जब गंगा घाट के ऊपर गरजेंगे रॉफेल, सुखोई और तेजस फायटर जेट

वाराणसी. नमो घाट पर 25 अक्टूबर को गंगा का आसमान फायटर विमानों की गर्जना और हैरत अंगेज हवाई करतबों से गूंज सकता है। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के मौके पर यहां ‘‘विंग्स ओवर गंगा’’ नाम भव्य एयर शो आयोजित करने की तैयारी है। इस प्रदर्शन में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई और तेजस जैसे फायटर जेटों के साथ हेलीकॉप्टर और परिवहन विमानों की क्षमतायें भी देखने को मिल सकती है।
कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी के शामिल होने का कार्यक्रम भी बताया जा रहा है। यह आयोजन काशी की प्राचीन संस्कृति और आधुनिक भारत की सैन्य ताकत को एक साथ पेश करने का प्रयास है। गंगा, ऐतिहासिक घाटों और मंदिरीों की पृष्ठभूमि में जब विमान आसमान में अलग- अगल संरचनायें बनायेगे। दर्शकों को भारतीय वायुसेना के कौशल, तकनीक और अनुशासन को नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *