पूर्व विधायक के पोते के मकान से 11 लाख रूपये की चोरी

ग्वालियर. ठाठीपुर थाना इलाके के विवेक नगर (मेला ग्राउंड) में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लगभग 11 लाख रूपये के सामान को चपत कर गये। मकान मालिक अपने बीमार पिता और दादा को देखने के लिये मुरैना गये हुए थे। इस बीच बदमाशों ने ताला तोड़कर नगदी और ज्वेलरी समेट कर फरार हो गये। मकान मालिक के रिश्ते में दादा मुरैना के जौरा से एमएलए रह चुके है। जबकि मां भी सरपंच रह चुकी है। घटना पिछले 3 दिन पहले की है। घटना का पता सोमवार की रात को लौटने पर लगा है। घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विवेक नगर निवासी 20 वषी्रय चंद्रप्रताप सिंह सिकरबार के दादा उम्मेद सिंह जौरा मुरैना के पूर्व विधायक है। चन्द्रप्रताप ने पुलिस को बताया है कि उनके पिता और दादा का स्वास्थ्य खराब था। जिन्हें देखने के लिये 7 मई को मुरैना गये थे। जब वह 11 मई की रात वापिस लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के भीतर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गये। अलमारियां खुली पड़ी थी ।सामान बिखरा हुआ था। उन्हें समझते ही देर नहीं लगी कि चोरों ने घर में चोरी की घटना का अंजाम दिया है। चोरों ने हर रूम व किचिन तक में छानबीन की है। अलमारी के ताले टूटे मिले है।
क्या-क्या ले गए चोर?
अलमारी में रखे 80 हजार रुपए नकद ले गए चोर।
7 तोला सोना, जिसमें ब्रेसलेट, चेन, तीन अंगूठियां और एक मंगलसूत्र।
आधा किलो चांदी, जिसमें पायल, चांदी के सिक्के और गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्तियां।
चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई गई है।
पूर्व विधायक का परिवार है पीड़ित
चोरी का शिकार हुआ यह परिवार रसूखदार पृष्ठभूमि से है। चंद्रप्रताप के दादा उम्मेद सिंह बना जौरा क्षेत्र के पूर्व विधायक हैं, जबकि उनकी मां पहाड़गढ़ की पूर्व सरपंच रह चुकी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई।

