शीतला माता मंदिर दुर्घटना में घायल मोतीलाल प्रजापति का निधन
ग्वालियर. शीतला माता मंदिर दुर्घटना में चोट लगने से घायल मोतीलाल प्रजापति 78 वर्ष निवासी ग्राम सातऊ, गिर्द का मंगलवार को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। ज्ञात हो कि मोतीलाल प्रजापति के परिजन उन्हें निजी लिंक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे। लिंक हॉस्पिटल में मृतक के बेटे नौकरी करते है।

भर्ती होकर उपचार ले रहा था। मरीज को चोट लगने के कारण खून की नली में, खून का थक्का जमने (सुपरफिसिअल फ़ीमोरल थ्रोम्बोसिस) से दुर्भाग्यवश निधन हो गया । मृतक को पूर्व में 2024 में हार्ट की बीमारी के कारण एक स्टेंट डल चुका था। लगातार सीएमएचओ निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों की निगरानी कर रहे हैं , कल शाम को भी सीएमएचओ मरीज एवं परिजनों से मिलकर एवं बात करके आए थे परंतु आज सुबह 6.15 बजे दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई है।
