IPL मैच का सट्टा खिलवाते हुए 3 लोग गिरफ्तार, मोबाइल लाखों का हिसाब-किताब मिला
ग्वालियर. IPL मैच पर सट्टा खिलवाने के आरोप में पुलिस ने सोवार को 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सिरोल हाइवे पर स्थित गोल्डन ट्री होटल का कमरा -2 से पकड़ा गया है। पुलिस को मिली सूचना से कुछ लोग दिल्ली और पंजाब के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगवा रहे हैं। सिरोल थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों आरोपियों का पकड़ लिया।
पकड़े गये सटोरियों की पहचान रोहित पुत्र मोतीलाल वर्मा निवासी चन्द्रशेखर आजाद नगर भीलवाड़ा के राजस्थान के निखिल सुवालका पुत्र कालूलाल कलाल निवासी गुलाब बाग कोटा राजस्थान, सुमित पुत्र दुर्गाशंकर चंदेल निवासी ग्राम कसार कोटा के रूप में हुई है।
मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अब सट्टे की लाइन उपलब्ध करवाने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही मोबाइल फोन की जांच कर अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एप्पल और रेडमी के मोबाइल बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बगोली ने बताया कि होटल में काम लेकर आईपीएल मैच का सट्टा करवाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे मोबाइल और मोबाइल में लाखों रुपयों का हिसाब मिला है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

