जाफराबाद में 8 राउंड गोलियां चलाने वाला शहरूख गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया

नई दिल्ली. दिल्ली हिंसा के दौरान जाफराबाद में 8 राउंड गोलियां चलाने वाले आरोपी शाहरूख गिरफ्तार हो गया है। यूपी के शामली से उसको गिरफ्तार किया गया है। हिंसा के दौरान उसने पुलिस कांस्टेबल पर भी पिस्तौल तान दी थी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने उसको गिरफ्तार किया है।
कांस्टेबल दीपक दहिया पर पिस्तौल तान दी थी
24 फरवरी को दिल्ली के जाफराबाद में जब हिंसा भड़की थी तो उस दौरान शाहरूख अपने दंगाईयों के साथ पिस्तौल लहाराते हुए सड़कों पर उतर आया था उस दौरान उसने गोलियां चलाने के साथ कांस्टेबल दीपक दहिया पर पिस्तौल तान दी थी। दीपक दहिया ने बातचीत करते हुए कहा कि उस दौरान जब उन्होंने शाहरूख को गोलियां चलाते देखा तो उसने रोकने की कोशिश की जिसके चलते उसने पिस्तौल तान दी लेकिन इसका असर ये भी हुआ कि वह बाद में वहां से भाग गया।
शाहरूख का पूरा परिवार ही लापता
शाहरूख दिल्ली के थाना उस्मानपुर के अरविंद नगर की गली नंबर-5 में यू-108 में रहता है। शाहरूख के परिवार में एक बड़ा भाई और मां-बाप है लेकिन अभी पूरा परिवार ही लापता है। बताया जा रहा है कि शाहरूख का परिवार साल 1985 से वहां रहता है। यह भी सामने आया है कि शाहरूख के पिता का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके पिता का नाम शावर पठान है और बताया जा रहा है कि ड्रग्स बेचने के मामले में शावर पठान दो बार जेल भी जा चुका है और हाल ही में वह जेल से छूटा था।
शाहरूख को दिल्ली लेकर पहुंची पुलिस
स्माचार एजेंसी के अनुसार शाहरूख को लेकर पुलिस दिल्ली गयी है। उसे आईटीओ स्थित दिल्ली मुख्यालय में अभी रखा गया है। दिल्ली पुलिस न्यायालय से रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *