राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

विसर्जन के दौरान 3 दोस्त सिंध नदी में डूबे, गोतोंखोरों ने 2 की जान बचाई एक की हुई मौत

दतिया. सिंध नदी में डूबने से एक युवक की मोत हजो गयी। जबकि 2 युवकों को बचा लिया गया है। थरेट थाना अंतर्गत गांव पचेरा में पिछले शनिवार की शाम को मूर्ति विसर्जन के बीच 3 दोस्तों को सिंध नदी में डूबने लगे थे। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने 2 युवकों को बचा लियां। जबकि एक युवक डूब गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में चीख पुकार मच गयी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
क्या है घटनाक्रम
दरअसल, कस्बा इंदरगढ़ में सेवड़ा रोड पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। माता को शनिवार शाम दशहरे के दिन लोग विसर्जन के लिए वहान से करीब 8 किलोमीटर दूर पचेरा गांव में सिंध नदी के घाट पर ले गए। यहां माता के विसर्जन के बाद तीन दोस्त नहाने लगे। जिन्हे पुलिस कर्मियों ने रोका। लेकिन वह नहीं माने और नदी में नहाने चले गए। गहरे पानी में पहुंच जाने के बाद तीनो डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने राघवेंद्र बघेल और महेंद्र बघेल निवासी जोहानिया को तो सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन 18 वर्षीय निखिल बघेल पिता कल्याण बघेल की पानी में डूब जाने से मौत हो गई।
डूबने से पहले खिंचाई थी फोटो
माता विसर्जन के बाद तीनों दोस्तों ने घाट पर खड़े होकर फोटो खिंचाई थी और इसके बाद नहाने के लिये नदी पर पहुंचे। मृतक ने दोनों दोस्तों के बीच में खड़ा हुआ था। जो सफेद रंग की टी-’शर्ट और गमछा डाले हुए था। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Newsराजनीतिराज्य

बुजुर्ग यात्री लगेज ले जाते वक्त दर्द से कराहते हैं, धीमी गति से चल रहा है रेलवे स्टेशन निर्माण, महज 50 प्रतिशत हो पाया है निर्माण कार्य, प्रतिदिन 50 हजार से अधिक पैसेंजर हो रहे हैं परेशान

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य वर्ष 2024 के दिसम्बर तक पूर्ण करना था ऐसा केपीसी और रेलवे के बीच अनुबंध किया था। लेकिन रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास का काफी धीमी गति से चल रहा है। रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य को देखकर ऐसा लगता है कि वर्ष 2024 तो 2025 में पूर्ण होने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। अभी महज पुर्नविकास का निर्माण 50 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। रेलवे अधिकारी और कंपनी के जिम्मेदारों के आपासी सामंजस्य में कमी का खामियाजा प्रतिदिन 50 हजार से अधिक यात्री उठा रहे है। कंपनी काम में देरी की वजह ब्लॉक न मिलना बता रही है। वहीं, विभागीय लोगों का कहना है कि रेलवे के अधिकारी भी निर्माण कार्य की देखरेख नहीं हो पा रही है।

सर्कुलेटिंग में यात्रियों को उतरना पड़ा रहा है, प्लेटफॉर्म नं. 1 का मुख्य मार्ग बन्द
रेलवे स्टेशन का काम बहुत ही धीमी रफ्तार से चल रहा है इससे यात्रियों को सर्कुलेटिंग एरिया में दूर उतरना पड़ रहा है। इसके बाद यहां से उन्हें अपना लगेज उठाकर प्लेटफार्म के अन्दर पहुंचना पड़ रहा है। प्लेटफार्म नम्बर 1 पर बना नया फुटओवर ब्रिज (FOB) अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। जबकि उत्तर मध्यरेलवे के जीएम के निरीक्षण के वक्त केपीसी कंपनी के अधिकारियों ने दावा किया था कि सितम्बर तक नया फुटओवर ब्रिज योत्रियों के लिये खोल दिया जायेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। स्टेशन प्रबंधक ऑफिस के सामने तुड़ाई करने के साथ प्लेटफॉर्म नम्बर 4 पर बने फुटओबर ब्रिज (FOB) की तुड़ाई शुरू हो चुकेी है। इससे एक प्लेटफार्म नम्बर 1 पर पुराने FOB से यात्रियों को निकलना बन्द हो सकता है। जिसका असर यह होगा कि जनरल टिकट विण्डो यानी डिपार्चर गेट के पास बने एफओबी से होकर यात्रियों को आना-जाना होगा। रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास में 535 करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे हैं।
रिजर्वेशन कांउटर शिफ्ट करने नोटिस नहीं लगाया
प्लेटफार्म नम्बर 1 पर बने आरक्षण कार्यालय को तानसेन रोड पर बनी नयी बिल्डिंग में स्थान्तरित कर दिया गया है। इस वजह से आरक्षण कराने वाले लोग इधर उधर भटक रहे है। यहां टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी हे। लेकिन रेलवे स्टेशन में न तो एनाउंसमेंट किया जा रहा है और न ही नोटिस चस्पा किये गये है। अब तानसेन रोड पर बने आरक्षण कार्यालय में टिकट बुक होंगे। इससे शुक्रवार को पुराने आरक्षण कार्यालय पहुंचने वाले टिकट बुकिंग कराने को लेकर परेशान होते रहे। स्टेशन प्र्रबंधक कार्यालय के सामने और पुराने फुट ओवर ब्रिज के नजदीक प्लेटफार्म की तुड़ाई हुई, इससे वहां मलबा पड़ा हुआ है।
तीन महीने का समय लग रहा है एक पिलर को तैयार करने में
प्लेटफार्म नम्बर 1 पर तीन माह में एक पिलर निर्माण हो रहा है। डिप्टी एसएस कार्यालय के सामने 2 पिलर खड़े करने में कंपनी को 6 महीने का समय लगा है। वहीं बुक स्टॉल के सामने भी धीमी गति से पिलर के लिये फाउंडेशन तैयार करने का काम चल रहा है। इससे यहां पैसेंजरों को आने -जाने में परेशानी हो रही है। कंम्पनी द्वारा धीमी गति से काम किये जाने पर भी रेल प्रशासन सख्ती नहीं दिखा रहा है। इससे कम्पनी प्लेटफार्म के निर्माण कार्य में तेजी नहीं ला रही है। इसका असर यात्रियों पर असर पड़ रहा है।
यात्रियों के लिये जल्द खुलेगा नया FOB
पुराने फुट ओवर ब्रिज की तुड़ाई प्लेटफार्म नम्बर 4 से शुरू हुई है। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिये जल्द ही नये फुट ओवर ब्रिज को यात्रियों के लिये खोल दिया जायेगा। स्टेशन स्टेशन के पुर्नविकास के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
मनोजकुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल

Newsराजनीतिराज्य

जेयू परिसर में छात्र-छात्रायें कर रहे थे पेटिंग, किसी ने शिवमंदिर तो किसी ने सेंट्रल लायब्रेरी की पेंटिंग केनवास पर उकेरी

ग्वालियर. पौ फटते ही  देशभर के कॉलेजों से आये छात्र-छात्राओं ने हरी भरी वादियों के बीच पेंटिंग उकेरी गयी है। इनमें से कोई फुटपाथ तो कई शिवाजी मंदिर और सेंट्रल लायब्रेरी पर स्टेड पर केनवास पर पेंटिंग उकेर में व्यस्त छात्र-छात्रायें जुटी हुई थी। यह नजारा था जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर का था यू तो कहने को परिसर में दीक्षांत समारोह के चलते चारों ओर सन्नाटा छाया हुआ है।
दूरस्थ्र शिक्षण संस्थान के निदेशक प्रो. हेमंत शर्मा ने बताया कि एमए प्रीबियस के 97 छात्र-छात्रायें 3 दिवसीय प्रायोगिक परीक्षा के तहत लैंडस्केप, पोर्टेट और कम्पोजिशन जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में ऑन द स्पॉट पेंटिंग बना रहे है। दूरस्थ शिक्षण संस्थान के उपनिदेशक एसएन महापात्रा ने बताया है कि इसमें एमए फायनल की 37 छात्र-छात्रायें प्रायोगिक परीक्षा के तहत पेटिंग एक्सपर्ट जेसी मिल्स कॉलेज की मीरा जैन और संगीत विश्वविद्यालय के प्रो. साजन मैथ्यू की देखरेख बना नही है।
तीन दिवसीय प्रायोगिक परीक्षा में महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों से 104 छात्र-छात्रायें इस परीक्षा में शामिल हुए है। परीक्षा में छात्र-छात्रायें लैंडस्केप, पोर्टेट और कम्पोजिशन ज्यादातर शिव मंदिर और सेंट्रल के सामने बैठ कर बनाये।

 

Newsराजनीतिराज्य

विजयादशमी के मौके पर शहर का सबसे 65फीट ऊंचा रावण सहित कुभकरण और मेघनाद के पुतले का दहन

ग्वालियर में 65 फीट के रावण को बनाने में 15 दिन लगे थे। 40 सेकंड में वह जल गया।

ग्वालियर. शनिवार दशहरा के मौके पर रात 10.25 बजे असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक रावण, कुभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया है। इन तीनों पुतलों को बनाने में 6 कारीगर 15 दिन तक दिन-रात जुटे रहें। लेकिन सिर्फ 40 सेकेण्ड में यह पुतले जलकर खाक हो गये। ग्वालियर में सबसे ऊंचे और बड़े रावण का दहन शहर के हृदयस्थल फूलबाग मैदान पर किया गया था। यहां 65 फीट के रावण का दहन किया गया था।
शहर में शताब्दीपुरम, डीडी नगर, थाटीपुर, जीवाजी क्लब, लोको परिसर में पुतलों का दहन किया गया है। रावणदहन से पहले भगवान राम का चलसमारोह फूलबाग से निकला, जो बाड़ा, सराफा, राममंदिर, फालका बाजार होते हुए फूलबाग मैदान पर पहुंचा। जहां भगवान राम ने रावण में तीर मारकर वध कर दिया गया इसके बाद पुतला दहन किया गया।
यहां हुए रावण दहन के बड़े आयोजन
श्रीरामलीला समारोह समिति द्वारा फूलबाग मैदान पर रात 10.20 बजे 65 फीट का रावण और 60-60 फीट के मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। उससे पहले चल समारोह निकाला गया। करीब 11 किलोमीटर लंबे चल समारोह को फूलबाग मैदान तक पहुंचने में 4 घंटे लगे।
शताब्दीपुरम स्थित नवीन दशहरा मैदान में रात 10 बजे 65 फीट के रावण और 45-45 फीट के मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।
शहर के सेक्टर-सी डीडी नगर में रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतलों का दहन रात 10 बजे हुआ है।
जीवाजी में रात 9:30 बजे 50 फीट के रावण मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में वहां शहर के लोग मौजूद रहे हैं
यह हुआ ट्रैफिक में बदलाव
थाटीपुर में होने वाले रावण दहन को लेकर बारादरी मुरार से आने वाला ट्रैफिक सुरेश नगर चौराहा होते हुए निकाला निकाला गया।
थाटीपुर पर रावण दहन के दौरान आकाशवाणी से आना वाला ट्रैफिक थाटीपुर विवेकानंद चौराहा से डायवर्ड किया निकाला गया।
फूलबाग मैदान में होने वाले रावण दहन के दौरान यहां आने वाले लोगों के लिए पार्किंग लक्ष्मीबाई समाधि के सामने मैदान पर लगाई जाएगी। इसके अलावा मोती मस्जिद वाली गली, अम्बेड़कर पार्क के दोनों तरफ पार्किंग की गई थी।
फूलबाग ग्राउंड में होने वाले रावण दहन के दौरान रेलवे क्रॉसिंग फूलबाग, मोती महल तिराहा, गुरुद्वारा तिराहा, मोती तबेला तिराहा, नौगजा रोड से डायवर्सन रहा।

Newsराजनीतिराज्य

कै. राजमाता की जंयती पर VISM काॅलेज ने किया पुण्यस्मरण

ग्वालियर. VISM ग्रुप आफ स्ट्डीज़ ने कैलाशवासी राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की 105वीं जंयती पर उनका पुण्यस्मरण किया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन से हुई इसके पश्चात् संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर, चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, समाजसेवी मुकेश भदौरिया ने राजमाता के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर डाॅ. राठौर ने कहा कि राजमाता सिंधिया प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा की प्रवर्तक एवं अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रहित में समर्पित करने वाली त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति थी। राजमाता अपनी ईमानदारी, सादगी और प्रतिबद्धता के कारण काफी जनप्रिय थी। राजमाता राजघराने से होने के बाद भी अपना पूरा जीवन गरीबों और वंचितों की सेवा में सदा समर्पित कर दिया। महारानी से प्रांरभ होकर राजमाता एवं लोकमाता तक का उनका सफर सर्मपण एवं शिक्षा – चिकित्सा के क्षेत्र में किये गए कार्यो का स्वर्णिम इतिहास रहा है। उन्होंने स्कूल काॅलेज और हाॅस्पिटल खोलकर पूरे ग्वालियर चम्बल संभाग को एक अलग पहचान दी। VISM ग्रुप भी राजमाता जी के सपनो के पदचिन्हों पर आगे बढ़ रहा है। समय-समय पर VISM हाॅस्पिटल द्वारा गरीब ग्रामीण क्षे़त्रों में जाकर निःशुल्क शिविर का आयोजन कर उनको निःशुल्क महंगी जाॅचे व निःशुल्क दवाईया जैसी सुबिधाऐं प्रदान करा रहा है। यह राजमाता के प्रति सच्ची श्रृद्धाजंली है। इन्ही उद्देश्यों को लेकर मैने इस संस्थान की स्थापना की जिस पर मैं निरन्तर चल रहा हूॅ। इस मौके पर छात्रावास के छात्र-छात्राऐं एवं हाॅस्पिटल स्टाॅफ मौजूद रहें।

राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

NCP नेता बाबा सिद्दकी की गोली मारकर की गयी हत्या, सीने और पेट में लगी गोलियां, 2 लोग पुलिस हिरासत में

लीलावती अस्पताल के बाहर जुटी भीड़। इसी अस्पताल में बाबा सिद्दीकी को भर्ती कराया गया था।

मुंबई. NCP अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्वमंत्री बाबा सिद्दकी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बाद्रा के खेर वाडी सिग्नल के पास उनके बेटे जीशान सिद्दकी के ऑफिस के बाहर उन पर 2 से 3 गोलियां चलाई गयी। उन्हें तत्काल लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस साल मार्च में बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी रखी थी। इसमें सलमान खान ने शिरकत की।
बाबा सिद्दकी रात लगभग 9.15 बजे ऑफिस से बाहर निकले थे। जिस समय फायरिंग हुई उस समय वह अपने ऑफिस के पास पटाखे फोड़ रहे थे। तभी एक कार से तीन लोग बाहर निकले तीनों ने मुंह पर रूमाल बांधे हुए थे। उन्होंने बाबा सिद्दकी पर 3 राउण्ड फायर किये थे। एक गोली बाबा सिद्दकी के सहयोगी के पैर में लगी है। इसके बाद दूसरी गोली सिद्दकी को लगी। गोली लगने से बाबा सिद्दकी गिर पड़े, लोग उन्हें तत्काल लीलावती अस्पताल लेकर गये। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। खबर यह भी है कि पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

 

Newsराजनीतिराज्य

ड्रेनेज घोटाला-अधिकारी ने स्वयं निकाला अपने डिमोशन का ऑर्डर, इन्दौर में 35 दिन में 53 बिल पास

इन्दौर. घोटाला करने के लिये एक अधिकारी ने स्वयं की पदस्थापना की निचली पोस्ट पर कर ली। इसका आदेश भी स्वयं ही निकाला, यह पूरा खेल इन्दौर नगरनिगम में हुए 150 करोड़ रूपये के ड्रेनेज घोटाले से जुडा है। भ्रष्टाचार के इस केस में ऑडिट डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर अनिल गर्ग, समरसिंह परमार और रामेश्वर परमार के खिलाफ भी केस दर्ज है।
5 करोड़ रूपये से अधिक के फर्जी बिल जारी करने से पहले इन्होंने इनकी जांच नहीं की है। इन पर 45 किमी की सड़कें और 500 चैम्बर के बिल एक ही दिन में जारी करने के आरोपी है। तीनों ने अपर सत्र न्यायालय में राहत नहीं मिलने पर जमानत के लिये इंदौर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। पुलिस की तरफ से अधिवक्ता कमलकुमार तिवारी ने पैरवी करते हुए कोर्ट से कहा है कि तीनों को जमानत मिली तो जांच पर विपरीत असर पड़ेगा।
10 सितम्बर को जस्टिस पीसी गुप्ता की खण्डपीठ ने फैसले में कहा- ‘‘नगरनिगम को बड़ी आर्थिक क्षति हुई है। आरोपियों की मिलीभगत भी प्रतीत होती है। ऐसे में इन्हें जमानत देने का कोई उपर्युक्त कारण नहीं बनता है।’’
दरअसल, पिछले कुछ वर्षो में इन्दौर नगरनिगम में ड्रेनेज, प्रधानमंत्री आवास योजना, वर्कशॉप, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, अमृत परियोजना जैसे प्रोजेक्ट्स में गड़बडि़या की गयी है। इसकी कडियां भोपाल से जुडी है। लेनदेन के इस पूरे मामले में ऑडिट डिपार्टमेंट के अधिकारी भी शामिल है।
जो काम हुए नहीं उनके बिल बनाकर पेमेंट किया
नगर निगम में जो काम हुए ही नहीं, ठेकेदारों ने अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत से उन कामों के दस्तावेज और बिल तैयार कर पेमेंट ले लिया। ऐसे एक नहीं, कई मामले हैं। ये भी साल 2022 के पहले के हैं। मास्टरमाइंड इंजीनियर अभय राठौर (अभी जेल में है) ने नगर निगम में असिस्टेंट इंजीनियरों के नाम से फर्जी फाइलें बनाईं। इसके बाद फर्जी वर्क ऑर्डर हुए। एग्जीक्यूटिव और सुपरवाइजिंग इंजीनियरों के साइन हुए। अपर कमिश्नर के भी फर्जी साइन हुए। फिर बिल अकाउंट विभाग में लगाए गए और यहां भी फर्जी तरीके से ही पेमेंट हो गया। यह पूरा काम ठेकेदारों की मिलीभगत से हुआ था। उन्होंने ड्रेनेज के कामों को लेकर फर्जी बिल दिए थे, जबकि काम हुए ही नहीं।

Newsराजनीतिराष्ट्रीय

पुलिस लाईन में दशहरा पूजन और हवन, मंत्री, सांसद और कलेक्टर मैडम, आईजी, डीआईजी और एसपी ने किया हर्ष फायर

ग्वालियर. पुलिस लाईन (डीआरपी) में शनिवार की सुबह दशहरा पूजन के मौके पर मंत्री, सांसद, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर, एसपी और एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने पूरे विधि विधान के साथ शस्त्र व वाहन पूजन किया गया। पूजन के बाद सभी अधिकारियों ने एसएलआर राइफल से एक-एक कर बुराई पर अच्छाई का प्रतीक के रूप में हर्ष फायरिंग की है।


आईजी, डीआईजी, कलेक्टर, एसपी, एएसपी सहित अभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधि ने एक-एक फायर कर दशहरा का सगुन पूरा किया और साथ ही इसके बाद एक दूसरे को दशहरा की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर मंत्री नारायण सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों को दशहरा की बधाई देते हुए सभी की खुशहाली के लिये मंगल कामना की है।
हवन में शामिल हुए मंत्री, सांसद और अधिकारी
ग्वालियर में दशहरा पूजन के मौके पर आयोजित हवन में मंत्री नारायणसिंह कुशवाह, सांसद भारतसिंह कुशवाह के साथ आईजी, डीआईजी, कलेक्टर एसपी और एएसपी द्वारा पूजन के साथ ही हवन किया गया। बुराईयों पर अच्छाईयों तथा असत्य पर सत्य की विजय के पर्व पर पुलिस विभाग में भी सालों से शस्त्र पूजन करने की परंपरा चली आ रही है। इसी परंपरा के अनुसार एसपी द्वारा पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में पूरे विधि-विधान एवं नियमों के अनुसार शस्त्रों एवं पुलिस के वाहनों का पूजन किया गया। इसके साथ ही जिले की खुशहाली एवं उन्नति के लिये हवन का आयोजन भी किया गया।
SSP ने दशहरे के पावन मौके पर दी शहरवासियों को शुभकामनाएं
विजयादशमी के मौके पर शस्त्र पूजन एवं हवन कार्यक्रम के बाद ,एडीजी अरविंद सक्सेना व SSP धर्मवीर सिंह द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ समस्त शहरवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी गई। पुलिस लाइन ग्वालियर में आयोजित दशहरा पूजन कार्यक्रम में IG अरविंद सक्सेना,DIG अमित सांघी, SSP ग्वालियर धर्मवीर सिंह, ASP कृष्ण लालचांदनी , निरंजन शर्मा, गजेंद्र वर्धमान आदि उपस्थित रहे हैं। शस्त्र पूजन में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश सरकार में मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, ग्वालियर सांसद भरत सिंह कुशवाहा शामिल हुए हैं। जहां साफा बाधकर उनका स्वागत किया गया इसके उपरांत पूरे विधि विधान के साथ शास्त्र पूजन में शामिल हुए।

Newsराजनीतिराज्य

बाइक सवार बदमाशों ने मंदिर से घर जा रही महिला का लूटा मंगलसूत्र, सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है पुलिस

ग्वालियर. शुक्रवार की रात माता पंडाल से दर्शन कर पैदल घर लौट रही महिला के साथ लूट की घटना हो गयी। बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले से मंगलसूत्र लूट ले गये। महिला और उसका पति कुछ समझ पाते उससे पहले बाइक सवार मौके से फरार हो गये। घटना मुरार थाना इलाके के अग्रसेन चौराहा की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश के लिये घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे बदमाशों की तलाश की जा सके।
क्या है घटनाक्रम
शहर के शंकर चौक नहर वाली माता निवासी प्रशिका साहू (22) की शादी मुरार तिकोनिया निवासी कुनाल साहू के साथ हुई है। प्रशिका मुरार विजयाराजे सिंधिया गर्ल्स कॉलेज से बीएससी थर्ड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार की  रात करीब 9 बजे मुरार के सौदागर संतर में माता पंडाल से दर्शन कर अपने पति के साथ मायके तिकोनिया पैदल जा रही थी। अग्रसेन चौराहा पर गिर्राजजी मंदिर की ओर से आए बाइक पर 2 नकाबपोश बदमाशों ने प्रशिका के गले पर झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र लूटकर ले गए। महिला और उसके पति कुछ समझ पाते उससे पहले ही दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना प्रशिका के पति ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया बदमाशों का हुलिया
लूट की शिकार प्रशिका साहू ने बताया है कि दोनों बदमाश एक बिना नम्बर की मोटरसाईकिल पर सवार होकर आये थे। दोनों बदमाशों के चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थी। मंगलसूत्र लूटने वाले बाइक सवार पीछे बदमाश ने ब्लैक कलर का पेंट, सफेद कलर की टी शर्ट और पैरों में चप्पल पहलने हुए थे। वहीं आगे बैठा बदमाश सफेद शर्ट और ब्लू कलर का पेंट पहने हुआ था। बदमाश कौन सी बाइक पर बैठकर आये थे यह नहीं देख पायी कि दोनों बदमाश की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच की रही होगी।
बदमाशों को पकड़ने पुलिस की टीमें लगी
घटना की जानकारी देते हुए मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि एक महिला से लूट की वारदात हुई है। महिला की सूचना के बाद नाकाबंदी की गई थी। फिलहाल लुटेरों का पता नहीं चला है। पुलिस की टीमें लगा दी गई है। बदमाशों की तलाश के लिए CCTV फुटेज चेक किए जा रहे हैं, जिससे उनका सुराग मिल सके।

Newsराजनीतिराज्य

बहू सास को कमरे में बंद कर भागी स्टेशन पर पकड़ी गयी, बहू बोली मुझे 50 हजार रूपये में बेचा गया, शादी के 3 दिन हुए

ग्वालियर. शादी के 3 दिन बाद ही बहू, सास को कमरे में बन्द कर भागकर स्टेशन पहुंची, वह सीवान (बिहार) जाने के लिये ट्रेन पकड़ने वाली थी। लेकिन ठीक तभी उसकी सांस ने उसे पकड़ लिया, हंगामा हुआ तो जीआरपी पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई।
बहू का आरोप था कि उसे शक है कि उसे 50 हजार रूपये में बेचा गया है। जबकि सास का कहना था बहू के इरादे ठीक नहीं है। उसकी मां ने ही कहा है कि जब तक वह नहीं आये, उसे जाने नहीं देना। घटना गुरूवार की है। कुछ देर एक -दूसरे पर आरोप लगाने के बाद दोनों महिलायें समझौता करने के बाद बिना शिकायत किये चली गयी। पुलिस ने भी कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
क्या है घटनाक्रम
सीवान की युवती की शादी 7 अक्टूबर को मंदिर हुई थी। पति मुरार के निबुआपुरा में रहता है। शादी के तीन दिन बाद उसने सास को कमरे में बंद किया और बाहर से दरवाजे की चटकनी लगाकर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां से बरौनी मेल से सीवान (बिहार) जाने की तैयारी में थी। इतने में सास ने पड़ोसियों की मदद से कमरे का गेट खुलवाया और आनन – फानन में जेठानी की लड़की के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां उसने ट्रेन में सवार होने से पहले बहू को पकड़ लिया। सास का कहना था कि बहू एक बार बिहार चली गई तो लौटकर ससुराल नहीं आएगी।
बेचने का आरोप लगाया बहू ने
बहू ने बताया कि उसे 50 हजार रूपये में बेचा गया है। उसका कहना था कि उसके पिता की मृत्यु हो गयी है। इसकी सूचना मिली है। इसलिये वह अपने घर जा रही है। वहीं, सास का कहना था कि बहू एक बार मायके गयी तो लौटकर ससुराल नहीं आयेगी। बहू की मां का फोन आया है कि जब तक वह नहीं आती, उसे जाने नहीं दें। अभी शादी के 3 दिन हुए है। ऐसे में अकेले कैसे जाने दें। लेकिन इसके लिये वह राजी नहीं थी। बहू ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की भाभी ने 50 हजार रूपये लेकर उसकी शादी ग्वालियर के निबुआपुरा में करवाई गयी है।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet