ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बनाया हत्यारा, 35 लाख 30 दिन में खर्च , कर्ज के लिये युवक को कुल्हाडी से काटा

पकड़े गए हत्या आरोपी पुलिस गिरफ्त में आए - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. देर रात को घर से बुलाकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वालों में मुख्य आरोपी ‘‘राधे गुर्जर’’ के मोबाइल और डिजीटल डेटा ने कई राज खोल दिये है। ‘‘राधे ऑनलाइन’’ गेमिंग की बुरी लत थी। इन ऑनलाइन गेमिंग के लिये वह मृतक (पुरूषोत्तम) से रूपये मोटे ब्याज पर उधार लेता था। कुछ समय पहले तक यह मृतक के ब्याज के धंधे को संभालता था। लेकिन गड़बड़ी और कर्ज अधिक होने पर इसे काम से हटा दिया था। पुलिस ने आरोपियों को 2 दिन की रिमांड पर लिया है। जब राधे का अकाउंट खंगाला तो आश्चर्य चकित करने वाला डेटा मिला है। पिछले एक माह में राधे ने 35 लाख रूपये अपने अकाउंट सेस खर्च किये हे। यह पूरा पैसा उसने ऑनलाइन गेमिंग में लगाया था और यही उस पर कर्ज था।
क्या है मामला
बुधवार 14 अक्टूबर की सुबह 8 बजे करीब केदारपुर छोटी मढैया गांव के पास किसी एक खेत में गांव में रहने वाले 35 वर्षीय पुरूषोत्तम गुर्जर का शव पड़ा मिला था। घटनास्थल पर फॉरेंसिंक एक्सपर्ट ने जांच की थी। प्रारंभिक पड़ताल में ही गर्दन पर 5 व सिर पर 2 घाव की पुष्टि हो गयी। इतनी बेरहमी से हत्या बता रही थी कि हत्या आरोपियों के दिल में मृतक के लिये बहुत नफरत थी। मृतक की जेब से लेनदेन की एक पर्ची मिली थी कि उसके बाद यह साफ हो गया था कि हत्या की वजह से लेनदेन ही है। जब पुलिस ने संदेहियों की सूची तलाशी तो यह 4 नाम भी मिल गये थे। जिनको खंगाला तो पूरी कहानी सामने आ गयी।
मनमाने ब्याज का दलदल और भरोसे का कत्ल
झांसी रोड थाना पुलिस ने पड़ताल की तो पता लगा कि आरोपी राधे गुर्जर को ऑनलाइन गेमिंग का जानलेवा चस्का लगा हुआ था। इस लत को पूरा करने के लिए वह मृतक पुरुषोत्तम से बेतहाशा ब्याज पर पैसा उधार लेता था। पहले राधे ही पुरुषोत्तम के ब्याज का पूरा कारोबार संभालता था। लेकिन जब राधे पर चार गुना ब्याज का कर्ज चढ़ गया, तो दोनों के बीच कड़वाहट आ गई। इसके बाद राधे ने रमन (हत्या आरोपी) के जरिए पुरुषोत्तम से लेन-देन शुरू कराया, जिससे पुरुषोत्तम का भरोसा रमन पर कायम हो गया। घटना वाले दिन भी रमन ही हिसाब-किताब के बहाने पुरुषोत्तम को घर से बुलाकर खेत पर ले गया था, जहाँ आरोपियों ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *