सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित की

भोपाल. मध्य प्रदेश के विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर उठ रहे मामले के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ भोपाल में जो प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे उसे स्थगित कर दिया गया है। इसके पहले मंगलवार की देर रात मध्यप्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह गुरूग्राम के होटल से बसपा विधायक रामबाई को अपने साथ बाहर लाए।
विधायक मनोज ने शिवराज पर 35 करोड़ का ऑफर देने का आरोप लगाया
मंत्री पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें बंधक बना रखा था और यह भी आरोप लग रहे है कि मध्य प्रदेश के कुछ अन्य विधायकों को भी भाजपा ने अपने पास बंधक बना रखा है। उधर तराना से कांग्रेस विधायक मनोज परमान ने शिवराज सिंह चौहान पर 35 करोड़ रुपए का ऑफर देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायक मनोज आगे कहा कि भापा ने विधायक हरदीप सिंह डंग, बिसाहू लाल, रघुरंजन कंसाना और सुरंेंद्र सिंह शेरा को बेंगलुरू में भाजपा ने कब्जे में कर रखा है। भाजपा ने फोन भी छीन लिए है और विधायकों की मर्जी के बिना भाजना नेता अपने साथ ले गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *