बाबा सिद्दकी हत्याकाण्ड में चौथा आरोपी जीशान अख्तर की हुई पहचान, पुलिस जीशान की तलाश में दे रही है दविश
मुंबई. शनिवार की देर रात को एनसीपी नेता बाबा सिद्दकी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी इसमें चौथे आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है।
बाबा सिद्दकी बांद्रा पश्चिम से 3 बार एमएलए रह चुके है और साथ ही वह महाराष्ट्र में राज्यमंत्री भी चुके थे। वह महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डवलपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन के अध्यक्ष भी रह चुके है। उन्होंने राजनीति की शुरूआत एक छात्र नेता के रूप में शुरू की थी। पहली बार बीएमसी में कार्पोरेटर चुने गये थे। वर्ष 1999, 2024 और 2009 में ब्रांदा वेस्ट से विधानसभा का चुनाव भी जीत चुके है। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। चौथे आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस ताबड़तोड़ दविश दे रही है।
बचाव पक्ष ने आरोपियों के 14 दिन की रिमांड का विरोध किया
बचाव पक्ष के वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा, ‘बेशक घटना निराशाजनक है लेकिन आरोपियों ने ऐसा किया है या नहीं यह तो तय करना होगा. अभियोजन पक्ष की ओर से यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किसने मारी है. मृतक एक मशहूर राजनीतिक व्यक्ति थे और संभव है कि किसी और ने ऐसा किया होगा और आरोपियों को फंसाया जा रहा है. 14 दिन की हिरासत की मांग उचित नहीं है.’ प्रॉसिक्यूशन ने कहा, ‘हमने इस केस की गुत्थी सुलझाने के लिए 10 टीमें बनाई हैं और कई आरोपी अभी फरार हैं. अगर कोई और इनकी हिंसा का शिकार हो गया तो दिक्कत होगी. यह एक तस्वीर की तरह है, पहले से योजना बनाई गई, रेकी की गई और वारदात को अंजाम दिया गया.’
अभियोजन पक्ष ने कोर्ट से मांगी आरोपियों की 14 दिन की रिमांड
अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में कहा- बाबा सिद्दीकी वरिष्ठ राजनेता थे, जिनकी हत्या कर दी गई. आरोपी हरियाणा और यूपी के रहने वाले हैं. रेकी करने के लिए यहां रुके थे और आरोपियों ने बंदूक कहां से खरीदी? फायरिंग की ट्रेनिंग कहां से ली? आरोपियों के पास से 28 जिंदा गोलियां मिलीं और न सिर्फ मामले की जांच की जा रही है, बल्कि आगे अपराध को रोकने के लिए भी ध्यान दिया जाना चाहिए. आरोपियों को फंडिंग किसने की, ये सब जांच का विषय है. अगर इस अपराध में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप है, तो उसका पता लगाना होगा. इस अपराध की जांच के लिए हमें 14 दिन की रिमांड चाहिए.

