पर विधायक को बुलाकर बात भी की जा सकती है इस व्यवस्था का ही उपयोग करते हुए अध्यक्ष ने नोटिस जारी किए है।
