मप्र छत्तीसगढ़

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

अमेरिका से LPG, रूस से क्रूड लेकर भारत पहुंचा शिप, गैस-कच्चा तेल लेकर 5 जहाज भारत आ चुके

नई दिल्ली. अमेरिका के टेक्सास से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर एक कार्गो शिप रविवार को मेंगलुरू पोर्ट पर पहुंच गया। वहीं रूस से एक जहाज क्रूड लेकर भारत आया है। पिछले 7 दिनों में करीब पांच जहाज गैस-कच्चा तेल लेकर समुद्र के रास्ते भारत पहुंचे। इससे पहले 18 मार्च को क्रूड ऑयल टैंकर जग लाडकी गुजरात में अडाणी पोर्ट्स आया था। वहीं दो अन्य एलपीजी कैरियर एमटी शिवालिक और एमटी नंदा देवी करीब 92,712 मीट्रिक टन गैस लेकर 16 से 17 मार्च को भारत आए थे। हालांकि ये तीनों जहाज होर्मूज के रास्ते से होकर गुजरे थे।

यह तस्वीर अमेरिका से आए जहाज की है, जिसे मेंगलुरु पोर्ट पर डॉक किया गया है। - Dainik Bhaskar
बता दें कि फारस की खाडी में अभी भी करीब 22 भारतीय जहाज फंसे हुए है। हालांकि वे सभी सुरक्षित है। फारस की खाडी में मौजूद होर्मूज स्ट्रेट दुनिया के अहम शिपिंग रूट्स में शामिल है। यहां से दुनियाभर की करीब 20 प्रतिशत ऑयल की सप्लाई होती है। भारतीय झंडे वाला क्रूड ऑयल टैंकर जग लाडकी गुजरात के मुंद्रा पोर्ट अडानी पोर्ट्स पर आया था। इस टैंकर में करीब 80886 मीट्रिक टन कच्चा तेल था। यह तेल यूएई से आया जिसे फुजैराह पोर्ट पर लोड किया गया था।
जंग के बीच एलपीजी कैरियर जहाज शिवालिक कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा। यह जहाज गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर आया था। शिवालिक जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी है जो करीब 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर बताई जा रही है। यह जहाज 14 मार्च को होर्मूज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष क बीच यह भारत पहुंचने वाला पहला एलपीजी जहाज था।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

एसआई से झूमाझटकी और थप्पड़ मारने का आरोप, वर्दी फाडी और नेम प्लेट खींची, आरोपी फरार

एसआई से विवाद करता युवक। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. दो पक्षों का झगड़ा सुलझाने पहुंचे एसआई रूद्र पाठक स्वयं ही विवाद में फंस गये। घटनास्थल पर मौजूद मोटरसाईकिल सवार 2 युवकों ने उनसे बहस शुरू कर दी। एसआई पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। इतना ही नहीं, भींड के बीच युवकों की वर्दी पकड़कर उनकी नेम प्लेट तक खींचने की कोशिश की। इस बीच एसआई स्वयं को बचाने का प्रयास करते रहे। लेकिन युवक उन पर हावी होते दिखाई दिये। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में युवकों कहते दिखाई दिये। कि सब -इंस्पेक्टर है तो हमारा क्या बिगाड़ लेगा। इस बीच मौजूद भीड़ ने किसी तरह एसआई को युवकों से बचा। जब तक थाने से अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचता है। आरोपी युवक वहां से फरार हो चुके थे। यह घटना 2 दिन पहले कम्पू के आमखो तिराहा की बताई जा रही है। जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया हे। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गयी।
क्या है मामला
कंपू थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर रूद्र पाठक को शुक्रवार को सूचना मिली कि आमखो तिराहा पर कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो रहा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने लगे।
इसी दौरान एक अन्य बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और एसआई से उलझ गए। जब एसआई विवाद सुलझाने का प्रयास कर रहे थे, तब दोनों युवक माहौल को भड़काने लगे। एसआई ने उन्हें सख्ती से समझाया तो वे और आक्रामक हो गए और उनसे बहस करने लगे। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। युवकों ने आरोप लगाया कि एसआई ने वर्दी का रौब दिखाते हुए उन्हें थप्पड़ मारा, जिसके बाद वे उन पर हावी होने की कोशिश करने लगे।
फोर्स पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
हंगामा बढ़ने पर एसआई ने तुरंत कंपू थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलाया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग निकले। जांच में सामने आया कि अभद्रता करने वाला युवक उज्जवल शर्मा, निवासी नाका चंद्रवदनी है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
मामले में एसआई रूद्र पाठक ने बताया कि वे दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक बीच में आ गया और बेवजह बहस करने लगा। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

रेत माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुलिस जीप को कुचलने का प्रयास, दिमनी में पुलिस पर हमले घायल आरक्षक के सिर में चोट, आरोपी चालक गिरफ्तार

घायल आरक्षक।

मुरैना. दिमनी थाना इलाके के बरेठा गांव के पास रविवार की सुबह लगभग 11 बजे अवैध रेत खनन पर कार्यवाही करने गयी तो पुलिस की टीम की महिन्द्रा जीप को एक रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस घटना में पुलिस का वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। गाड़ी चला रहे आरक्षक सुदामा रजक के सिर में चोट आयी है। पुलिस टीम ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन चालक ने रूकने के बजाय वाहन में टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी चालक संतोष परमार को ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत गिरफ्तार कर लिया है। घायल पुलिस कर्मी को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घेर भेज दिया गया और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

जब्त ट्रैक्टर।
घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी, घटनास्थल के लिये पुलिस रवाना
टक्कर मारने के बाद भागने के प्रयास कर रहे आरोपी चालक संतोष परमार को पुलिस टीम काफी मेहनत और घेराबंदी के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गयी है। जिसके बाद पुलिस ऑफिसर घटनास्थल के लिये रवाना हो गये।
रोकने का इशारा किया तो जीप में घुसा दिया ट्रैक्टर
दिमनी थाना पुलिस की टीम रविवार सुबह करीब 11 बजे अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई करने गई थी। इसी दौरान पुलिस को बरेठा गांव के पास सामने से एक रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर चालक संतोष परमार (निवासी मृगपुरा) ने ट्रैक्टर से पुलिस वाहन (महिंद्रा जीप) में टक्कर मार दी।  ट्रैक्टर की सीधी टक्कर के कारण पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में वाहन चला रहे दिमनी थाने में पदस्थ आरक्षक सुदामा रजक के सिर में चोट लगी। घायल आरक्षक को तत्काल डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद आरक्षक को घर पहुंचा दिया गया है।

 

 

 

 

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

परमाणु प्लांट तक पहुंची इजरायल की बमबारी, बढ़ा रेडिएशन का खतरा

नई दिल्ली. 21 मार्च 2026 को ईरान के खूजिस्तान प्रांत में देजफुल शहर के पास वाहदाती एयरबेस (4) पर जबरदस्त बमबारी हुई है। अमेरिका और इजरायल प्रेसीजन मिसाइलों ने बेस के गोला बारूद के बंकरों को निशाना बनाया है। हमले के बाद बंकरों में स्टोर किये गये हथियार स्वयं फटने लगे। सेकेंडरी एक्सप्लोजन की चेन रिएक्शन शुरू हो गयी है। आसमान में मशरूम क्लाउड उठा और आग की लपहेंट कई किमी दूर से दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने मोबाइल व वीडियों बनाया है। जिससे धमाकों की आवाज, पक्षियों की चहचहाहट औरे लगातार रंबलिंग शॉकबेव सुनाई दे रही थी। यह बेस 1980 से ईरान के पुरान एफ-5 टाइगर ।। फायटर जेट्स का घर था।
डिमोना पर हमला अब इजरायल परमाणु प्लांट निशाने पर
इजरायल के डिमोना न्यूक्लीयर रिसर्च सेंटर पर भी हमला हुआ है। यह इजरायल का मुख्य परमाणु रिएक्टर है। जहां परमाणु हथियार से जुडी रिसर्च होती है। ईरान की ओर से मिसाइल या ड्रोन हमला बताया जा रहा है। हमले से रेडिएशन लीक होने का खतरा है। डिमोना पहले भी ईरान के टारगेट पर रहा है। लेकिन इस बार भी यह सीधे हिट हुआ। इजरायल ने अभी तक आधिकारिक बयान नहीं दिया । स्थानीय रिपोर्ट्स में धुएं और आग की खबरें आ रही है।
न्यूक्लियर कितना है खबरनाक
परमाणु प्लांट्स पर बमबारी से रेडियेशन लीका का बहुत ही बड़ा खबरा पैदा हो गया हे। डिमोना और ईरान के प्लांट्स में यूरेनियम और प्लूटोनियम स्टॉक है। अगर रेडिएशन फैला तो आसपास के इलाकों में लोग बीमार हो सकते है। मिट्टी और पानी प्रदूषित हो सकता है। लेकिन अभी तक कोई न्यूक्लियर बम या न्यूक्लियर वेपन का उपयोग नहीं हुआ है।
ईरान के परमाणु सुविधाओं पर हर हमला
ईरान जंग के 22 दिन में अमेरिका और इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर सेंटर्स पर कई हमले किए…
नतांज – यूरेनियम एनरिचमेंट प्लांट. मार्च 2026 में पांचवीं बार हमला हुआ. सेंट्रीफ्यूज मशीनें तबाह. एंट्रेंस ब्लॉक हो गया है।
फोर्डो – पहाड़ के नीचे अंडरग्राउंड प्लांट. हाई-लेवल यूरेनियम एनरिचमेंट होता था. बंकर बस्टर बम से हमला, लेकिन कुछ हिस्से बच गए है।
इस्फहान – यूरेनियम कन्वर्जन और फ्यूल फैब्रिकेशन सेंटर. 40 साल पुराना. हमलों से मेटल प्रोडक्शन यूनिट नष्ट.
पारचिन – मिलिट्री कॉम्प्लेक्स, टेलघान-2 साइट पर न्यूक्लियर हथियार टेस्टिंग. क्लस्टर मुनिशन से हमला, एक्सप्लोसिव टेस्टिंग लैब्स तबाह.
मिन्जादेही – तेहरान के पास अंडरग्राउंड साइट. न्यूक्लियर वेपन कंपोनेंट डेवलपमेंट पूरी तरह नष्ट. ये सभी साइट्स पर बंकर बस्टर और प्रेसीजन मिसाइलों से हमले हुए. कई टॉप न्यूक्लियर वैज्ञानिक भी मारे गए.
महायुद्ध की तस्वीर क्यों डरावनी लग रही है
देजफुल और डिमोना के हमले से युद्ध की भयावह तस्वीर साफ हो गई है. पहले सिर्फ मिलिट्री बेस टारगेट थे, अब तेल हार्टलैंड और परमाणु साइट्स निशाने पर हैं. ईरान का खूजिस्तान तेल प्रांत है जहां से 90% तेल निकलता है. हमले के बाद एम्यूनिशन डिपो खुद फटने लगा है।
इजरायल के डिफेंस मिनिस्टर ने अंडरग्राउंड बंकर से कहा स्ट्राइक्स सिग्निफिकेंटली बढ़ाए जाएंगे. 48 घंटे का अल्टीमेटम चल रहा है. नतांज पर पांचवां हमला हो चुका है।  ये सब देखकर दुनिया डर गई है कि कहीं पारंपरिक युद्ध न्यूक्लियर वॉर तक न पहुंच जाए ।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

डायल 112 को झूठी खबर देकर बुलाया पेट्रोल डालकर पुलिसकर्मी को जिन्दा जलाने का प्रयास

पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी मनोज कुशवाह। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. बेहट सर्किल के हस्तिनापुर थाना इलाके में एक युवक ने झूठी खबर देकर डायल-112 को घटनास्थल पर बुलाया और फिर आरक्षक पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। वक्त रहते पुलिसकर्मी ने झपट्टा मारकर माचिस छींन ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना शनिवार की रात लगभग 9 बजे ग्राम फदलपुर की है। यहां रहने वाले मनोज कुशवाह ने स्वयं के साथ मारपीट होने की खबर दी थी। कॉल मिलते ही संयुक्त एफआरवी (हस्तिनापुर-उटीला थाना) की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
क्या है घटनाक्रम
घटनास्थल पता चला सूचना झूठी थी और युवक नशे में था, एफआरवी को झूठी सूचना देकर पुलिस को बुलाया था। जब पुलिस टीम लौटने लगी तभी उसने वाहन को रोक लिया और अपने पास रखी पेट्रोल की बोतल आरक्षक (पुलिसकर्मी) अनिल कुशवाह व एफआरवी पर उड़ेल दी। इसके बाद उसने जेब से माचिस निकालकर आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिसकर्मी ने तत्काल उसे काबू में कर लिया। आरोपी ने पकड़े जाने के दौरान आरक्षक से हाथापाई की और उसकी वर्दी फाड़ दी, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हवालात में बन्द कर दिया है। एएसपी विदिता डागर के मुताबिक झूठी सूचना देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पेट्रोल डालने की घटना की जांच की जा रही है।

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अवैध उत्खनन में लगी सात ट्रैक्टर -ट्रॉली और 1 लोडर वाहन जब्त

ग्वालियर. डबरा अनुविभाग के देहात थाना इलाके में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप अवैध रेत, मिट्टी और मिट्टी उत्खनन पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। आईपीएस और नवागत थाना प्रभारी मनोज कुमार ने इस कार्यवाही में 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर जब्त कर थाना परिसर में रखवाये गये है। सभी के खिलाफ मायनिंग और पुलिस एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की गयी है। डबरा में रेत गिट्टी और मिट्टी का अवैध उत्खनन एवं परिवहन बउ़े स्तर की जा रही है। माफिया बेरोकटोक वाहनों का परिवजन कर रहे है। थाना प्रभारी मनोजकुमार ने कुछ दिन पहले ही थाना प्रभारी की कमान संभाली है। उसके बाद से ही वह लगातार ऐसी कार्यवाहियां कर रहे हैं।
पुलिस टीम ने एक लोडर भी बरामद किया
इसी दौरान, गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गई। ग्राम इटायल में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने एसआई जीतेश शिवहरे, आरक्षक अविनाश पटसारिया और अंकी भार्गव सहित पुलिस टीम को मौके पर भेजा। टीम ने वहां से मिट्टी का अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। इसके अतिरिक्त, मिट्टी भरने के लिए उपयोग किया जा रहा एक लोडर भी पुलिस की गिरफ्त में आया। सभी जब्त वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित रखवाया गया है। इनके विरुद्ध माइनिंग और पुलिस एक्ट के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अवैध उत्खनन और परिवहन बर्दाश्त नहीं
इस संबंध में IPS मनोज कुमार का कहना है कि अवैध उत्खनन और परिवहन की लगातार शिकायत मिल रही थी। आज 7 ट्रैक्टर ट्रॉलियों और एक लोडर को जप्त किया है। इनके पास वैध दस्तावेज नहीं मिले। इनके खिलाफ माइनिंग और पुलिस एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन और परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पुलिस ने स्कॉर्पियो 1 करोड़ नगद पकड़े, 20 लाख रूपये लेकर छोड़ा, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

AI इमेज। - Dainik Bhaskar

गुना. मध्यप्रदेश के गुना में सिवनी जैसा एक और संदिग्ध हवाला कांड सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने गुजरात के एक जीरा व्यापारी की कार से लगभग 1 करोड़ रूपये नगद पकड़े, लेकिन 20 लाख रूपये रखकर उसे छोड़ दिया गया। जब मामले ने नया मोड़ लिया, जब गुजरात के एक IPS अधिकारी का फोन आने के बाद धरनावदा पुलिस ने लिये 20 लाख रूपये भी वापिस कर दिये।
हाइवे चेकिंग में रोकी थी कार
घटना गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। गुना जिले के धरनावदा थाना इलाके की रूठियाई चौकी पर नेशनल हाइवे 44 पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गुजरात नम्बर जीजे05आरके 9351 की स्कॉर्पियों को रोका। तलाशी में गाड़ी से लगभग 1 करोड़ रूपये कैश मिलने की बात सामने आई।
करोबारी से 20 लाख में हुई सेटिंग
ऐसा बताया जा रहा है कि गाड़ी को साइड में ले जाकर पुलिस और कारोबारी के बीच डील हुई। 20 लाख रूपये में मामला तय हुआ। जिसके बाद पुलिस ने 20 लाख रूप्ज्ञये लौटाकर उन्हें जाने दिया। इधर देर रात डीआईजी अमित सांघी रूठियाई पुलिस चौकी पहुंचे और उन्होंने एसपी अंकित सोनी के साथ थाने के पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत की।
 शिकायत नहीं, फिर भी जांच -SP 
गुना SP अंकित सोनी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। फिलहाल कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। गाड़ी मालिक ने भी घटना से इनकार किया है, बावजूद इसके पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। शुरुआती तौर पर यह जानकारी भी सामने आई है कि ये पूरा सेटलमेंट का खेल थाना स्तर पर ही हुआ। थाना स्तर के पुलिसकर्मियों ने ही इस पूरे खेल को अंजाम दिया। गाड़ी में इतनी बड़ी रकम पकड़ने की किसी भी प्रकार की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी गई।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

तीन राज्यों में बंटी-बबली स्टाइल में 12 सिटी में 57 चोरियां, तीन राज्यों की पुलिस को थी तलाश

पुलिस के हाथ लगे बंटी-बबली गैंग। पति अरविंद व पत्नी ज्योति मिलकर करते थे चोरी। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और गुजरात के 12 से अधिक शहरोंमें 57 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। यह गैंग बंटी-बबली की स्टाईल में 57 चोरियों की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, मध्यप्रदेशकी ग्वालियर पुलिस ने इंटरस्टेट चोर गैंग का खुलासा किया है। यह गैंग फिल्मी अन्दाज में बंटी बबली की तरह चोरियों को अंजाम देते थे। पति-पत्नी की इस जोडी ने 3 राज्यों की पुलिस की नाक में दम कर रखा था। ग्वालियर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पति -पत्नी का नाम अरविंद रजक 32, और ज्योति रजक 30, है। टारगेगट तय करने के बाद वह 3 मोटर साईकिल का उपयोग करते थे। सूने मकानों की रेकी कर रात के अंधेरे में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। वह सिर्फ गहने और नगदी पर ही फोकस करते थे।


पुलिस ने बताया है कि महाराजपुरा इलाके में निरंतर हो रही 57 चोरी में अलग बाइक का उपयोग करते थे। एक के बाद एक 6 चोरी की घटनाओं में पुलिस पर दबाव बढ़ा दिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। लेकिन हर बार अलग-अलग बाइक और रूट सामने आने से जांच उलझती रहीं । काफी मेहनत करने के बाद पुलिस ने संदिग्ध मूवमेंट को ट्रैक किया।
अरविंद चोरी करता था, ज्योति मदद करती थी
अरविंद और ज्योति दोनों मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। अरविंद चोरी करता था, जबकि ज्योति उसकी मदद करती थी। साथ रहने के कारण पुलिस को शक भी कम होता था। कई बार दोनों पुलिस के सामने से भी बाइक पर निकल जाते थे, क्योंकि महिला साथ होने पर चेकिंग ढीली रहती थी।
105 ग्राम सोना बरामद, कीमत 15.75 लाख रुपए
पकड़े गए ‘बंटी-बबली’ से पुलिस ने अब तक 2 सोने के हार, 2 सोने की चेन, 4 सोने की अंगूठियां, 1 सोने का पेंडल, 3 सोने की लेडीज अंगूठियां, 1 जोड़ी सोने के ब्रेसलेट, 1 सोने की अंगूठी और 1 सोने का सिक्का बरामद किया है। पुलिस ने 105 ग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 15 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है। इसके साथ ही 2 लाख रुपए नकद भी बरामद हुए हैं। इस तरह कुल बरामद माल 17 लाख 75 हजार रुपए का है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ने युवती को मारी टक्कर, नाजुक हालत, आरोपी चालक गिरफ्तार

कार चालक को पकड़कर बाइक पर ले जाती पुलिस।

ग्वालियर. एक तेज रफ्तार कार ने युवती को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना कंपू थाना इलाके के 1000 बिस्तर अस्पताल के पास टंकी रोड पर हुई। दतियाजिले के परसिरी गांव की अनुराधा अहिरवार 22, अभी न्यू शिवाजीनगर में रह रही है। शनिवार की दोपहर लगीाग 1.45 बजे वह अपनी भाभी विनीता और भाई हरेन्द्र सिंह के साथ शादी की खरीदारी के लिये ऑटो का इंतजार कर रही थी।
ऑटो आने पर वह चालक से बात कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्क्र मार दी और पहिये के नीचे रौंद दिया। यह देखकर वहां खड़े ऑटो चालक ने अपना ऑटो कार के सामने लगा दिया। जिससे कार रूक गयी तो युवती की जान बच गयी।
क्या है मामला
घटना के बाद कार चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद परिजनों और राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल अनुराधा को परिजन ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उसके सिर, हाथ और अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसका एक हाथ भी टूट गया है। अनुराधा की डेढ़ महीने बाद शादी होने वाली है। फिलहाल उसका ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। अनुराधा के भाई हरेंद्र और भाभी विनीता ने बताया कि वह दो दिन पहले बुधवार को दतिया से ग्वालियर आई थी। शनिवार को वे लोग शादी की खरीदारी के लिए बाजार जा रहे थे और ऑटो तलाश रहे थे, तभी कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। उनका कहना है कि यदि ऑटो चालक समय पर कार के सामने नहीं आता, तो अनुराधा की जान भी जा सकती थी।
वहीं, पुलिस इस घटना को केवल हादसा मानकर नहीं चल रही है, बल्कि यह भी जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। फिलहाल पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

चोर से पुलिस ने किया 06 चोरियों का खुलासा लाखों रूपये का माल किया जप्त

ग्वालियर। 17. मार्च को थाना हजीरा पुलिस द्वारा बस स्टेंड के गेट से एक बदमाश अरविंद रजक पुत्र जगदीश रजक निवासी आंतरी जिला ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउंड व अन्य औजार जप्त किये गये थे। उक्त बदमाश से गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना महाराजपुरा क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
महाराजपुरा क्षेत्र में की गई चोरियों के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर 06 जगह चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की पत्नी ज्योति रजक पत्नी अरविंद रजक निवासी खुर्जेवाला मौहल्ला, दौलतगंज जिला ग्वालियर को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरणों में चोरी गये माल में से 02 सोने के हार, 02 सोने की चेन, 04 सोने की अंगूठी, 01 सोने का पेंडल, 01 सोने की लेडीज अंगूठी, 02 सोने की लेडीज अंगूठी, 01 जोड़ी सोने की ब्रजवाला, 01 सोने की अंगूठी, 01 सोने का सिक्का कुल 105 ग्राम सोना कीमती 15 लाख 75 हजार रूपये एवं 02 लाख रूपये नगद जप्त किये गये। दूसरे राज्यों में भी चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में कुल 56 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी की पत्नी ज्योति रजक के खिलाफ भी जिला झॉसी में एक चोरी का अपराध पंजीबद्ध है।
लाखों रूपये का माल किया जप्त
02 सोने के हार, 02 सोने की चेन, 04 सोने की अंगूठी, 01 सोने का पेंडल, 01 सोने की लेडीज अंगूठी, 02 सोने की लेडीज अंगूठी, 01 जोड़ी सोने की ब्रजवाला, 01 सोने की अंगूठी, 01 सोने का सिक्का कुल 105 ग्राम सोना कीमती 15 लाख 75 हजार रूपये एवं 02 लाख रूपये नगद कुल 17 लाख 75 हजार रूपये का जप्त किया।
भूमिका
थाना महाराजपुरा टीआई यषवंत गोयल, एसआई राजीव सोलंकी, क्षमा राजोरिया, भूमिका रही।