राज्य

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भोपाल ATS ने आतंकी फराज और साथी नईम को पकड़ा

भोपाल. मध्य प्रदेश एटीएस ने राजधानी भोपाल से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आतंकी मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्लाह को गिरफ्तार किया। फराज पर आरोप है कि वह 2047 तक देश में शरिया कानून लागू कराने के लिए नेटवर्क खड़ा कर रहा था। इसके लिए वह पाकिस्तान में बैठे हेंडलर्स के भी संपर्क में था।
उसकी गिरफ्तारी के बाद परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं। वह जिस क्लीनिक में 15 साल से काम कर रहा था था, वहां भी ताला लटका मिला।
15 वर्षों से भोपाल में रह रहा था
जानकारी के अनुसार फराज पिछले करीब 15 वर्षों से भोपाल के कांग्रेस नगर क्षेत्र में रह रहा था। वह खुशबू मेडिकल क्लीनिक में कंपाउंडर का काम करता था। क्लीनिक का संचालन डॉ. परवेज अली करते हैं। फराज अपने परिवार के साथ कांग्रेस नगर स्थित दो मंजिला मकान में रहता था।
घर और क्लीनिक बंद
शुक्रवार को एटीएस द्वारा गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उसके घर और क्लीनिक दोनों पर ताला मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक फराज की पत्नी पहले ही बच्चों के साथ कहीं चली गई थी। गिरफ्तारी के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी घर छोड़कर चले गए। हर मंगलवार को घर में कुरान क्लास भी आयोजित होती थी।
आतंकी नईम अब्दुल्ला से भी जुड़ाव
जांच में सामने आया है कि फराज का संबंध आतंकवादी नईम अब्दुल्ला से भी था। एटीएस ने नईम को भी गिरफ्तार किया है। नईम पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों की मदद की थी। भारत में नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। उसने ही फराज को पाकिस्तानी हेंडलरों से मिलवाया था।
मोबाइल और डिजिटल सबूतों की जांच
एटीएस ने अदालत से फराज का मोबाइल जब्त करने की अनुमति प्राप्त की है। मोबाइल की फोरेंसिक जांच कर उसके संपर्कों, गतिविधियों और नेटवर्क का पता लगाया जाएगा। जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि उसके संपर्क किन-किन लोगों से थे। वह किन गतिविधियों को संचालित कर रहा था।
2047 तक भारत में शरिया कानून का सपना
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि फराज और उसके सहयोगी वर्ष 2047 तक देश में शरिया कानून लागू करने के विचार से प्रभावित थे। एटीएस अब इस पूरे नेटवर्क, उसके वित्तीय स्रोतों और संभावित सहयोगियों की गहन जांच कर रही है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल के बाद रेलवे का बड़ा एक्शन, 10 नई एग्जाम स्पेशल ट्रेन का ऐलान

पटना. ईस्ट सेंट्रल रेलवे के दानापुर रेलवे डिवीज़न ने बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए 10 अतिरिक्त ‘एग्जाम स्पेशल’ ट्रेनें चलाने की आधिकारिक घोषणा की है। यह फैसला पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर उम्मीदवारों द्वारा किए गए भारी हंगामे और रेल रोको आंदोलन के बाद लिया गया है। स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ‘ट्रेन ऑन डिमांड’ चलाने का फैसला किया है, ताकि छात्रों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो। अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने पर ‘ट्रेन ऑन डिमांड’ रवाना करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

छात्रों ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। पुलिस को हालात काबू करने के लिए हवाई फायर करना पड़ा। - Dainik Bhaskar
10 एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
ईस्ट सेंट्रल रेलवे के दानापुर डिवीजन ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए पहले दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया था, एक पटना जंक्शन से और दूसरी पाटलिपुत्र स्टेशन से। हालांकि, उम्मीदवारों द्वारा किए गए हंगामे के बाद दानापुर रेलवे डिवीजन ने अब रविवार को 10 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें रास्ते में पड़ने वाले सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेंगी।
500 अज्ञात लोगों पर एफआईआर
इस बीच जिला प्रशासन और रेलवे पुलिस ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर हुई हिंसा, तोड़-फोड़ और पुलिस बल पर पत्थरबाजी की घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। प्रशासन ने साफ किया है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा बलों पर हमला करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक छह नामजद लोगों और 500 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हंगामे में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं। पहचान किए गए उपद्रवियों के खिलाफ रेलवे एक्ट औरगैर जमानती धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

जिंदा मिसाइल के साथ भारत पहुंचा ऑयल टैंकर

नई दिल्ली. इंडियन नेवी ने संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह से कोच्चि आए एक ऑयल टैंकर से जिंदा मिसाइल को सुरक्षित निकालकर बड़ा समुद्री हादसा टाल दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 26 मई को ओमान तट के पास एमटी ओलम्पिक ऑयल टैंकर पर हमला हुआ था। इस शिप पर मार्शल आइलैंड का झंडा था। हमले के बाद मिसाइल का वारहेड फटा नहीं, बल्कि टैंकर के बाहरी हिस्से को भेदते हुए फ्यूल टैंक में जाकर फंस गया। टैंकर अरब सागर में करीब 2,000 किलोमीटर का सफर तय करके कोच्चि पहुंचा। 11 जून को इंडियन नेवी ने हाई-रिस्क ऑपरेशन चलाकर मिसाइल वारहेड को बाहर निकाला।

ऑयल टैंकर के बाहरी हिस्से को भेदते हुए मिसाइल फ्यूल टैंक के अंदर जाकर फंस गई थी। - Dainik Bhaskar
हमले से तेल रिसा, फिर भी चलता रहा टैंकर
26 मई को ओमान की राजधानी मस्कट से करीब 1.8 किलोमीटर दूर टैंकर के बाएं हिस्से में पानी के पास धमाका हुआ था। हालांकि टैंकर का कामकाज देखने वाली कंपनी स्प्रिंगफील्ड शिपिंग ने कहा था कि किसी अज्ञात चीज ने टैंकर को टक्कर मारी है। बाद में टैंकर ने अधिकारियों को बताया कि उसके अंदर एक जिंदा मिसाइल वारहेड फंस गया है। धमाके के कारण टैंकर से कुछ तेल भी समुद्र में बह गया था। लेकिन टैंकर ने अपना सफर जारी रखा। इस बीच इंडियन नेवी को भी टैंकर में मिसाइल फंसे होने की जानकारी दी गई।
कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान ने विस्फोटक निष्क्रिय करने में माहिर एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल टीम को मौके पर भेजा। इस पूरे ऑपरेशन का को-ऑर्डिनेशन गुरुग्राम स्थित भारतीय नौसेना के इंफॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर-इंडियन ओशन रीजन ने किया।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

जीवाजी विश्वविद्यालय का ऑक्सीजन ट्रैक बना डंपिंग यार्ड, लोग घरेलू कचरे से भरे बोरे दीवार के ऊपर से ट्रैक के भीतर फेंक रहे

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य के लिए तैयार किया गया 2.40 किलोमीटर लंबा ऑक्सीजन ट्रैक अब असामाजिक तत्वों की लापरवाही और प्रशासनिक अनदेखी का शिकार होता नजर आ रहा है। शहर के विभिनन इलाकों से लोग जहां सुबह-शाम सैर और व्यायाम के लिए इस ट्रैक पर पहुंचते है वहीं कुद लोग इसे डंपिंग यार्ड में तब्दील करने पर आमादा है।
लोग घरेलू कचरे से भरे बोरे दीवार के ऊपर से ट्रैक के भीतर फेंक रहे
स्थिति यह है कि विश्वविद्यालय परिसर की सात फीट से अधिक ऊंची बाउंड्री वॉल भी कचरा फेंकने वालों को नहीं रोक पा रही है। सड़क की ओर से लोग घरेलू कचरे से भरे बोरे और पोटलियां दीवार के ऊपर से ट्रैक के भीतर फेंक रहे हैं। इससे ट्रैक का प्राकृतिक सौंदर्य प्रभावित हो रहा है और यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शराब की खाली बोतलें भी फेंकी जा रही
चिंताजनक बात यह है कि ट्रैक पर केवल घरेलू कचरा ही नहीं, बल्कि शराब की खाली बोतलें भी फेंकी जा रही हैं। कई स्थानों पर कांच की टूटी बोतलें बिखरी पड़ी हैं, जिससे मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक करने आने वाले लोगों, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑक्सीजन ट्रैक शहर के चुनिंदा ऐसे स्थलों में शामिल है, जहां लोग प्रकृति के बीच शुद्ध हवा का आनंद लेने पहुंचते हैं। बावजूद इसके, इसकी साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
कार्रवाई का आश्वासन
जेयू के जनसंपर्क अधिकारी विमलेंद्र राठौर ने बताया कि ट्रैक पर निगरानी के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। जो लोग परिसर में कचरा फेंकते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि जेयू प्रबंधन के ये आश्वासन जमीन पर कब उतरते हैं और शहर को स्वच्छ हवा देने वाला यह ऑक्सीजन ट्रैक दोबारा अपनी पहचान हासिल कर पाता है या नहीं।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भोपाल में नशीले कफ सिरप फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल. मध्य प्रदे श एसटीएफ को नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ बडी सफलता मिली है। टीम ने भोपाल के गांधीनगर स्थित पटेल सिटी में संचालित अवैध फैक्ट्री मामले में फरार चल रहे 5 इनामी आरोपियों को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे नेटवर्क से अब तक करीब 2.5 करोड रुपए का मामल जब्त किया जा चुका है।


49 हजार से ज्यादा बोतले जब्त
एसटीएफ ने 28 से 29 मई की रात छापामार कार्रवाई कर पटेल सिटी स्थित फैक्ट्री का खुलासा किया था। यहां से 49920 ऑनरेक्स कफ सिरप की बोतलें बरामद हुई थीं। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मुबारकपुर स्थित गोदाम से 23125 और नशीले सिरप की बोतलें जब्त की गई थीं।

सिरप बनाने में प्रयोग की गई मशीन भी जब्त की है।
आरोपियकी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तारी
मामले में शामिल मुख्य आरोपी अर्जुन मालवीय 30 हजार इनाम आरोपी को बैतूल से, शिवांग टिटोरिया 20 हजार आनाम आरोपी को दिल्ली से, नीरज चेलानी 20 हजार इनाम आरोपी को इंदौर-भोपाल मार्ग से गिरफ्तार किया गया। वहीं सप्लाई नेटवर्क संभालने वाले नवाब खान और शरीफ खान को सीहोर से पकडा गया।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भारतीय सेना को मिलेगा नया मुखिया, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले आर्मी चीफ

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के शीर्ष नेतृत्व में बडा बदलाव करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का अगला थल सेनाध्यक्ष चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त किया है। वर्तमान में वे उप सेना प्रमुख वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की जिम्मेदारी संभाल रहे है। लेफ्टिनेंट जनरल सेठ मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल इस महीने जून 2026 पूरा हो रहा है। बता दें कि जनरल द्विवेदी ने 30 जून 2024 को यह प्रतिष्ठित पद संभाला था। सैन्य नियमों के अनुसार सेना प्रमुख का कार्यकाल अधिकतम 3 वर्ष या 62 वर्ष की आयु जो भी पहले आए, तक निर्धारित होता है।
चार दशकों का व्यापक रणनीतिक अनुभव
देश के नए सैन्य प्रमुख बनने जा रहे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ के पास लगभग 40 वर्षें का एक लंबा और बेहद गौरवशाली सैन्य अनुभव है। दिसंबर 1986 में सेना की प्रतिष्ठित आर्मर्ड कोर से अपने करियर की शुरूआत करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल सेठ ने देश के कई अति- संवेदनशील और रणनीतिक मोर्चों पर अपनी युद्ध कौशल क्षमता का लोहा मनवाया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के आतंकवाद विरोधी मोर्चे, देश के पश्चिमी सीमावर्ती इलाकों औद दुर्गम रेगिस्तानी क्षेत्रों में विभिन्न सैन्य कमानों का सफल नेतत्व किया है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में अलसुबह बारिश से मिली गर्मी से राहत

ग्वालियर. शहर में शनिवार सुबह हुई बारिश ने भीषण गर्मी और उसम से परेशान लोगों की बडी राहत दी। पिछले कई दिनों से तेज गर्मी के कारण लोग उमस भरे मौसम से बेहाल थे। अलसुबह हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने शहर के मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के कारण शहर के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से लगभग 7.6 डिग्री कम है। तापमान में आई इस गिरावट से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।


तेज आंधी और बारिश की संभावना
हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार एक सक्रिय वेदर सिस्टम के प्रभाव से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम खुशनुमा होने के कारण बडी संख्या में शहरवासी मॉर्निंग वॉक और सैर के लिए घरों से बाहर निकले। पार्कों और खुले मैदानों में लोगों की चहल-पहल देखी गई वहीं बच्चे भी अपने दोस्तों के साथ खेलते नजर आए। ठंडी और ताजी हवाओं ने लोगों को तरोताजा कर दिया जिससे कई दिनों बाद शहर के पार्कों में सुबह के समय रौनक लौटी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब

नई दिल्ली. भारत अब लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, यहां तक कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों का भी मुकाबला कर सकता है। डीआरडीओ ने 10 और 11 जून को लगातार 3 फ्लाइट टेस्ट किए गए जिनमें मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम का प्रदेश किया गया। इसमें इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल क्लास तक के खतरों समेत बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने और बेअसर करने की क्षमता भी शामिल है।
यह स्वदेशी तकनीक दुश्मन की मिसाइलों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले हवा में ही नष्ट कर देती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 13 जून को टेस्टिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ ही नेवल एंटी शिप मिसाइल मीडियम रेंज का भी टेस्ट किया गया। इसे भारत की समुद्री स्ट्राइक और डिफेंस स्किल को मजबूत करने की दिशा में एक बडी उपलब्धि माना जा रहा है। भारत अब उन खास देशों के ग्रुप में शामिल हो गया है जिनके पास ऑपरेशनल लेवल की बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस क्षमता है। भारत से पहले यह तकनीक अमेरिका, रूस, इजराइल और चीन के पास थी।

 

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा, केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया

नई दिल्ली. आम ग्राहक एक दिन में अधिकतम 200 लीटर ही डीजल खरीद पाएंगे। इस डीजल को दोबारा बेचने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा अब फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल यूजर्स को रिटेल आउटलेट से ईंधन नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार ने 11 जून 2026 को इसे लेकर आदेश जारी किया है। अब इन बडे उपभोक्ताओं को केवल बल्क सेल पॉइंट्स से ही ईंधन खरीदना होगा।
सरकार ने यह कदम देश के कुछ हिस्सों में रिटेल पंपों पर अचानक बढी असामान्य बिक्री को देखते हुए उठाया। यह पाबंदी शुरूआती तौर पर 90 दिनों के लिए लागू की गई है। सरकार का कहना है कि इस फैसले से आम उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की किल्लत नहीं होगी।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने मोटर स्पिरिट एंड हाई स्पीड डीजल (टेंपररी रेगुलेशन ऑफ सप्लाई थ्रू रिटेल आउटलेट्स) ऑर्डर, 2026 जारी किया। इसके तहत अब कोई भी फैक्ट्री, कॉपर्शियल संस्थान या बडी संस्थाएं आम गाडियों वाले पेट्रोल पंप से डीजल-पेट्रोल नहीं खरीद सकेंगी। उन्हें अपने खुद के कंज्यूमर पंप या तय बल्क सप्लाई चैनलों से ही तेज लेना होगा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

देश विरोधी गतिविधियों में शामिल एजेंट भोपाल से गिरफ्तार, मोबाइल में मिली पाकिस्तान से भेजी गई पीडीएफ

भोपाल. भोपाल में एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड ने देश विरोधी गतिविधियों से जुडने के संदेह में एक युवक को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद फराज के रूप में हुई है। एटीएस ने उसे शुक्रवार को सुबह भोपाल के काजी कैंप इलाके में नन्हें बी की मस्जिद के पास से पकडा है। आरोपी एक डॉक्टर के क्लीनिक पर काम करता था। प्रारंभिक जांच में एजेंसी को कुछ ऐसे इनपुट मिले है जिनके आधार पर आरोपी की गतिविधियों की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपी कथित तौर पर विषेष ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान जाने की तैयारी कर रहा था। एटीएस ने उसके मोबाइल से पाकिस्तान से भेजे गए कथित जिहादी दस्तावेजी पीडीएफ बरामद होने का दावा किया।

आराेपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया। - Dainik Bhaskar
एटीएस संपर्कों, ऑनलाइन गतिविधियों व विदेशी कनेक्शन की जांच कर रही
जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ले रहा था। एटीएस अब उसके संपर्कों, ऑनलाइन गतिविधियों और विदेशी कनेक्शन की पडताल कर रही है। जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के देवबंद मदरसे से जुडे कुछ संपर्कों की जानकारी भी सामने आने की बात कहीं जा रही है जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
आरोपी से पूछताछ की जा रही
अधिकारियों के अनुसार फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि उसके संपर्क किन लोगों से थे, क्या कोई नेटवर्क सक्रिय है और कथित गतिविधियों के पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नही। एटीएस ने मामले में अभी जांच जारी होने की बात कही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
राष्ट्रद्रोह की धाराओं में केस दर्ज
संदिग्ध गतिविधियों के मामले में आरोपी के खिलाफ यूएपीए और राष्ट्रद्रोह से जुडी धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को 16 जून तक रिमांड पर रखा है। इस दौरान जांच एजेंसियां उससे उसकी गतिविधियों, संपर्कों और नेटवर्क को लेकर पूछताछ करेंगी। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कब से ऐसी गतिविधियों में शामिल था और उसके साथ स्थानीय स्तर पर कौन-कौन लोग जुडे है।

 

 

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet atlasbet perabet perabet giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş grandpashabet grandpashabet jojobet holiganbet nesinecasino betsalvador palacebet betbey bahiscasino cashwin dinamobet süperbetin süperbetin giriş matbet matbet giriş holiganbet holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş starzbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş grandpashabet holiganbet holiganbet giriş pusulabet pusulabet giriş meritking meritking giriş holiganbet holiganbet giriş nakitbahis mavibet