ग्वालियर में दशहरा पर आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगा श्रीरामलीला चल समारोह

ग्वालियर. विजय दशमी की तैयारियां शुरू हो गई है। श्रीरामलीला समारोह समिति द्वारा परंपरागत रूप से दशहरा चल समारोह आकर्षण झांकियों व बैंड- बाजों के साथ निकला जायेगा। चल समारोह में झांकिया आकर्षण का केंद्र रहेंगी। चल समारोह विभिन्न मार्गों से फूलबाग स्थित श्रीरामलीला मैदान पहुंचेगा। जहां60 फीट ऊंचे रावण व 50-50 फीट के ऊंचे कुंभकरण व रावण के मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। इसके साथ ही दीनदयाल नगर, शताब्दीपुरम व थाटीपुर मैदान में पुतलों का दहन होगा।
चल समारोह का मार्ग
संस्था के अध्यक्ष श्री राधेश्याम भाकर, स्वागताध्यक्ष मयंक गर्ग, श्री रामलीला संयोजक रमेश अग्रवाल सत्य प्रकाश मिश्रा, विजय गर्ग एवंराजकुमार गुप्ता ने बतायाचल समारोह 20 अक्टूबर को अचलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर इंद्रगंज चौराहा, दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, ऊंट पुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया, फालका बाजार, छप्पर वाला पुल होते हुए शिंदे की छावनी से फूलबाग मैदान पहुंचेगा, जहां रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा।
चल समारोह के मुख्य आकर्षण
चल समारोह संयोजक श्री रामनारायण मिश्रा एवं संजय कट्ठल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस चल समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र सबसे पहले श्री रामलीला चल समारोह का भव्य द्वार रहेगा। उसके पश्चात चार घोड़ों पर अलग-अलग स्वरूपों में पात्र, धमाल ढोल पार्टी, इत्र वर्षा, बाहुबली हनुमान, बाहुबली नृसिंह भगवान, विशाल नंदी एवं उस पर विराजमान भगवान शंकर-पार्वती, सुरसा – हनुमान जी झांकी, अघोरी बाबा की टोली, जो पूरे रास्ते अपने रंग में रंगी नजर आएगी, राम रथ, रावण रथ, शबरी झांकी, हनुमान जी एवं राम भगवान की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *