Newsमप्र छत्तीसगढ़

ईरान और इजरायल के युद्ध का असर ग्वालियर के बाजारों में बढ़ी महंगाई, एलपीजी और ड्राय फ्रूट्स के दाम उछले

ग्वालियर. खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का प्रभाव अब ग्वालियर के व्यापार पर भी दिखाई देने लगा है। इसके चलते महंगाई धीरे-धीरे बढ़ रही है। जिससे आम आदमी की थाली महंगी हो गयी है। व्यापारियों का कहना है कि युद्ध जल्द नहीं रूका तो महंगाई चरम पर पहुंच जायेगी। रोजमर्रा की चीजें खरीदना मुश्किल हो जायेगा।
ग्वालियर में महंगाई की मार स्पष्ट दिखाई दे रही है। एलपीजी सिलेंण्डर के दाम बढ़ने के बाद अब कॉमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति पर भी रोक लग गयी है। इसकी वजह से एलपीजी की मांग अचानक बढ़ गयी है। लोगों ने बताया हैकि स्टॉक करने की वजह आवश्यक लोगों को भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
किराना और ड्रायफ्रूट्स की कीमतें भी बढ़ने लगी है। किराना व्यापारियों के मुताबिक सभी आवश्यक वस्तुओं पर भी 5-10 रूपये का फर्क आना शुरू आना हो गये। यदि यही स्थिति बनी रहीं तो यह अंतर और बढ़ जायेगा। किराना गोकल बंसल ने बताया कि यदि यह युद्ध जल्दी नहीं रूका तो महंगाई और ज्यादा बढ़ जायेगी। वर्तमान में तेल के दाम में 10 रूपये प्रतिकिलो और कनस्तर पर करीब 100 रूपये का अंतर आ चुका है। दालों और चावल की कीमतें भी बढ़ने लगी है। उनका कहना है कि सभी चीजें एक -दूसरे को देखते हुए महंगी हो रही है। इसलिये युद्ध का रूकना आवश्यक है। अगर ऐसा नहीं होता है तो सरकार को भी इसका बड़ा नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş