लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिये कांग्रेस सड़को पर संघर्ष करती रहेगीः जीतू पटवारी
51 कन्याओं के पूजन से हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ
ग्वालियर। प्रदेशअध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, चौकीदार ही वोट चोर और अयोध्या में चढावा चोरी का काम करवा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के सिपाहियों का दायित्व बन जाता है कि वह देश की एकता और अखण्डता के लिये, संविधान की रक्षा के लिये और लोकतंत्र बचाने के लिये राहुल गांधी के हाथ मजबूत करें। यहां रंगमहल गार्डन में ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल रहे थे। इस मौके पर राज्यसभा सासंद अशोक सिंह, महापौर डाॅ. शोभा सिकरवार, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, बालेन्दु शुक्ला, भगवान सिंह यादव, विधायक साहब सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, सत्यपाल सिंह सिकरवार ‘नीटू’, कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा आदि मंचासीन थे। स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने दिया और अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इससे पहले अतिथियों ने 51 कन्याओं का पूजन कर आर्शीवाद लिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यक्रम में कन्या पूजन की सराहना करते हुये हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं के चरण वंदन करते हुये कहा कि मां की आराधना का दिन है, इतनी बड़ी संख्या में आप लोग यहां उपस्थित है। जो इस बात का सूचक है कि विधायक का सतत् संपर्क आप लोगों से रहता है। उन्होंने देश में बढती महगांई और चुनाव की बिगडती प्रणाली पर प्रहार करते हुये कहा कि सरकार के संरक्षण में चुनाव आयोग का एक व्यक्ति वोट चोरी कर भाजपा को सत्ता दिलाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र को बचाने के लिये कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता को सड़क पर संघर्ष करने के लिये आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि 25-26 नबंबर को लाखों कार्यकर्ता दिल्ली जायेंगे और वोट चोरी को लेकर संघर्ष कर रहे राहुल गांधी का साथ देगें। साथ ही 1 नबबंर को भी दिल्ली में एक बड़ी रैली है, जिसमें ग्वालियर-चंबल संभाग के लाखों कार्यकर्ता जायेंगे। उन्होंने कहा कि जल्दी ही ढेड़ माह का कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर का कार्यक्रम जारी करने वाली है, जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है।
