मप्र में भाजपा बनायेगी सरकार जल्द, शिवराज और नरोत्तम के बीच हुआ समझौता
भोपाल. दिग्विजय सिंह ने मंगलवार कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने के लिए 25 से 35 करोड़ रुपए तक का ऑफर दे रही है। वहीं भाजपा ने दिग्विजय सिंह के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह कमलनाथ पर प्रेशर बनाने की कोशिश कर रहे है।
शिवराज व नरोत्तम मिश्रा के बीच तय हुई डील
जानकारी के अनुसार 8 से 10 विधायकों से इसके लिए अप्रोच किया गया है। दिग्विजय ने आगे कहा कि शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा में पहले मतभेद था लेकिन अब दोनों नेताओं के बीच डील हो गई है। इस डील के तहत शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनना चाहते है जबकि नरोत्तम मिश्रा को डिप्टी सीएम का पद मिल सकता है हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ये कर्नाटक नहीं मध्य प्रदेश है और मप्र कांग्रेस का कोई भी विधायक बिकाऊ नहीं है।
8 से 10 विधायकों से फोन में संपर्क किया
दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं ने 8 से 10 विधायकों से फोन में संपर्क किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा तीन किश्त में पैसे देने की बात कही गई है। दिल्ली में दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी जब से विपक्ष में आई है उसके बाद से ही नरोत्तम मिश्रा और शिवराज सिंह चौहान खुलेआम कांग्रेस विधायकों को तोड़ने में लगे है।
