Newsमप्र छत्तीसगढ़

 पीएम ई-बस सेवा  डिपो रमौआ बांध के नजदीक ले रहा आकार, एक बार में 10 बसें रीचार्ज होगी

ग्वालियर. रमौआ बांध के नजदीक लगभग 1 लाख वर्गफीट में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा डिपो का निर्माण किया जा रहा हे। इस डिपो परिसर में बिजली का सबस्टेशन और बसों की चार्जिंग का काम संभालने के लिये स्टाफ के लिये एक बिल्ंिडग बनाने का प्रारंभ कर दिया है। ई-बस सेवा डिपों में एक बार में 10 बसें रीचार्ज हो सकेगी। ई-बस डिपो के निर्माण को नगरनिगम मॉनीटर कर रहा है। इसका निर्माण कार्य किशन मुदगल कर रहे है।
ऐसा बताया जा रहा है एक समय में 10 बसों का रीजार्च किया जायेगा। निर्माण कार्य प्रारंभ हुए लगभग 45 दिन का समय बीत गया है। इस डिपों में अनुमानः लगभग 6 माह का समय और लगेगा। साइट इंजीनियर श्यामू नरवरिया ने बताया कि निर्माण समयानुसार बहुत तेजी से किया जा रहा है।
शहर के बाहर इस ई-बस सेवा डिपो का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा बसों की चार्जिंग का आईएसबीटी परिसर में निर्माण कार्य किया जा रहा है। मुरैना के शुभम बना रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *