Newsमप्र छत्तीसगढ़

ट्विशा शर्मा के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः लिया संज्ञान, सोमवार को सीजेआई करेंगे सुनवाई

नई दिल्ली. भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए। 25 मई सोमवार को सुनवाई की तारीख तय की गयी है। इस मामले में सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी। बेंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल रहेंगे।
जानकारी मिली है कि जिसे सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने मुख्य न्यायाधीश के समक्ष स्वतः संज्ञान लेने की अनुमति के लिये रखा था। नोट में मीडिया रिपोर्ट्स और अन्य परिस्थितियों के आधार पर जांच के प्रभावित होने को लेकर सवाल उठाये थे। नोट में यह भी उल्लेख किया गया था कि 33 वर्षीय कॉरपोरेट प्रोफेशनल और पूर्व अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में मौत हो गयी थी। बाद की घटइनाओं के आधार पर यह धारणा बनाई जा रही है कि निष्पक्ष जांच कथित तौर पर न्यायिक प्रभाव की वजह से प्रभावित हुई हो सकती है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई मिली थीं।  33 साल की इस मॉडल-एक्टर के परिवार ने उनके ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी बेटी को मौत के मुंह में धकेल दिया।  वहीं, ससुराल वालों का दावा है कि ट्विशा को नशे की लत थी।  हालांकि, ट्विशा का पोस्टमॉर्टम AIIMS भोपाल में ही किया गया था, लेकिन उनके परिवार ने प्रक्रिया में कुछ कमियों का हवाला देते हुए दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *