टाइगर श्रॉफ पर हमले के 3 संदिग्ध राजस्थान से पकड़े गए, एक बिहार और दो हरियाणा के

मुंबई. एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने एक नाबालिग समेत 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें से दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि इनमें से दो ने फायरिंग की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच राजस्थान और गुजरात में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपियों ने अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दी और बोरीवली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। यह बाइक बरामद हो गई है।


टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई है। फायरिंग में उनके ड्राइवर को भी चोट लगी। टाइगर की कार पर शाम 7 बजे 3 लोगों ने फायरिंग की थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। 4 साल में सलमान खान समेत 8 एक्टर्स-सिंगर्स पर अटैक हो चुका है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, टाइगर पर हुए हमले बिश्नोई गिरोह का हाथ है। यह गिरोह इस तरह की हिंसा और अराजकता के लिए जिम्मेदार है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *