Newsमप्र छत्तीसगढ़

पानी भरने गयी छात्रा का दो भाईयों ने किया किडनैप, शादी के लिये बनाया दबाव, पकड़े जाने के भय से छोड़ा

छात्रा की तलाश में पुलिस ने शहर में कई जगह सर्चिंग की। - Dainik Bhaskarग्वालियर. मोहना थाना इलाके में 16 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 2 सगे भाईयों ने छात्रा का अपहरण कर जंगल में बंधक बनाया गया है।
घटना 29 अप्रैल की शाम बुधवार को लगभग 6 बजे की है। छात्रा घर के पास कुएं से पानी भरने के लिये गयी थी। वहां मौजूद पड़ोसी धीरजपाल ने उस पर शादी के लिये दबाव बनाया। छात्रा के इंकार करने पर आरोपी ने अपने भाई नेपाल पाल की सहायता से उसे जबरन बाइक पर बैठाया। सहसारी के घने जंगल में ले जाया गया। वहां उसे लगभग 3.30 घंटे तक बंधक बनाकर रखा।
गांव में पुलिस की तलाश के 3 घंटे बाद छोड़ा
पुलिस ने बताया है कि छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजन ने गांव में तलाश करने के जुट गये। ग्रामीणों की हलचल बढ़ते ही आरोपी घबरा गये। पकड़े जाने के डर से छात्रा को गांव के मोड के पास छोड़कर फरार हो गये। घर लौटने के बाद भी छात्रा इतनी भयभीत थी कि उसने 5 दिनों के बाद तक किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। आरोपियों की धमकियों की वजह से वह गुमसुम रही। परिजनों के समझाने पर उसने पूरी आपबीत सुनाई। इसके बाद परिवार के साथ मोहना थाने पहुंची।
5 दिन तक दहशत में रही, मंगलवार को FIR
मोहना थाना प्रभारी सरनाम सिंह परमार ने बताया कि नाबालिग के अपहरण और धमकी के मामले में दोनों आरोपियों पर अपहरण और पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी धीरज (19) और उसके भाई नेपाल सिंह बघेल (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş