अमेरिका ने 5 ईरानी ऑयल टैंकर किये तबाह, खार्ग हुआ धुआं-धुआं
वॉशिंगटन. अमेरिका-ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने ईरानके 5 तेल टैंकरों को उड़ा दिया है। अमेरिका सेना ने दावा हैकि इन टैंकरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। यह जहाज ईरान के रिवोल्यूशनरी गाडर््स (आईआरजीसीIRGC) के तेल नेटवर्क के थे। यह कार्यवाही अमेरिकी नौसेना के एक जहाज पर ईरान की तरफ से 2 बार मिसाइल हमला करने की कोशिश के बाद की गयी।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम के अनुसार, ईरान ने पिछले 2 दिनों में अमेरिकी नौसेना के एक जहाज पर 2 बार बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। अमेरिकी जहाज दोनों हमलों से बच गया। जहाज ने इसके बाद भी इलको में अपनी गतिविधियां जारी रखी। इन हमलों में किसी अमेरिकी सैनिक के घायल होने की खबर नहीं है।
अमेरिका ने कहा है कि ईरान के दोनों हमले नाकाम रहे। इसके बाद अमेरिकी सेना ने जवाबी कार्यवाही की। सेेंटकॉम के अनुसार ओमान की खाड़ी में 4 तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया। इनमें M/T Kaviz, M/T Charminar, M/T Horizon 1 और M/T Riesco शामिल हैं. पांचवां टैंकर M/T Derya ईरान के खार्ग द्वीप के पास था.
