शारदीय नवरात्रि के शुभ अक्सर पर किया कन्या पूजन
ग्वालियर -माँ दुर्गा की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से नवरात्रि के पावन अवसर पर विप्रा ब्राह्मण महिला मंच के द्वारा कन्या पूजन किया गया ॥ बालिकाओं को आवश्यक सामग्री जिसमें फल, चॉकलेट, स्टेशनरी , तथा अन्य सामग्री वितरित की गयी।
मंच की संस्थापक डॉ प्रतिभा चतुर्वेदी ने सभी विप्रा बहनों को मिलकर सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को साकार करने तथा इन बालिकाओं के चेहरों पर मुस्कान लाने के छोटे से प्रयास ओर संकल्प की सराहना की । विभा शुक्ला के द्वार बालिकाओं को ड्राइंग कापी और कलर्स प्रदान किए गए । यह कार्यक्रम 16 अक्टूबर शुक्रवार को शाम 4:30 बजे सेवा भारती बालिका छात्रावास, सीहोरकर भवन, में किया गया।
सचिव डॉ राजरानी शर्मा ने बताया कि माँ दुर्गा के आशीर्वाद से सेवा और संस्कार की इस पावन परंपरा को सभी बहनों ने मिलकर आगे बढ़ाया। इस अवसर पर सुमन शर्मा, रश्मि त्रिपाठी, ज्योति शर्मा, अनीता तिवारी, दीप्ति शर्मा, रंजना शर्मा, स्मिता पांडे, श्रुति उपाध्याय, पल्लवी शर्मा, नीतू उपमन्यु, प्रियदर्शिनी शर्मा, शुभा उपमन्यु, सीमा दूबे मौजूद रही।
