गरबा कार्यक्रम में BJP नेता की दबंगई का आरोप, लड़की को बांह पकड़कर दूर धकेला

इंदौर. कनकेश्वरी गरबा पंडाल में 15 साल की लडकी के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया है। जीजा बाई मंडल के बीजेपी अध्यक्ष कमल चौहान ने लडकी को 3 से 4 बार धक्का देकर पंडाल से बाहर निकाल दिया। वीडियो में बीजेपी नेता गुस्से में धमकाते नजर आ रहे है। बीजेपी नेता बैरिकेडिंग कूदकर आते है और लडकी के परिजन से बहस करते है। इसके बाद वे लडकी से बदसलूकी करते है। लडकी कहती है मुझे हाथ मत लगाना लेकिन वे उसकी बांह पकडकर धक्का देते रहते है।
वीडियो में लड़की करीब 5-10 फीट दूर जाती दिख रही है। मौके पर मौजूद लोग कमल चौहान को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे नहीं रुकते। गाली-गलौज भी की गई। कांग्रेस ने बीजेपी पदाधिकारी को बर्खास्त करने और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

बीजेपी नेता ने पहले परिजन से बहस की।
एंट्री रोकने पर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, रात में शहर के पूर्वी क्षेत्र में आयोजित बड़े गरबा उत्सव में लड़की अपने परिजन के साथ पहुंची थी। वह गरबा खेलना चाहती थी, लेकिन उसे प्रवेश देने से मना कर दिया गया। इसी बात पर आयोजन की व्यवस्था संभाल रहे लोगों से बहस शुरू हो गई। कमल चौहान लड़की से ‘तू हट जा यहां से’ कहते सुनाई देते हैं। लड़की उनके व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए कहती है, ‘यह ठीक नहीं है।’ वह पुलिस में शिकायत करने की बात भी कहती है।

बैरिकेडिंग कूदकर लड़की को भगाने के लिए आया।
लड़की के साथ आए लोगों से भी बदसलूकी
इसके बावजूद कमल चौहान लड़की को धक्का देते हैं। लड़की के साथ आए लोगों ने विरोध किया तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। लड़की गरीब परिवार से बताई जा रही है। घटना के बाद से उसके दोबारा आयोजन स्थल पर पहुंचने की जानकारी नहीं मिली है।

बच्ची को धमकाया। इसके बाद पंडाल से भगाया।
लड़की के साथ आए लोगों से भी बदसलूकी
इसके बावजूद कमल चौहान लड़की को धक्का देते हैं। लड़की के साथ आए लोगों ने विरोध किया तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। लड़की गरीब परिवार से बताई जा रही है। घटना के बाद से उसके दोबारा आयोजन स्थल पर पहुंचने की जानकारी नहीं मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *