तहिर हुसैन ने दंगे के दिन 150 फोन किए, कॉल डिटेल्स खंगालने पर पुलिस को मिले बड़े सबूत

नई दिल्ली. दिल्ली हिंसा के आरोपी ताहिर हुसैन के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी है और ताहिर की कॉल डिटेल्स खंगालने पर पुलिस को बड़े सबूत मिले है। जानकारी के अनुसार ताहिर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। कॉल डिटेल के अपुयसा हिंसा वाले दिन 24 फरवरी को ताहिर हुसैन ने 150 फोन किए ।
ताहिर 24 की रात 12 बजे तक चांद बाग के उसी घर में मौजूद था
जानकारों के अनुसार चांद बाग के उसी घर में मौजूद था ताहिर हुसैन और उस दिन किस-किसी से बात की, पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के जानकारों के अनुसार ताहिर 2 मोबाइल नंबरों को इस्तेमाल कर रहा है। 24 तारीख को 12 बजे तक कि कॉल डीटेल्स खंगाली गई जिसके अनुसार ताहिर हुसैन ने 24 की रात 12 बजे के आस-पास तक चांद बाग के उसी घर में मौजूद था।
किस-किस से बात की ये जानकारी जुटाई जा रही
ताहिर हुसैन ने 24 तारीख को (दंगे के दिन) दिन भर में लगभग 150 के करीब कॉल की उसेने किस-किस से बात की ये जानकारी जुटाई जा रही है। ताहिर के अंडरग्राउंड होने के पहले उसकी लास्ट लोकेशन दिल्ली में ही थी। दूसरे नंबर की सीडीआर मंगवाई गई है उसे भी खंगाला जा रहा है। ताहिर हुसैन के पासपोर्ट नंबर की डिटेल्स आरके पुरम से पता की जा रही है उसके बाद एफआरआरओ को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *