बहू सास को कमरे में बंद कर भागी स्टेशन पर पकड़ी गयी, बहू बोली मुझे 50 हजार रूपये में बेचा गया, शादी के 3 दिन हुए
ग्वालियर. शादी के 3 दिन बाद ही बहू, सास को कमरे में बन्द कर भागकर स्टेशन पहुंची, वह सीवान (बिहार) जाने के लिये ट्रेन पकड़ने वाली थी। लेकिन ठीक तभी उसकी सांस ने उसे पकड़ लिया, हंगामा हुआ तो जीआरपी पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई।
बहू का आरोप था कि उसे शक है कि उसे 50 हजार रूपये में बेचा गया है। जबकि सास का कहना था बहू के इरादे ठीक नहीं है। उसकी मां ने ही कहा है कि जब तक वह नहीं आये, उसे जाने नहीं देना। घटना गुरूवार की है। कुछ देर एक -दूसरे पर आरोप लगाने के बाद दोनों महिलायें समझौता करने के बाद बिना शिकायत किये चली गयी। पुलिस ने भी कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
क्या है घटनाक्रम
सीवान की युवती की शादी 7 अक्टूबर को मंदिर हुई थी। पति मुरार के निबुआपुरा में रहता है। शादी के तीन दिन बाद उसने सास को कमरे में बंद किया और बाहर से दरवाजे की चटकनी लगाकर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां से बरौनी मेल से सीवान (बिहार) जाने की तैयारी में थी। इतने में सास ने पड़ोसियों की मदद से कमरे का गेट खुलवाया और आनन – फानन में जेठानी की लड़की के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां उसने ट्रेन में सवार होने से पहले बहू को पकड़ लिया। सास का कहना था कि बहू एक बार बिहार चली गई तो लौटकर ससुराल नहीं आएगी।
बेचने का आरोप लगाया बहू ने
बहू ने बताया कि उसे 50 हजार रूपये में बेचा गया है। उसका कहना था कि उसके पिता की मृत्यु हो गयी है। इसकी सूचना मिली है। इसलिये वह अपने घर जा रही है। वहीं, सास का कहना था कि बहू एक बार मायके गयी तो लौटकर ससुराल नहीं आयेगी। बहू की मां का फोन आया है कि जब तक वह नहीं आती, उसे जाने नहीं दें। अभी शादी के 3 दिन हुए है। ऐसे में अकेले कैसे जाने दें। लेकिन इसके लिये वह राजी नहीं थी। बहू ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की भाभी ने 50 हजार रूपये लेकर उसकी शादी ग्वालियर के निबुआपुरा में करवाई गयी है।

