राष्ट्रीय

Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

MP BJP में पार्टी ने हनी ट्रैप मामले में जिस नेता को पद से हटाया था, उसे फिर से गले लगाया

भोपाल. एमपी में इलेक्शन टाइम में सत्ताधारी दल के सिलेक्शन पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, पार्टी ने हनी ट्रैप मामले को लेकर जिस नेता को पद से हटाया था, उसे फिर से गले लगा लिया। इतना ही नहीं चुनाव को लेकर अहम जिम्मेदारी भी सौंपी है।

ये नेता पद से हटाए जाने के बाद लंबे समय तक अज्ञातवास में रहे। विरोधियों के यहां चक्कर भी काट आए, लेकिन दामन पर लगे दाग की वजह से वहां एंट्री नहीं मिली। थक हारकर अपनों से गुहार लगाई। जिसके बाद उन्हें एक विधानसभा क्षेत्र का इंचार्ज बनाया गया है। उन्हें जिम्मेदारी मिलने के बाद से सवाल उठने लगे हैं कि क्या महिला अपराधों के मामले में जीरो टॉलरेंस सिर्फ मंच के भाषण तक सीमित है। वैसे इससे पहले सेक्स रैकेट चलाने के मामले में सजा पा चुके एक नेता पुत्र की भी हाल ही में पार्टी में एंट्री हो चुकी है।

Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

नेता प्रतिपक्ष का मुख्य चुनाव आयुक्त को लेटर, चीफ सेक्रेटरी इकबाल सिंह को हटाने की मांग

भोपाल. नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को हटाने की मांग की है। मुख्य चुनाव आयुक्त को लेटर लिखकर नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें अक्षम बताया है। पद से हटाकर किसी नए अधिकारी को चीफ सेक्रेटरी बनाने का अनुरोध किया है।

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को 6 महीने का एक्सटेंशन मिला है। उनका कार्यकाल मई 2023 में खत्म होने वाला था। एक्सटेंशन 1 जून से 30 नवंबर 2023 के लिए है। बैंस 1985 बैच के IAS हैं। उनका रिटायरमेंट 30 नवंबर 2022 को हुआ था। तब भी राज्य सरकार ने उन्हें 6 महीने (मई 2023) तका एक्सटेंशन दिया था।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को यह लेटर लिखा है।

Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

MP में लव जिहाद पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने रुकवाया निकाह

बड़वानी. शहर में पाला बाजार क्षेत्र के समीप एक मकान में कथित रूप से मतातंरण की सूचना पर हिंदू संगठन के लोग मकान के बाहर जमा हो गए। यहां पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर हंगामा किया। मकान के भीतर एक हिंदू लड़की का निकाह होने वाला था जिसे रुकवाया गया। वहीं युवक-युवती को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

युवती के मतांतरण पर हंगामा
इंटरनेट मीडिया पर इसकी जानकारी प्रसारित होने के बाद उक्त क्षेत्र के आसपास की दुकानें बंद हो गई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के अनुसार पुलिसबल के मौके पर तैनाती के बाद स्थिति नियंत्रित है। एक युवती के कथित मतांतरण को लेकर नारेबाजी व हंगामा हुआ। युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विविध धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

देर रात तक थाने के बाहर धरना
दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया है जहां पर बयान लिए जा रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है और पूर्ण शांति बहाल है। पुलिस की विवेचना जारी है। ज्ञात रहे कि देर रात तक थाने के बाहर धरना दे रहे लोगों को पुलिस अधीक्षक ने समझाइश दी। युवक पर कार्रवाई के बाद हिंदू संगठन के लोग लौट गए। वहीं दूसरे दिन शनिवार को भी उक्त मामले को लेकर शहर में गहमागहमी का माहौल रहा।

Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

नई दिल्ली से हैदराबाद जा रही तेलंगाना एक्सप्रेस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

छिंदवाड़ा. शनिवार तड़के नई दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली 12724 तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। छिंदवाड़ा के पांढुर्णा रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर ट्रेन की पैंट्री कार से यात्रियों ने धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने की जानकारी होते ही ट्रेन के सभी यात्री नीचे उतर आए।आग लगने की जानकारी होते ही ट्रेन के सभी यात्री नीचे उतर आए।

टला बड़ा हादसा, कर्मचारियों ने बुझाई आग
तेलंगाना एक्सप्रेस 18 अगस्त की शाम 4 बजे नई दिल्ली से चलकर हैदराबाद जा रही थी। 19 अगस्त की सुबह 5.37 बजे पांढुरना रेलवे स्टेशन से गुजरने के लगभग 1 किलोमीटर बाद गायत्री फाटक पर इसे रोका गया। ट्रेन के पेंट्रीकार बोगी कोच नंबर 201811/सी में आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। पांढुर्णा रेलवे कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है। आधे घंटे बाद आग बुझाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

घटना से यात्रियों के चेहरों पर घबराहट साफ देखी जा सकती है।घटना से यात्रियों के चेहरों पर घबराहट साफ देखी जा सकती है।

आग कैसे लगी जांच शुरू
बताया जा रहा है कि यह ट्रेन भोपाल से गुजरने के बाद इटारसी होते हुए नागपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन का नागपुर पहुंचने का समय सुबह 7ः10 था लेकिन पांढुर्णा रेलवे स्टेशन के पास ही ट्रेन से धुआं उठने लगा और इसे रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि पैंट्री कार के नीचे से ट्रेन में धुंआ निकल रहा था। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी। जिसकी जांच की जा रही है।

Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

लैंडर ने चांद की तस्वीरें भेजी

बेंगलुरु. इसरो आज रात 2 बजे चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को डीबूस्टिंग के जरिए चंद्रमा के और करीब लाएगा। डीबूस्टिंग यानी स्पेसक्राफ्ट की रफ्तार को धीमी करना। इस ऑपरेशन के बाद लैंडर की चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 30 किमी और अधिकतम दूरी 100 किलोमीटर रह जाने की उम्मीद है। सबसे कम दूरी से ही 23 अगस्त को शाम 5:47 बजे सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया जाएगा। 23 अगस्त को लैंडिंग में समस्या आती है तो एक महीने बाद फिर प्रयास होगा। क्योंकि चंद्रयान-3 को अगली सुबह का इंतजार करना होगा, जो वहां 28 दिन बाद होगी। अभी विक्रम लैंडर की चंद्रमा से सबसे कम दूरी 113 Km और सबसे ज्यादा दूरी 157 Km है। इसरो ने 18 अगस्त को डीबूस्टिंग के जरिए लैंडर की ऑर्बिट घटाई थी। डीबूस्टिंग में यान के चलने की दिशा के अपोजिट डायरेक्शन में थ्रस्टर फायर किए जाते हैं।

लैंडर ने चंद्रमा की तस्वीरें खींची
इससे पहले 17 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर-रोवर से अलग किया गया था। सेपरेशन के बाद लैंडर ने प्रोपल्शन मॉड्यूल से कहा- ‘थैक्स फॉर द राइड मेट’। इस दौरान लैंडर पर लगे कैमरे ने प्रोपल्शन मॉड्यूल की फोटो के साथ चंद्रमा की भी तस्वीरें खींची।

 

 

 

Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

भोपाल में CNG सिलेंडराें से भरा ट्रक पलटा, तेजी से गैस हो रही लीक

भोपाल. भदभदा चौराहे के पास शुक्रवार रात CNG गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलट गया। सूचना है कि सिलेंडर फूट गए हैं। इससे सिलेंडरों में से गैस लीक हो रही है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं। कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने बताया कि ट्रक का चालक भी घटनास्थल पर मौजूद है। कोई जनहानि नहीं हुई है।

Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

भोपाल में शनिवार को जुटेंगे चार राज्यों के भाजपा विधायक, 230 विधानसभाओं की रिपोर्ट करेंगे तैयार

भोपाल. विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने मध्य प्रदेश का मैदानी फीडबैक लेने के लिए चार राज्याें के 230 विधायकों को प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में तैनात करने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और बिहार के ये विधायक शुक्रवार को भोपाल में जुटेंगे। शनिवार को इनका भोपाल में ही प्रशिक्षण होगा और फिर इन्हें आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में भेज दिया जाएगा।

विधायक मैदानी स्थिति का आकलन करेंगे
अलग-अलग विधानसभाओं में यह विधायक मैदानी स्थिति का आकलन करके अपनी रिपोर्ट संगठन को देंगे। केंद्रीय संगठन ने विधानसभावार विधायकों की ड्यूटी लगाई है। चार राज्यों के भाजपा विधायक प्रदेश की विधानसभाओं के संभावित दावेदारों को लेकर संगठन को रिपोर्ट देंगे।

वरिष्ठ नेता देंगे विधायकों को प्रशिक्षण
प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा चारों राज्याें के भाजपा विधायकों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम भोपाल में शाम पांच बजे तक चलेगा।

मुख्यमंत्री मप्र की वस्तु स्थिति से अवगत कराएंगे
मुख्यमंत्री चौहान इन विधायकों को प्रदेश की वस्तु स्थिति से अवगत कराएंगे। प्रशिक्षण में इन्हें बताया जाएगा कि क्षेत्र के प्रवास के दौरान क्या-क्या करना है। इसके लिए व्यवस्था टोली बनाई गई है। इनमें विजय दुबे, मंत्री विश्वास सारंग, डा. मोहन यादव, विधायक सरदेंदू तिवारी, अभय यादव को विधायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण का कार्य इसी टोली के माध्यम से कराया जाएगा।

22 से 27 अगस्त तक विधानसभा क्षेत्रों में रहेंगे विधायक
चार राज्यों के विधायक 22 अगस्त से 27 अगस्त तक मध्य प्रदेश की विधानसभा क्षेत्रों में रहेंगे। वे विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक और जनसंपर्क की दृष्टि से बैठक करेंगे। विधानसभा में इंटरनेट मीडिया की बैठकें भी ली जाएगी। प्रतिदिन पांच से सात कार्यक्रम होंगे। वे इस दाैरान पार्टी और संगठन दोनों ही स्तर पर बैठकें करेंगे।

Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

आसमान से गिरे रहस्यमयी गोले, एक्सपर्ट बोले सैटेलाइट की हाइड्राज‍िन सेल के पार्ट

ग्वालियर. भितरवार इलाके में आसमान से रहस्यमयी गोले खेतों में गिरे। एक के बाद एक 10 किलोमीटर के दायरे में स्थित छह गांव में एक के बाद एक धातु के छह गोले गिरने से दहशत फैल गई। 10 से 15 मिनट के अंतराल से छह जगह जब गोले गिरे तो बम गिरने की अफवाह भी फैल गई।

भितरवार इलाके के अनेक गांवों में गिरे गोले
ग्वालियर से करीब 70 किलोमीटर दूर भितरवार के ग्राम जौरा, सिल्हा, किठोंदा, साकनी, मस्तूरा और बनियानी गांव में दोपहर करीब 12.55 बजे से आसमास से रहस्यमयी धातु के गोले गिरना शुरू हुए। इसकी शुरुआत जौरा गांव से हुई। इसके बाद एक के बाद एक कुछ समय के अंतराल से अन्य गांव में भी गोले गिरे। गोले गिरते ही लोगों में दहशत फैल गई। यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

अधिकारी मौके पर पहुंचे
सूचना मिलते ही भितरवार एसडीएम देवकीनंदन सिंह, एसडीओपी जितेंद्र नगाइच, थाना प्रभारी धवल सिंह चौहान, बीडीएस प्रभारी अजय पाराशर स्निफर डाग के साथ यहां पहुंच गए। गांव में जहां-जहां गोले गिरे, वहां की मिट्टी के सैंपल लिए गए। फिर गोलों की जांच बीडीएस द्वारा की गई, इसमें सामने आया कि इसमें विस्फोटक नहीं है। यह लोहे, कांसा सहित अन्य धातु के मिश्रण से बने गोले ही हैं। फिर इन गोलाें को जब्त किया गया। जब वायुसेना के अधिकारी व अन्य एक्सपर्ट से पुलिस अधिकारियों ने चर्चा की तो यह सैटेलाइट की हाइड्राजिन सेल के हिस्से बताये गए हैं।

खिलौना समझकर बच्चे खेलने लगे
वही किठोदा गांव के किसान देवेंद्र सिंह जाट पुत्र बदन सिंह जाट के खेतों में भी इसी प्रकार गोलाकार वास्तु गिरी जहां के दहशत में दिखाई दिए। यहां लोगों की भीड़ लगी रही। सिल्हा गांव के निवासी किसान रामदास बाथम के खेत में भी इसी प्रकार का एक गोला आकर गिरा है। बनियानी में बृजमोहन सिंह रावत के खेत के समीप पड़े शासकीय भूखंड पर भी गोला गिरा। सांखनी और बसई मार्ग पर पड़ने वाले सरदारों की डेरा पर भी डला एक गोला गिरा। जिसे खिलौना समझकर बच्चे खेलने लगे।

जांच के बाद राहत की सांस
आनन-फानन में ग्वालियर से पुलिस अधिकारी, बम डिस्पोजल स्कवाड और स्निफर डाग यहां पहुंचे। बम डिस्पोजल स्कवाड ने जब जांच की तब सामने आया कि यह विस्फोटक नहीं है, इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। फिर भारतीय वायुसेना के महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी, खगोलशास्त्री और वैज्ञानिकों से पुलिस ने संपर्क किया। इन्हें फोटो, वीडियो साझा किए गए।

सैटेलाइट, मिसाइल की हाइड्राजिन सेल में लगने वाले हिस्से
एक्सपर्ट ने पुलिस को बताया- यह बम नहीं, बल्कि सैटेलाइट, मिसाइल की हाइड्राजिन सेल में लगने वाले हिस्से हैं। इनके माध्यम से फ्यूल सप्लाय होता है। जब यह काम नहीं करते तो कई बार सैटेलाइट के फ्यूल टैंक वाले पार्ट से अलग हो जाते हैं। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। यह किसी सैटेलाइट, मिसाइल का मलबा ही हैं।

जांच एक्सपर्ट एजेंसी से भी करवाई जाएगी
फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इसे अपनी अभिरक्षा में सुरक्षित रख लिया है। इनकी जांच एक्सपर्ट एजेंसी से भी करवाई जाएगी।

Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

भोपाल से गरीब कल्याण महाभियान का शुभारंभ करेंगे अमित शाह फिर ग्वालियर जाएंगे

भोपाल. विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश में लगातार दौरे चल रहे हैं। प्रधानमंत्री हाल ही में सागर आए थे और संत रविदास लोक के लिए भूमि पूजन करके गए हैं। रविवार (20 अगस्त) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं। वे यहां से गरीब कल्याण महाभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता शामिल होंगे।

महा अभियान के शुभारंभ के बाद अमित शाह ग्वालियर रवाना हो जाएंगे। वहां वे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद गायत्री नगर ग्वालियर में आयोजित भाजपा सदस्यता संपर्क अभियान में शामिल होंगे और नए सदस्य बनाएंगे। शाम को ग्वालियर संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा के बाद किसी बड़े भाजपा नेता का ग्वालियर में यह पहला दौरा है।

Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

अमेठी. राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा जहां से चाहेंगी वहां से चुनाव लड़ सकती हैं, वे चाहेंगी तो वाराणसी से उन्हें कैंडिडेट बनाया जा सकता है।