मुरैना के महेश्वरा मंदिर से डकैत कल्ली गुर्जर ने दी चुनौती, 200 जवान जंगल के बीहड़ों में तलाश रहे है

मुरैना. 60 हजार रूपये का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर पुलिस की पकड़ से बाहर है। एक ओर मुरैना, ग्वालियर और राजस्थान की पुलिस उसकी तलाश में जंगलों-बीहड़ों की खाक छान रही है। वहीं दूसरी ओर डकैत लगातार वीडियो जारी कर अपने विरोधियों को चुनौती दे रहा है। ताजा वीडियो में कल्ली गुर्जर मुरैना के महेश्वरा मंदिर के सामने खड़ा दिखाई दे रहा है। वह अपने विरोधी करूगा गुर्जर निवासी जड़ेरूआ को चुनौती देते हुए कहा है कि मैं मंदिर आ गया हूं, दम है तो आकर मिल।
4 दिन के अन्दर कल्ली गुर्जर का यह चौथा वीडियो सामने आने की बात कहीं जा रही है। वीडियो ने पुलिस की सर्जिंग और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिये है। जहां पुलिस उसकी तलाश में लगभग 200 जवानों के साथ संयुक्त अभियान चला रही है। वहीं, वीडियो में उसकी मौजूदगी और विरोधियों को खुलेआम चुनौती देना चर्चाओं में है।
महेश्वरा मंदिर से दी थी चुनौती
बुधवार को डकैत कल्ली गुर्जर के विरोधी करुआ गुर्जर ने दो दिन पहले वीडियो जारी कर उसे महेश्वरा मंदिर पहुंचने की चुनौती दी थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद कल्ली गुर्जर मंदिर पहुंचा और वहां खड़े होकर वीडियो बनाया। वीडियो में वह करुआ गुर्जर को चुनौती देते हुए कहता है, “मैं महेश्वरा मंदिर आ गया हूं, अब तू कहां है? दम है तो आकर मिल।”
इससे पहले करुआ गुर्जर ने वीडियो में कल्ली गुर्जर और उसके परिवार को लेकर अपशब्द कहे थे। इसी के जवाब में कल्ली ने वीडियो जारी कर विरोधी को ललकारा। दोनों पक्षों के बीच वीडियो के जरिए चल रही चुनौती से इलाके में तनाव की आशंका भी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *