बाड़े से 2 संदिग्ध महिलाओं ने बुजुर्ग महिला से 4.5 लाख गहने ठगे
ग्वालियर. दो महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर लगभग 4.50 लाख रूपये की ज्वेलरी ठग ली। घटना रविवार की शाम महाराज बाड़ा इलाके की है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। बहोड़ापुर थाना इलाके के आनंदनगर निगवासी सरोज 65, पत्नी राजकुमार जैन, रविवार को बेटे नवीन जैन के साथ दांत के डॉक्टर को दिखाने गयी थी। चेकअप के बाद बेटा उन्हें महाराज बाड़े पर छोड़कर चला गया। बाड़े से ऑटो लेने से पहले सरोज गांधी मार्केट के गोलम्बर की तरफ पैदल जा रही थी। इसी बीच दो महिलायें उनके पास पास आयी है। पता पूछने पने के बहाने बातचीत शुरू की।
रूपये की गड्डी दिखाकर उतरवाई ज्वेलरी
म्हिलाओं ने रूमाल में लिपटी रूपयों की गड्डी दिखाकर उसे गिनने में मदद मांगी। बुजुर्ग को थमा दी। अब महिलाओं ने कहा -हम आप पर भरोसा कैसे करें। आप भी अपनी ज्वेलरी उतारकर पोटली में रखे दें। ऐसे में बुजुर्ग महिला ने सोने की 3 अंगूठियां और एक सोने की चेन उतरवाकर पोटली में रखवा ली। इसके बाद थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर दोनों महिलायें वहां से गायब हो गयी। काफी देर के बाद जब बुजुर्ग ने रूमाल खोला तो उसमें ऊपर कए 500 रूपये का नोट और नीचे कागज की कतरनें मिली। पोटली देखने पर ज्वेलरी गायब थी।
संदिग्ध महिलायें सीसीटीवी में दिखाई दी
ठगी का अहसास होने पर महिला ने अपने परिजनों को खबर दी। इसके बादि बेटे के साथ जनकगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गयी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। 2-3 कैमरों में संदेही महिलायें बुजुर्ग महिला से बातचीत करती हुई दिखाई दी। एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया है कि ठग महिलायें सहानुभूति और लालच का उपयोग करती है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेहियों की तलाश की जा रही है।
ठगी से रहे सावधान
यदि कोई महिला या पुरुष हाथ में रूमाल या पोटली देकर यह कहे कि इसमें रुपये या गहने हैं और उन्हें संभालने को कहे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। ऐसे लोग ठगी के इरादे से ही आते हैं। इस तरह के ठग अक्सर भीड़भाड़ वाले इलाके से एकांत स्थान पर ले जाने की कोशिश करते हैं। यदि कोई ऐसा प्रलोभन दे, तो उसकी बताई जगह पर न जाएं। किसी भी प्रकार के लालच में न आएं। नोटों की गड्डी का लालच देना ऐसे ठगों का सबसे बड़ा हथियार होता है।

