मायनिंग विभाग का फर्जीवाड़े की जांच कर रहा है लोकायुक्त, साहब 7 मिनट में जब्ती से रिहाई
ग्वालियर. मायनिंग विभाग का एक बड़ा कारनामे की अब लोकायुक्त की टीम जांच कर रही हे। नवम्बर 2024 की एक घटना जिसमें अवैध गिट्टी परिवजन से जुड़े मामले की शिकायत 25 दिन पूर्व लोकायुक्त ग्वालियर को की गयी थी। शिकायत में सहायक खनिज अधिकारी घनश्याम यादव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये है। पूरा मामला अवैध उत्खनन और फर्जी रॉयल्टी से जुड़ा है। जिसकी जांच शुरू हो गयी है। सोमवार को 23 मार्च का इस मामले में लोकायुक्त के अधिकारियों के सामने शिकायतकर्ता के बयान रिकॉर्ड किये जायेंगे। खनिज विभाग के बड़े फर्जीवाड़ा में अब सहायक खनिज अधिकारी घिरते दिखाई दे रहे है।
क्या है मामला
असल में यह पूरा मामला जानने के लिए आपको 11 अक्टूबर 2024 तक जाना पड़ेगा। 11 अक्टूबर 2024 को ग्वालियर के बिलौआ थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने डंपर नंबर RJ 11 GC-5672 को अवैध गिट्टी परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। शाम 06:58 बजे डंपर को पकड़ कर बिलौआ थाने के रोजनामचे में दर्ज किया गया था। इसी शाम शाम 07:10 बजे सिर्फ 12 मिनट के भीतर एक रॉयल्टी रसीद पेश कर जब्त डंपरों को छोड़ दिया गया था। उस समय काफी तूल पकड़ा था और कलेक्टर ग्वालियर ने जांच भी कराई थी, लेकिन जांच कैसे हुई और क्या हुआ किसी को नहीं बताया गया और उस समय के सहायक खनिज अधिकारी वर्तमान में प्रभारी जिला खनिज अधिकारी घनश्याम यादव को पाक साफ बता दिया गया था। जबकि प्रारंभिक जांच में ही पूरा खेल अवैध गिट्टी परिवहन व फर्जी रॉयल्टी का था।
क्या है नियम
जब नियम यह कहता है कि रॉयल्टी प्लांट से माल लोड़ होतें वक्त चाहिये । थाने में खड़े डम्पर की रॉयल्टी 11 अक्टूबर 2024 की शाम 7.10 पर कैसे कट गयी। जबकि डम्पर शाम 6.58 बजे बिलौआ थाने के रोजनामचे में जब्ती में दर्ज हो गया था। यह गलत इसलिये भी है कि प्लांट (क्रेशर) पर डम्पर भरने के बाद रोड पर तभी आयेगा। जब उसके पास रॉयल्टी होगी। यदि रॉयल्टी नहीं है। रोड़ पर आ गया तो वह अवैध परिवहन की श्रेणी में आता है।
शिकायतकर्ता के 23 मार्च को होंगे बयान
इस शिकायत के संबंध में शिकायतकर्ता अभिषेक सिंह सिकरबार पहले ही लोकायुक्त पुलिस के पापस सभी कागजात उपलब्ध करा चुके है। सोमवार 23 मार्च को शिकायत करने वाले के बयान लोकायुुक्त में होने है। शिकायत करने वाले अभिषेक ने बताया है कि उनके पास खनिज विभाग में चल रहे फर्जीवाड़े के पर्याप्त सबूत हैं जिसे वह सभी के सामने लायेंगे। एसपी लोकायुक्त निरंजन शर्मा ने बताया है कि शिकायत आई है। अभी मैं बाहर हूं लौटकर इस मामले में क्या अपडेट है तभी इस संबंध में बता पाऊंगा। फिलहाल मामला जांच में है।



