Newsमप्र छत्तीसगढ़

दिल्ली के पालम में 5 मंजिला इमारत में लगी आग से 9 लोग जिंदा जले, इनमें 3 बच्चे भी शामिल

नई दिल्ली. पालम इलाके में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है जहां एक बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया। इस घटना में उस परिवार के 3 बच्चे सहित कुल 9 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गये। आग इतनी जबरदस्त थी कुछ लोगों ने जान बचाने के लिये इमारत से छलांग तक लगा दी। घटनास्थल पर दमकल, पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पालम गांव थाना पुलिस को सुबह लगभग 7.04 बजे आग लगने की खबरमिली थी। खबर मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हो गयी। शुरूआती जानकारी में ही आग को गंभीर घटना बताया गया था। जैसे ही टीम घटनास्थल पर पहुंची तो वहां अफरा-तफरी का माहौल था। आसपास के लोग घबराये हुए और इमारत से धुआं तेजी से निकल रहा था। पुलिस ने तत्काल इलाके को खाली कराना शुरू किया।
इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के 9 लोगों की जान चली गयी। अस्पताल ले जाये गये सीाी 9 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 3 मासूम बच्चियां भी शामिल है। जिनकी उम्र 15, 6 साल और 3 साल की बतायी गयी है। परिवार के लगभग सभी सदस्य आग की चपेट में आ गये थे।
पुलिस ने मृतककों की पहचान प्रवेश 33, कमल 39, आशु 35, लाडो 70, हिमांशी 22, दीपिका 28, और 3 नाबालिग बच्चियों के रूप में की गयी है। सभी एक ही परिवार से जुड़े हुए थे। एक साथ इतने लोगों की मौत से परिजनों और आसपास के लोगों में मातम का माहौल है। हादसे केबाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ लोगों ने जान बचाने के लिये इमारत से छलांग लगा दी और 2 लोग नीचे कूंद गये।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटनास्थल पर मोजूद लोगों ने बतायाकि आग इतनी जबरदस्त तेजी से फैली थी कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। हर कोई अपनी जान बचाने की कोशिश में लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *