Newsमप्र छत्तीसगढ़

पलक सुसाइड केस में पति ने किया सरेंडर, पलक बीयर-गांजा पीती थी

ग्वालियर में इंस्टाग्राम क्रिएटर पलक रजक के पति ने सरेंडर किया। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. इंस्टाग्राम क्रियेटर पलक रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में शनिवार को मुख्य आरोपी और पति अमित रजक ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वहीं, स्वयं को पलक की ननद बताने वाली एक महिला के बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया।
शनिवार की दोपहर एक महिला थाने पहुंची और स्वयं को पलक की ननद बताते हुए दावा किया कि पलक शराब सिगरेट और गांजे की आदी थी। महिला ने यह भी कहा है कि वह लड़कों के साथ रील्स बनाती थी। इन आरोपों के बाद पलक के पिता मोहर सिंह रजक ने कहा कि अगर मेरी बेटी नशा करती थी तो उसे यह सब ससुराल में कौन लाकर देता था। सबूत है तो सामने लाओ, लेकिन मेरी मृत बेटी को बदनाम मत करो।
महिला को हम जानते तक नहीं
मोहर सिंह रजक ने यह भी कहा कि शादी के समय उन्हें अमित सहित चार भाइयों की जानकारी दी गई थी, लेकिन इस महिला को वे जानते तक नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यह महिला कौन है जो खुलेआम ऐसे आरोप लगा रही है। परिवार ने मामले में शिकायत करने की बात भी कही है।
उधर, पुलिस ने 21 मई को पति अमित रजक, सास मीरा रजक और देवर आकाश रजक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया था। शनिवार को अमित ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जबकि बाकी दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *