राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

जेयू: दीक्षांत समारोह के लिए हुई फाइनल रिहर्सल, कुलगुरु ने स्वयं किया कार्यक्रम स्थल का मुआयना

ग्वालियर। जेयू के दीक्षांत समारोह 15 अक्टूबर को अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। कार्यक्रम से पहले सोमवार को इसकी फाइनल रिहर्सल हुई। डिग्रीधारकों और स्टाफ के अलावा अन्य व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं दी गई। प्रोटोकॉल का पालन कराना सुनिश्चित कराया गया।
रिहर्सल में डिग्री धारकों व स्टाफ को ही बुलाया गया। डिग्रीधारकों व गोल्ड मेडल धारकों को बताया कि समारोह के दिन उपस्थित रहना है।गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।एकेडमिक प्रोसेशन की रिहर्सल में कुलसचिव कुलाधिसचिव प्रो. डीएन गोस्वामी, कार्यपरिषद सदस्यगण ,अकादमिक काउंसिल के सदस्य, डीन और कुलगुरु प्रो.अविनाश तिवारी क्रम से शामिल रहे। सभी के मंच पर पहुंचने के बाद राष्ट्रगान की धुन बैंड के माध्यम से बजाई गई। इसके बाद मंच से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रिहर्सल में कार्यक्रम के दौरान समय प्रबंधन के तहत प्रोटोकॉल का पालन का ध्यान रखा गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नालंदा विवि के चांसलर पद्म भूषण डॉ. विजय पी भटकर उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेंद्र नाथ लाहा व समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे। दीक्षांत उपदेश कुलगुरु प्रो. अविनाश तिवारी द्वारा दिया जाएगा।
कुलगुरु ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
सोमवार को दीक्षांत समारोह की तैयारियों का जायजा कुलगुरु प्रो.अविनाश तिवारी ने लिया इसके साथ ही अधिकारियों की बैठक लेकर कमियों को दुरुस्त करने के लिए भी विभिन्न समितियों की बैठक लेकर व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि सभी लोग अच्छे से अच्छा करने का प्रयास करें।उन्होंने ड्रेस के बारे में कहा कि प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए। छात्रों को व्यवस्थित व समय पर ड्रेस उपलब्ध होना चाहिए।
इस दौरान प्रो.जेएन गौतम,प्रो.संजय कुलश्रेष्ठ ,प्रो.एस एन महापत्रा,प्रो हेमंत शर्मा,प्रो.एसके सिंह, प्रो.शांतिदेव सिसौदिया,प्रो.महेंद्र गुप्ता , डॉ.मनोज शर्मा,डॉ.समीर भाग्यवंत, प्रो.राधा तोमर,डॉ .निमिषा जादौन, डॉ.स्वर्णा परमार,उप कुलसचिव राजीव मिश्रा, सहायक कुलसचिव अमित सिसोदिया, जगपाल सिंह यादव उपस्थित रहे।
एकेडमिक प्रोसेशन निकाला गया
दीक्षांत समारोह से पूर्व आज फाइनल रिहर्सल हुई। एकेडमिक प्रोसेशन निकाला गया। एकेडमिक प्रोसेशन के बाद सभागार की तैयारियों को देखा। चेयर की स्थिति तथा इसकी श्रेणी व रूट को व्यवस्थित किया गया।
डॉ.विमलेंद्र सिंह राठौर,पीआरओ,जेयू

Newsराजनीतिराज्य

अनुसूचित जाति वर्ग पर हो रहे अत्याचार कांग्रेस नहीं करेगी सहन: प्रदीप अहिरवार

ग्वालियर- प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्गो पर निरंतर बड़ रहे, अत्याचारो के खिलाफ प्रदेशअध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के मुख्यातिथ्य की उपस्थिति में अलकापुरी तिराहा पर धरना दिया गया। धरने का प्रारंभ संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मप्र की स्थिती बहुत ही दयनीय हो गई है, प्रदेश में अनुसूचित वर्ग के साथ अत्याचार, अपराध की घटनांए निरंतर बढ़ती ही जा रही हैं उनके हितों का ध्यान नही रखा जा रहा है, अनुसूचित जाति वर्ग के साथ हुए अपराधों की कहीं भी सुनवाई नही होती, और न ही न्याय मिलता है, आज अनुसूचित जाति वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है, कांग्रेस पार्टी अनुसूचित वर्ग पर हो रहे अत्याचारों को कतई सहन नही करेगी और लगातार उनके हितों के लिए आवाज उठाती रहेगी।
धरने में प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे, सरमन राय, सुधीर मंडेलिया, श्रीमती गायत्री मंडेलिया, श्रीमती सीमा समाधिया, बेतालसिंह गुर्जर, महेश मधुरिया, कुलदीप मगरैया, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्रसिंह गुर्जर, तरूण यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, महादेव अपोरिया, विनोद कुमार जैन, संजीव दीक्षित सहित अनेक काँग्रेसजन सम्मिलित थे।

Newsराजनीतिराज्य

स्ट्रीट लाईट के मुद्दे के विरोध के बीच नहीं चल सकी नगर निगम परिषद की बैठक

ग्वालियर. नगरनिगम परिषद में तय एजेंडे पर पार्षदों ने चर्चा नहीं होने दी। इसके लिये सबसे पहले मोहित जाट ने कहा कि पहले स्ट्रीट लाईट के मुद्दे पर चर्चा होगी इस बात हरिपाल और सोनू त्रिपाठी ने समर्थन किया तो इसके जबाव में सभापति मनोज तोमर ने सभी पार्षदों की राय जानी बताईये लोग किस पर चर्चा चाहते हैं एजेंडे पर या स्ट्रीट लाईट पर तो सभी पार्षदों ने एक घ्वनिमत से कहा कि हम स्ट्रीट लाईट मुद्दे पर चर्चा चाहते है।
पार्षदों ने अधिकतर रूप से कहा कि पहले स्ट्रीट लाईट लगाने का तरीका ठीक था जिसे नगरनिगम बिजली कर्मचारी करते हैं ठेकेदार को किसी नहीं सुनता है और बोलता है मैं ऊपर नीचे तक देता हूं तो मैं आपकी सुनूंगा।
आपको बता दें कि नगरनिगम परिषद में तीन बार परिषद की बैठक स्ट्रीट लाईट के मुद्दे पर दो बार 5-5 मिनट और एक बार 10 मिनट के लिये स्थगित की गयी लेकिन इसके बाद भी पार्षदों को विरोध प्रदर्शन हीं रूका तो सभापति ने 16 अक्टूबर तक के लिये स्थगित कर दी।

Newsराजनीतिराज्य

हम लोगों में समाज को कुछ देने की क्षमता, इसलिए ईश्वर ने हमें चुना – न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी

ग्वालियर -हम लोगों में समाज को कुछ देने की क्षमता है, इसलिए ईश्वर ने हमें चुना है। इसलिए हमें अपने कर्तव्य का पालन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए। जो अधिक सच बोलता है, उसका विरोध भी होता है। इसलिए किसी बात की चिंता किए बिना आप अपने दायित्व पर हमेशा चलते रहिए। यह बात इंडियन मेडीकल एसेसिएशन की ग्वालियर शाखा के दायित्व ग्रहण समारोह के दौरान सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी ने कही।
इंडियन मेडीकल एसेसिएशन की शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार को भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस जेके माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के प्रशासनिक न्यायाधिपति जस्टिस आनंद पाठक एवं विशेष अतिथि के रुप में कलेक्टर रुचिका चौहान व जीआर मेडिकल कॉलेज डीन डॉ.आरकेएस धाकड़ मंचासीन थे। आईएमए के वर्तमान अध्यक्ष डॉ.बृजेश सिंघल, पूर्व अध्यक्ष डॉ.प्रशांत लहारिया, सचिव डॉ.स्नेहलता दुबे, डॉ.प्रीती गुप्ता, डॉ.सचिन जैन, डॉ.कुसुमलता सिंघल और डॉ.सुनील अग्रवाल उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जस्टिस जेके माहेश्वरी ने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया और मेडल पहनाकर अध्यक्ष का दायित्व डॉ.सिंघल को सौंपा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जस्टिस आनन्द पाठक ने कहा कि डॉ.बृजेश सिंघल व उनकी टीम ने कार्यक्रम का नाम दायित्व ग्रहण समारोह रखा है, न कि पदग्रहण कार्यक्रम। इसके लिए उनकी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा आईएमए को विभिन्न विभागों में वर्कशॉप आयोजित कर बताना चाहिए कि कैसे अच्छा मरीज और अटेण्डर बना जाए। इसके अलावा मेंटल हेल्थ पर भी वर्कशॉप आयोजित होती रहना चाहिए।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि चिकित्सक का प्रोफेशन भी न्यायतंत्र व प्रशासनिक अधिकारियों की तरह चुनौतीपूर्ण होता है। पर चिकित्सक समाज मे विशेष सम्माननीय होते हैं और लोगों की उनसे उम्मीदें भी ज्यादा होती हैं।लेकिन डॉक्टर्स को कितनी भी मेहनत करनी पड़े वह आखिरी मरीज को देखने के बाद ही अपने घर जाता है। उन्होंने कहा मरीज या अटेण्डर चिकित्सक के साथ खराब व्यवहार कर सकता है, क्योंकि वह हर तरीके से हैरान-परेशान होकर डॉक्टर के पास पहुंचता है।
इसलिए चिकित्सक का कर्तव्य बनता है कि वह धैर्य बनाए रखे और मरीज के साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने कहा दिसम्बर में एम्स के सहयोग से ग्वालियर में एक तीन दिवसीय कैम्प आयोजित होने जा रहा है। इसकी सफलता और मरीजों के लिए अधिक लाभकारी बनाने में आईएमए का सहयोग भी जरुरी है। साथ ही उम्मीद जताई कि जिले के जन जाति बहुल क्षेत्रों में कैंसर की स्क्रीनिंग में भी आईएमए सहयोग करेगा। उन्होंने एक लाख पौधे रोपने का संकल्प लेने के लिए आईएमए की सराहना की।
डीन डॉ.धाकड़ ने कहा कि डॉक्टर्स को धरती का भगवान कहा जाता है, लेकिन हमें विधाता नहीं मनुष्य समझें। आईएमए के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.बृजेश सिंघल ने अपनी आगे की कार्य योजना बताई। आईएमए की नवनियुक्त टीम ने दायित्व ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.रोजा ओल्याआई और डॉ.प्रतिभा गर्ग ने किया।

Newsराजनीतिराज्य

पुरानी छावनी और बड़ा गाँव पर चैकिंग प्वॉइंट लगाकर वाहनों से लिए दूध के नमूने 

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये विशेष मुहिम जारी 
ग्वालियर – खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के दलों ने पुरानी छावनी और बडागॉव हाइवे पुल के पास चैकिंग पाइन्ट लगाकर दूध वाहनों की जाँच की। चैक पाइन्ट पर मुरैना जिले की ओर से दूध लेकर आ रहे वाहनों के दूध की मौके पर ही चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से जाँच की गयी।
जाँच में फैट एवं एसएनएफ मानक अनुरूप न पाये जाने पर देवेन्द्र गुर्जर निवासी बारे का पुरा मुरैना, सुनील कुमार शर्मा निवासी मुरैना एवं जितेन्द्र गुर्जर निवासी मुरैना द्वारा ले जाए जा रहे दूध के नमूने जाँच के लिए एकत्रित किए। इन नमूनों की जाँच राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल में कराई जायेगी।
इसी तरह बडागॉव पुल पर लगाए गए दूध वाहनों के चैकिंग पाइन्ट पर रोशन सिंह निवासी बिल्हेटी, मातादीन प्रजापति निवासी ग्राम गोबई, दिलीप रजक और श्यामवीर गुर्जर निवासी पारसेन से दूध के नमूने जाँच के लिए एकत्रित किए गए।
पुरानी छावनी पर लगाए गए चैकिंग प्वॉइंट पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह निम व निरूपमा शर्मा ने नमूने लिए। इसी तरह बड़ागांव चैकिंग प्वॉइंट पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश शर्मा व सतीश धाकड़ द्वारा नमूने लिए गए। रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश शिरोमणि ने आनन्द बेकर्स मुरार से मदर डेयरी ब्राण्ड का दूध का नमूना लिया। लिये गये सभी नमूनों को जॉच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जायेंगे। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
Newsराजनीतिराज्य

सिद्दकी हत्याकांड के मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उज्जैन में दी दस्तक

NCP (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई क्राइम ब्रांच जांच कर रही। - Dainik Bhaskar

उज्जैन. मुंबई में एनसीपी (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दकी हत्याकांड में उज्जैन कनेक्शन की आशंका है। मुंबई क्राइम ब्रांच उज्जैन पहुंची है। पुलिस ने अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच को पूछताछ में उज्जैन के किसी संदिग्ध के हाथ होने का इनपुट मिला है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को इसी संदिग्ध को पकड़ने के लिये रविवार की सुबह से उज्जैन में डेरा डाले हुए हैं। लॉरेंस गैंग का कनेक्शन खंगालने के लिये टीम छापेमारी कर रही है। लगभग 2 वर्ष पहले नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने उज्जैन के नागदा में छापेमारी की थी। टीम ने नागदा से योगेश भार्टी को राजपाल चंद्रावत को उठाया था।
हरियाणा के बदमाश दीपक रमदा ने मोहाली (पंजाब) में इंटेलीजेंस के कार्यालय पर रॉकेट लांचर दागा था। दीपक को नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया था। उसने ही पूछताछ में दोनों के नाम बताये थे। योगेश का नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी आया था। एनआईए को इनपुट मिला था। इस हत्याकांड के आरोपियों ने नागदा में योगेश के घर फरारी काटी थी। हालांकि 7 घंटे पूछताछ के बाद टीम के हाथ कुछ नहीं लगा था और उसने दोनों को छोड़ दिया था।

Newsराजनीतिराज्य

ग्वालियर में अयांश की डेंगू से 5वी मौत, प्रशासन ने साधी चुप्पी

जेएएच के ओपीडी के बाहर मरीजों की संख्या का यह है आलम

ग्वालियर. डेंगू का प्रकोष दिनों -दिन बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार की रात को डेंगू से ग्वालियर में 5वीं मौत हो गयी है। एक परिवार के इकलौते चिराग ने ग्वालियर से उपचार के लिये दिल्ली ले जाते वक्त रास्तें में ही दम तोउ़ दिया है। 9 वर्षीय अयांश को 7 अक्टूबर को बिड़ला अस्पताल में डेंगू के लक्षण आने पर भर्ती किया गया था।
डॉक्टर लगातार कहते रहे कि हालात में सुधार हो रहा है। लेकिन शनिवार को दशहरा के मौके पर अचानक डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिये और दिल्ली ले जाने के लिये कहा। परिवार एम्बूलेंस में मासूम को दिल्ली लेकर निकला था। लेकिन देर रात धौलपुर तक ही पहुंचा था कि मासूम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एक बार फिर डेंगू ने ग्वालियर में एक मासूम की जानप ले ली है लेकिन स्वास्थ्य विभाग फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है।
क्या है घटनाक्रम
अयांश श्रीवास्तव, ग्वालियर के थाटीपुर दर्पण कॉलोनी में रहने वाले प्रवीण श्रीवास्तव का इकलौता बेटा था। वह न्यूट्रिक स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था। अयांश को कुछ समय से बुखार आ रहा था। 7 अक्टूबर को उसकी हालत अचानक बिगड़ी तो उसे तत्काल परिजन ने बिड़ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉ. वीके शर्मा की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। उसकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई थी। अयांश का लगातार ऑक्सीजन लेवल गिर रहा था और प्लेटलेट्स भी कम हो रही थी। इसके बाद भी डॉक्टर लगातार परिवार को सही स्थिति नहीं बताते हुए हालात में सुधार की बात कह रहे थे, लेकिन असल में बच्चे की हालत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही थी।
इसी कारण शनिवार सुबह 8 बजे डॉक्टर ने अयांश को दिल्ली सर गंगाराम अस्पताल ले जाने की बात कही। परिवार ने दिल्ली जाने की तैयारी कर ली, लेकिन डॉक्टरों ने हॉस्पिटल की औपचारिकता पूरी करने में शाम के छह बजा लिए। इसके बाद परिजन एम्बुलेंस में बेटे को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया। धौलपुर के बाद उसका शरीर बेजान हो गया, जिसके बाद एम्बुलेंस में मौजूद डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात परिजन उसे लेकर ग्वालियर पहुंचे हैं।​​​​​​​
अब तक 1030 डेंगू मरीज, पांच की मौत
ग्वालियर में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ग्वालियर में जनवरी 2024 से लेकर आज तक 1030 डेंगू के मरीज सिर्फ ग्वालियर में निकल आए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हो गई है। चार मौत तो 21 सितंबर से 26 सितंबर के बीच सिर्फ पांच दिन में हो गई थीं। एक सितंबर 2024 से अभी तक 816 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 17 साल से कम उम्र वाले 396 मरीज हैं।
प्रशासन ने साधी चुप्पी
इस मामले में जब सीएमएचओ से बात करने का प्रयास किया तो पता लगा कि वह शहर से बाहर हैं। अन्य अधिकारी चुप्पी साधकर बैठे हुए हैं।

Newsराजनीतिराज्य

नाबालिग युवती मां-भाई को बेहोश कर बॉयफ्रेंड के साथ नगदी और ज्वेलरी लेकर भागी

सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो घर में सामान बिखरा पड़ा था।

ग्वालियर. मां-भाई और बहन को बेहोश कर एक नाबालिग छात्रा बॉयफ्रेंड के साथ भाग गयी है। छह दिन पहले ही उसकी सगाई तय हुई थी। घटना के पहले नाबालिग ने पूरी प्लानिंग की थी। रात में सभी को आलू के पराठे बनाकर खिलाये थे। आलू के मसाले में नींद की गोलियां मिला खिलाई थी। रविवार की सुबह परिजनों की नींद खुली तो उनका सिर चकरा रहा था। घर में सामान बिखरा पड़ा था। 17 वर्षीय बेटी घर से गायब थी।
घर से नगदी और ज्वेलरी लेकर भागी नाबालिग
जब परिजनों ने देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी से पुश्तैनी जेवर और एक लाख रूपये नगद लेकर गायब हुई है। घटना घहर के गोला का मंदिर नारायण बिहार कॉलोनी में शनिवार-रविवार की दरमियानी की रात की है। नाबालिग का दोस्त भी गायब है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।
सुबह जल्दी उठने वाले, रविवार देर तक सोते रहे
शहर के गोला का मंदिर नारायण विहार में एक परिवार रहता है। परिवार का मुखिया दिल्ली में किसी कॉल सेंटर में कैब ड्राइवर है। यहां उसकी पत्नी, बेटा, दो बेटियां रहते हैं। बड़ी बेटी 17 वर्षीय है, जो कक्षा 12वीं की छात्रा है। रविवार सुबह जब परिजन जागे तो काफी देर हो चुकी थी। वैसे वह सुबह 7 बजे तक नींद से जाग जाया करते थे लेकिन रविवार सुबह 9.30 बजे उनकी नींद खुली। परिवार के सभी सदस्यों का सिर चकरा रहा था। मां ने देखा तो पूरा परिवार वहां था लेकिन 6 दिन पहले जिस नाबालिग बेटी की सगाई उन्होंने की थी, वह घर में कहीं नजर नहीं आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो रूम में अलमारी खुली पड़ी थी, उसमें से पुश्तैनी गहने, 1 लाख रुपए कैश गायब थे। इसके बाद उनको समझने में देर नहीं लगी कि उनकी बेटी रात को घर से भाग गई है। महिला ने सबसे पहले अपने पति को मामले की सूचना दी। इसके बाद गोला का मंदिर थाना पहुंचे। यहां पुलिस ने स्पॉट पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Newsराजनीतिराज्य

नाबालिगों रस्सी बांधकर पुलिस ने निकाला जुलूस, मिर्च कारोबारी के रूपये चुराने का है आरोप

छतरपुर. रविवार की सुबह लगभग 9 बजे नाबालिगों के हाथ बांधकर जुलूस निकालने का वीडियो सामने आया है। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने बच्चों के साथ मारपीट भी की । इस बीच नाबालिग रोते बिलखते रहें। ऐसा बताया गया है कि बच्चों ने चोरी करने का शक था। घटनाक्रम जिले के हरपालपुर की पुरानी गल्लामंडी क्षेत्र का है।
क्या है घटनाक्रम
तीनों नाबालिगों के हाथ-कमर बांध कर पैदल जुलूस निकाला गया। भीड़ ने ‘चोरी करना पाप हैं’ के नारे भी लगवाए। बताया गया है कि काफी समय से स्थानीय सब्जी मंडी में जेब काटने, मोबाइल चोरी की घटना हो रही थी। सूत्रों के अनुसार, इन नाबालिगों को एक मिर्ची व्यपारी धर्मन्द्र राजपूत की जेब से नोटों की गड्डी निकालते रंगे हाथ पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि तीनों नाबालिग पुरानी गल्ला मंडी में सब्जी व्यापारी के पैसे लेकर भाग रहे थे, तभी मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। जुलूस निकालते हुए उन्हें थाने ले गए और पुलिस को सौंप दिया।
नबालिगों से लगवाये नारे
टीआई पुष्पक शर्मा ने बताया है कि मिर्ची व्यापारी धर्मेन्द्र राजपूत की शिकायत पर बच्चों के खिलाफ बीएनएस की धारा 2032 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Newsराजनीतिराष्ट्रीय

बाबा सिद्दकी हत्याकाण्ड में चौथा आरोपी जीशान अख्तर की हुई पहचान, पुलिस जीशान की तलाश में दे रही है दविश

मुंबई. शनिवार की देर रात को एनसीपी नेता बाबा सिद्दकी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी इसमें चौथे आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है।
बाबा सिद्दकी बांद्रा पश्चिम से 3 बार एमएलए रह चुके है और साथ ही वह महाराष्ट्र में राज्यमंत्री भी चुके थे। वह महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डवलपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन के अध्यक्ष भी रह चुके है। उन्होंने राजनीति की शुरूआत एक छात्र नेता के रूप में शुरू की थी। पहली बार बीएमसी में कार्पोरेटर चुने गये थे। वर्ष 1999, 2024 और 2009 में ब्रांदा वेस्ट से विधानसभा का चुनाव भी जीत चुके है। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। चौथे आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस ताबड़तोड़ दविश दे रही है।
बचाव पक्ष ने आरोपियों के 14 दिन की रिमांड का विरोध किया
बचाव पक्ष के वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा, ‘बेशक घटना निराशाजनक है लेकिन आरोपियों ने ऐसा किया है या नहीं यह तो तय करना होगा. अभियोजन पक्ष की ओर से यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किसने मारी है. मृतक एक मशहूर राजनीतिक व्यक्ति थे और संभव है कि किसी और ने ऐसा किया होगा और आरोपियों को फंसाया जा रहा है. 14 दिन की हिरासत की मांग उचित नहीं है.’ प्रॉसिक्यूशन ने कहा, ‘हमने इस केस की गुत्थी सुलझाने के लिए 10 टीमें बनाई हैं और कई आरोपी अभी फरार हैं. अगर कोई और इनकी हिंसा का शिकार हो गया तो दिक्कत होगी. यह एक तस्वीर की तरह है, पहले से योजना बनाई गई, रेकी की गई और वारदात को अंजाम दिया गया.’
अभियोजन पक्ष ने कोर्ट से मांगी आरोपियों की 14 दिन की रिमांड
अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में कहा- बाबा सिद्दीकी वरिष्ठ राजनेता थे, जिनकी हत्या कर दी गई. आरोपी हरियाणा और यूपी के रहने वाले हैं. रेकी करने के लिए यहां रुके थे और आरोपियों ने बंदूक कहां से खरीदी? फायरिंग की ट्रेनिंग कहां से ली? आरोपियों के पास से 28 जिंदा गोलियां मिलीं और न सिर्फ मामले की जांच की जा रही है, बल्कि आगे अपराध को रोकने के लिए भी ध्यान दिया जाना चाहिए. आरोपियों को फंडिंग किसने की, ये सब जांच का विषय है. अगर इस अपराध में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप है, तो उसका पता लगाना होगा. इस अपराध की जांच के लिए हमें 14 दिन की रिमांड चाहिए.

 

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris