राज्य तैयार तो 2029 में देश में एक साथ चुनाव, दावा- 7 लाख करोड़ बचेंगे
नई दिल्ली. 2029 में लोकसभा चुनाव के साथ कई राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो सकते है। वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर संसद की संयुक्त संसदीय समिति इस संभावनाकी पडताल कर रही ळै। 25 बैठकें हो चुकी है। 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ग्राउंडवर्क हो गया है।
समिति के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद पीपी चौधरी से बात की। उनके अनुसार अगर संसद में बिल पास हो जाता है तो 2029 में वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने में कोई दिक्कत नहीं है। चुनाव आयोग ने बताया है कि 6 महीने में इसकी तैयारी की जा सकती है। इसके लिए जरूरी होगा कि 2028 तक बिल पारित हो जाढ। दावा है कि अगर साथ चुनाव हों तो इससे 7 लाख करोड रुपए की बचत होगी। हालांकि पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी दावा करते है कि इतने कम वक्त में तैयारी मुमकिन नहीं है। इसके लिए 2 से 3 साल चाहिए होंगे। कोई जादू की छडी हो तो बात अलग है।
सब रजामंद हों तो रिपोर्ट सबमिट होगी
समिति में 41 सदस्य है, इनमें लोकसभा के 27 और रायसभा के 12 सांसदों के अलावा दो आमंत्रित सदस्य है। समिति रिपोर्ट कब देगी इस पर पीपी चौधरी जवाब देते है ये तय नहीं है। पूरा मंथन हो जाएगा समिति मेंबर्स राजी होंगे तभी रिपोर्ट देंगे।
