टाइगर श्रॉफ पर 5 रांउड फायर किये, गन पाउडर से झुलसा हाथ
मुंबई. जुहू इलाके के अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 गोली फायर की गयी। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने देर रात टाइगर के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। अभिनेता से मिलने के बाद डिप्टी सीएम ने बताया है कि अभिनेता के दांये हाथ बारूद से जलने के निशान है। टाइगर की बीएमडब्ल्यू पर 5 गोली फायर की गयी थी। हालांकि उन्हें गोली नहीं लगी है। फायरिंग में टाइगर के ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो चालक घायल हुए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिये एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
टाइगर के बंगले पर पहुंचे डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने टाइगर से मुलाकात के बाद बताया है कि अभिनेता टाइगर के दांये हाथ पर बारूद से जलने के निशान है। उन्होंने कहा है कि एक्टर और उनका परिवान घटना से आहत है। परिवार ने शिंदे को बतायाकि उनकी किसी से दुश्मनी या विवाद नहीं है। शिंदे ने कहा है कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार अभिनेता के परिवार के साथ है। उन्होंने विश्वास दिया है कि मामले में प्राथमिकता केआधार पर लिया जायेगा। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
