अवैध उत्खनन में लगी सात ट्रैक्टर -ट्रॉली और 1 लोडर वाहन जब्त
ग्वालियर. डबरा अनुविभाग के देहात थाना इलाके में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप अवैध रेत, मिट्टी और मिट्टी उत्खनन पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। आईपीएस और नवागत थाना प्रभारी मनोज कुमार ने इस कार्यवाही में 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर जब्त कर थाना परिसर में रखवाये गये है। सभी के खिलाफ मायनिंग और पुलिस एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की गयी है। डबरा में रेत गिट्टी और मिट्टी का अवैध उत्खनन एवं परिवहन बउ़े स्तर की जा रही है। माफिया बेरोकटोक वाहनों का परिवजन कर रहे है। थाना प्रभारी मनोजकुमार ने कुछ दिन पहले ही थाना प्रभारी की कमान संभाली है। उसके बाद से ही वह लगातार ऐसी कार्यवाहियां कर रहे हैं।
पुलिस टीम ने एक लोडर भी बरामद किया
इसी दौरान, गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गई। ग्राम इटायल में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने एसआई जीतेश शिवहरे, आरक्षक अविनाश पटसारिया और अंकी भार्गव सहित पुलिस टीम को मौके पर भेजा। टीम ने वहां से मिट्टी का अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। इसके अतिरिक्त, मिट्टी भरने के लिए उपयोग किया जा रहा एक लोडर भी पुलिस की गिरफ्त में आया। सभी जब्त वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित रखवाया गया है। इनके विरुद्ध माइनिंग और पुलिस एक्ट के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अवैध उत्खनन और परिवहन बर्दाश्त नहीं
इस संबंध में IPS मनोज कुमार का कहना है कि अवैध उत्खनन और परिवहन की लगातार शिकायत मिल रही थी। आज 7 ट्रैक्टर ट्रॉलियों और एक लोडर को जप्त किया है। इनके पास वैध दस्तावेज नहीं मिले। इनके खिलाफ माइनिंग और पुलिस एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन और परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

