जम्मू से श्रीनगर वंदे भारत से 5 घंटे में, 855 रुपए किराया, सुरक्षा में CORAS कमांडो
जम्मू कश्मीर. अब जम्मू ट्रेन के जरिए सीधे कश्मीर घाअी से जुड गया है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत जम्मू से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से घाटी में बदलाव दिख रहा है। जम्मू से श्रीनगर के बीच 270 किमी की दूरी है। यहां रोड कनेक्टिविटी हमेश बडी चुनौती रही है। बता दें कि सर्दियों में रामबन, बनिाल और रामसू जैसे इलाकों में लैंडस्लाइड और बर्फबारी होने से सडक कई दिनों या हफ्तों तक बंद रहती थी। इससे न सिर्फ काम रूकता था बल्कि कश्मीर में जरूरी सामानों की भी कमी हो जाती थी। अब सडकें पहले से बेहतर हुई है, फोर-लेन हाईवे और टनल है लेकिन ट्रेन का सफर ज्यादा आासन, सस्ता और भरोसेमंद है।
70 हजार स्टूडेंट्स के लिए सफर आसान हुआ
जम्मू कश्मीर के करीब 70 हजार स्टूडेंट दिल्ल्ी, चंडीगढ और देश के बाकी शहरों में रहकर पढ रहे है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट श्रीगुफवारा के रहने वाले मोहम्मद आमिर कहते है कि पहले सर्दी या बारिश में जब एनएच-44 बंद हो जाता तो मजबूरी में हवाई सफर करके घर जाना पडता था। अब घर आने-जाने से पहले सोचना नहीं पडेगा। आमिर सरकार से अनंतनाग में ट्रेन के स्टॉपेज की मांग भी करते हैं। वे कहते है कि इससे साउथ कश्मीर में अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां जिलों के स्टूडेंट्स को सीधा फायदा मिलेगा।

