विसर्जन के दौरान 3 दोस्त सिंध नदी में डूबे, गोतोंखोरों ने 2 की जान बचाई एक की हुई मौत
दतिया. सिंध नदी में डूबने से एक युवक की मोत हजो गयी। जबकि 2 युवकों को बचा लिया गया है। थरेट थाना अंतर्गत गांव पचेरा में पिछले शनिवार की शाम को मूर्ति विसर्जन के बीच 3 दोस्तों को सिंध नदी में डूबने लगे थे। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने 2 युवकों को बचा लियां। जबकि एक युवक डूब गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में चीख पुकार मच गयी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
क्या है घटनाक्रम
दरअसल, कस्बा इंदरगढ़ में सेवड़ा रोड पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। माता को शनिवार शाम दशहरे के दिन लोग विसर्जन के लिए वहान से करीब 8 किलोमीटर दूर पचेरा गांव में सिंध नदी के घाट पर ले गए। यहां माता के विसर्जन के बाद तीन दोस्त नहाने लगे। जिन्हे पुलिस कर्मियों ने रोका। लेकिन वह नहीं माने और नदी में नहाने चले गए। गहरे पानी में पहुंच जाने के बाद तीनो डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने राघवेंद्र बघेल और महेंद्र बघेल निवासी जोहानिया को तो सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन 18 वर्षीय निखिल बघेल पिता कल्याण बघेल की पानी में डूब जाने से मौत हो गई।
डूबने से पहले खिंचाई थी फोटो
माता विसर्जन के बाद तीनों दोस्तों ने घाट पर खड़े होकर फोटो खिंचाई थी और इसके बाद नहाने के लिये नदी पर पहुंचे। मृतक ने दोनों दोस्तों के बीच में खड़ा हुआ था। जो सफेद रंग की टी-’शर्ट और गमछा डाले हुए था। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

