ग्वालियर में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्ट, कई रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद

ग्वालियर. विजयादशमी पर मंगलवार को दशहरा जुलूस, रावण दहन और नवदुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अचलेश्वर मंदिर से फूलबाग मैदान तक निकलने वाले जुलूस के दौरान कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित और डायवर्ट रहेगी। वहीं प्रतिमा विसर्जन के लिए भी कुछ मार्गों पर प्रतिबंध लगाया गया है। वाहन चालकों को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा।

पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी। ट्रैफिक रूट को देखकर ही निकले घर से... - Dainik Bhaskar
जुलूस अचलेश्वर मंदिर से फूलबाग मैदान पहुंचेगा
दशहरा जुलूस अचलेश्वर मंदिर से शुरू होकर दाल बाजार, लोहिया बाजार, ऊंट पुल, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, महाराज बाडा, सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, राम मंदिर, छप्परवाला पुल, शिंदे की छावनी और गुरूद्वारा होते हुए फूलबाग मैदान पहुंचेगा। जुलूस के गुजरने के दौरान संबंधित मार्गों पर यातायात नियंत्रित रहेगा।
यह मार्ग पूरी तरह प्रतिबंध रहेंगे
ज्लालपुर से सागरताल होकर बहोडापुर जाने वाले मार्ग पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके लिए रितुराज होटल और मोतीझील वाले रास्ते का उपयोग करना होगा। चार शहर का नाका से सागरताल रोड और ट्रांसपोर्ट नगर से सागरताल की ओर भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *