कै. राजमाता की जंयती पर VISM काॅलेज ने किया पुण्यस्मरण
ग्वालियर. VISM ग्रुप आफ स्ट्डीज़ ने कैलाशवासी राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की 105वीं जंयती पर उनका पुण्यस्मरण किया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन से हुई इसके पश्चात् संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर, चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, समाजसेवी मुकेश भदौरिया ने राजमाता के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर डाॅ. राठौर ने कहा कि राजमाता सिंधिया प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा की प्रवर्तक एवं अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रहित में समर्पित करने वाली त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति थी। राजमाता अपनी ईमानदारी, सादगी और प्रतिबद्धता के कारण काफी जनप्रिय थी। राजमाता राजघराने से होने के बाद भी अपना पूरा जीवन गरीबों और वंचितों की सेवा में सदा समर्पित कर दिया। महारानी से प्रांरभ होकर राजमाता एवं लोकमाता तक का उनका सफर सर्मपण एवं शिक्षा – चिकित्सा के क्षेत्र में किये गए कार्यो का स्वर्णिम इतिहास रहा है। उन्होंने स्कूल काॅलेज और हाॅस्पिटल खोलकर पूरे ग्वालियर चम्बल संभाग को एक अलग पहचान दी। VISM ग्रुप भी राजमाता जी के सपनो के पदचिन्हों पर आगे बढ़ रहा है। समय-समय पर VISM हाॅस्पिटल द्वारा गरीब ग्रामीण क्षे़त्रों में जाकर निःशुल्क शिविर का आयोजन कर उनको निःशुल्क महंगी जाॅचे व निःशुल्क दवाईया जैसी सुबिधाऐं प्रदान करा रहा है। यह राजमाता के प्रति सच्ची श्रृद्धाजंली है। इन्ही उद्देश्यों को लेकर मैने इस संस्थान की स्थापना की जिस पर मैं निरन्तर चल रहा हूॅ। इस मौके पर छात्रावास के छात्र-छात्राऐं एवं हाॅस्पिटल स्टाॅफ मौजूद रहें।

