पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला, बिना चक्काजाम किये ही डेडबॉडी लेकर गांव के लिये रवाना हुए, SSP-ASP ने की थी मॉनीटरिंग

ग्वालियर. घूरकर देखने के विवाद में 2 पड़ोसियों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने राइफल से लगभग 20 गोली चलाई। जिसमें एक शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि छर्रे लगने से उसकी पत्नी और एक बेटा भी जख्मी है। दूसरे बेटे को लाठी लगी है।
घटना मंगलवार की रात 11.30 बजे मुरार थाना इलाके के बड़ा गांव के ख्ुरैरी इलाके की है। इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हमलावर फरार है। मृतक की पहचान रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह के रूप में की गयी है। जो कि मूलरूप भिंड का निवास है। बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद दोपहर 2.50 बजे डेडबॉडी खुरैरी पहुंची। लेकिन इस बीच एएसपी सुमन गुर्जर की देखरेख में पुलिस और ग्रामीणों के बीच अच्छा समन्वय होने की वजह से बिना चक्काजाम किये ही परिजन डेडबॉडी को गांव में अंतिम संस्कार करने के लिये गांव की ओर लेकर रवाना हो गये है।

रमेश की बहन के घर में थी शादी
मुरार थाना टीआई मैना पटेल के अनुसार 5 मइ्र को रमेश कुशवाह की बहन के घर बिजौली में शादी थी। मैरिज गार्डन में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। टीका कार्यक्रम के पहले रमेश को भात लेकर जाना था। वह घर से निकल ही रहे थे। तभी उनके घर के सामने रहने वाले राजपाल बघेल ने रमेश पर अपने घर की महिलाओं को घूरने का आरोप लगाया है। रमेश ने इससे मना किया, लेकिन रमेश ने इससे मना किया। देखते-देखते विवाद बढ़ गया। पहले ईट-पत्थर चले।
दरवाजे पर सीने में लगी गोली
इस बीच राजपाल के परिवार के रामू बघेल, अनार सिंह और सुखवीर बघेल मौके पर पहुंचे। रामू और अनार सिंह छत पर चढ़ गए। उन्होंने करीब 20 राउंड फायर किए। गोली चलते ही रमेश घर की तरफ भागा, लेकिन दरवाजे पर ही उसे सीने में गोली लग गई, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फायरिंग में रमेश के बेटे रवि कुशवाह के हाथ में गोली लगी। दूसरे बेटे अनिल कुशवाह को लाठी लगी है और पत्नी पुष्पा देवी को छर्रे लगे हैं। बहू नीतू के साथ भी डंडे से मारपीट की गई है

