मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

गौ टेक 2026 में आदर्श गौशाला को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

ग्वालियर – महाराष्ट्र के पुणे में ग्लोबल कन्फेडरेशन ऑफ काऊ बेस्ड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित गौ टेक 2026 काऊ बेस्ड ग्लोबल समिट एंड एक्सपो में नगर निगम द्वारा संचालित लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला को गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रबंधन एवं समर्पित कार्य हेतु लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड श्री कृष्णायन देशी गौरक्षाशाला के संत स्वामी ऋषभ देवानन्द महाराज को दिया गया। चूंकि महाराज वर्तमान में श्रृषिकेश में नवरात्रि व्रत में जलहारी व्रत में हैं, इसलिए यह उनके प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हर्ष श्रीवास्तव को यह पुरस्कार भारत सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष वल्लभ भाई कथीरिया तथा महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष शेखर मुंडाला जी द्वारा प्रदान किया ग्रहण किया।
आदर्श गौशाला का संचालन श्री कृष्णायन देशी गौरक्षाशाला के संत स्वामी ऋषभ देवानन्द महाराज के सानिध्य में नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर नगर निगम एकमात्र ऐसा नगर निगम है जो कि वर्ष लगभग 15 साल से गौशाला संचालित कर रहा है। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने आदर्श गौशाला में बेहतर देखभाल एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए अवार्ड मिलने पर प्रसन्ता व्यक्त की है। ग्लोबल कन्फेडरेशन ऑफ काऊ बेस्ड इंडस्ट्रीज में आयोजित इस सम्मेलन में आयोजकगण एवं विभिन्न राज्यों से आए विशेषज्ञों ने श्रीकृष्णायन संस्था द्वारा गौ संरक्षण, गो-आधारित ऊर्जा, जैविक कृषि एवं ग्रामीण आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की।  कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि आदर्श गौशाला एक मॉडल गौशाला के रूप में विकसित हो रही है, जहां गौ संरक्षण के साथ-साथ हरित ऊर्जा, गोबर-आधारित उत्पाद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं ग्राम स्वावलंबन की दिशा में निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

महाराज बाडा क्षेत्र में यातायात को अवरूद्ध कर रहे फुटपाथियों को हटाया

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
मदाखलत अधिकारी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान के में दक्षिण विधानसभा अंतर्गत महाराज बाड़ा नजरबाग मार्केट, सुभाष मार्केट, टाउन हॉल, टोपी बाजार एवं छापाखाना पर यातायात अवरुद्ध कर रहें हाथ ठेले एवं फुटपाथियों को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही मुख्य मार्गाें पर नो पार्किंग जॉन में खड़े 2 पहिया वाहनों को जप्त कर जुर्माने हेतु कम्पू थाने भेजा गया एवं हाथ ठेला फड़ संचालको को सख्त हिदायत दी गई कि मुख्य मार्गाें पर हाथ ठेला फड़ इत्यादि लगा कर किसी प्रकार का यातायात अवरुद्ध न किया जावे। अन्यथा मदाखलत विभाग द्वारा जुर्माने की कार्रवाई की जावेगी। उक्त कार्रवाई में मदाखलत निरीक्षक एवं दक्षिण विधानसभा अमला उपस्थित रहा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बेहटा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रॉला ने हाइवे क्रॉस कर रहे बाइक सवार युवक को रौंदा तो मौके पर ही हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

पोस्टमार्टम के बाद एम्बुलेंस में रखा हुआ शव। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. भिण्ड -ग्वालियर हाइवे पर एाक बार फिर एक्सीडेंट में एक युवक की जान चली गयी है। ग्वालियर के नजदीक बेहटा हाईवे को क्रॉस करते वक्त अचानक सामने आये तेज रफ्तार ट्रॉले की चपेट मेुं आये बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना सोमवार की सुबह 10 बजे की बेहटा क्रॉस के नजदीक की है।
एक्सीडेंट के बाद गुस्साये स्थानीय लोगों ने बेहटा के पास चक्काजाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन के ऑफिसर घटनाथल पर पहुंच गये। स्थानीय लोगों ने समझाइश देकर जाम खुलवाया। इस बीच एक घंटे तक हाइवे पर यातायात बाधित रहा है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर एफआईआर दर्ज कराई है।
ग्वालियर-भिड-इटावा हाइवे पर बेहआ क्रॉस पर एक ओर से क्रॉस कर दूसरी ओर जा रहे मोटर साईकिल सवार को अचानक सामने आये ट्रॉला दिखाई नहीं दिया औव ट्रॉले से टकरा गया। ट्रॉला चालक बाइक सवार को टक्कर मारकर मौके से भाग गया। एक्सीडेंट में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान योगे/ा पुत्र राजाराम निवासी मैथाना गांव के रूप मे की गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि वह सड़क पार कर रहा था। सड़क पार करते समय वह दूसरी ओर से आ रहे ट्रॉले को नहीं देख पाया। जबकि सामने से एक गाड़ी भी आ रही थी। गाडि़यों को देखकर योग कुछ भी समझ पाता। उससे पहले ही ट्रॉले के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
संत और स्थानीय नागरिक दे चुके हैं धरना
ग्वालियर-इटावा हाईवे को सिक्स लेन करने की मांग को लेकर अभी कुछ दिन पहले ही संत समाज ने धरना दिया था। संत समाज और ग्वालियर से भिंड तक के निवासियों की मांग है कि इसे सिक्स लेन में परिवर्तित किया जाए। नेशनल हाइवे अथॉर्रिटी ऑफ इंडिया और मंत्रियों के आश्वासन के बाद संत समाज ने धरना वापस ले लिया था। इस मामले में कुछ हो पाता उससे पहले ही एक और हादसा हो गया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ओबीसी आरक्षण के मामले में सुनवाई में हाईकोर्ट ने कहा कि सभी पक्ष 2 अप्रैल को अपना पक्ष केस की जानकारी पेश करें, 16 अप्रैल को होगी फायनल सुनवाई

जबलपुर. मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्ष्ज्ञण को 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने के विवाद पर सोमवार को एमपी हाईकोर्ट ने अहम आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि 2 अप्रैल को सभी पक्ष अपने केस की जानकारी पेश करें। सभी पक्षों की जानकारी आने के बादफायनल सुनवाई होगी। 16 अप्रैल को फायनल सुनवाई तय की गयी है। अभी एक बार फिर से सुनवाइ्र का केन्द्र मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बन गया है। सुप्रीम कोर्ट के 21 फरवरी 2026 के आदेश के बाद आरक्षण से जुड़ी सभी लंबित याचिकायें वापिस हाईकोर्ट को भेज दी गयी है। जिन पर सुनवाई हुई है। लगभग 17 महीने के बाद हाईकोर्ट में इस अहम मामले पर दोबारा बहस शुरू हुई है। इससे पहले सितम्बर 2024 में ओबीसी आरक्षण से संबंधित कुल 10 याचिकायें सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर कर दी गयी थी।
क्या है मामला
दरअसल, कमलनाथ सरकार के दौरान ओबीसी आरक्षण को 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने के लिये आध्यादेश लाया गया था। जिसे बाद में कानून का रूप दे दिया गया। इस बदलाव की वजह से राज्य में कुल आरक्षण 64प्रतिशत तक पहुंच गया था। इस फैसले को अनारक्षित वर्ग की छात्रा आशिता दुबे समेत अन्य याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जिसमें तक दिया गया कि यह सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय 50 प्रतिशत की सीमा उल्लघंन है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में ओबीसी के 27प्रतिशत आरक्षण पर न्यायिक विवाद लंबित है। कई भर्तियों में 14प्रतिशत लागू किया था। वहीं, छत्तीसगढ़ में अधिक आदिवासी आबादी को आधार बनाया है फिलहाल मामला हाईकोर्ट में लंबित है।
अब आगे क्या
आज से शुरू हो रही सुनवाई में यह तय होगा कि 27% ओबीसी आरक्षण संवैधानिक रूप से वैध है या नहीं। इस फैसले का सीधा असर राज्य में भर्ती, शिक्षा और आरक्षण व्यवस्था पर पड़ेगा। माना जा रहा है कि यह मामला न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि देशभर में आरक्षण नीति को लेकर एक अहम नज़ीर साबित हो सकता है।
सुप्रीम कोर्ट का क्या निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को विशेष पीठ (स्पेशल बेंच) गठित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही यह भी कहा गया कि तीन माह के भीतर सभी याचिकाओं का अंतिम निपटारा किया जाए। आरक्षण नीति की वैधता का परीक्षण राज्य की सामाजिक संरचना के आधार पर किया जाए।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में एलिवेटेड रोड का काम तेज, लेकिन शहर की रफ्तार थमी, डायवर्जन पर जाम से लोग बेहाल

ग्वालियर. शहर को भविष्य में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से बनाई जा रही एलिवेटेड रोड परियोजना इन दिनों रफ्तार पकड़ चुकी है। निर्माण एजेंसियां तय समयसीमा में काम पूरा करने के लिए लगातार जुटी हैं, लेकिन फिलहाल इस महत्वाकांक्षी योजना का सीधा असर आम लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। दूसरे चरण के तहत फूलबाग चौराहे से गुरुद्वारा तक का मुख्य मार्ग बंद कर दिया गया है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। मार्ग बंद होने के कारण वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।


डायवर्ट मार्गों पर रेंगते वाहन और प्रभावित होता व्यापार
रविवार की शाम इन डायवर्ट मार्गों पर लंबा जाम देखने को मिला। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, बाजार जाने वाले लोग, सभी को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए, तो चौराहों पर बढ़ती भीड़ ने हालात और बिगाड़ दिए। एलिवेटेड रोड निर्माण का असर व्यापार पर भी साफ दिख रहा है। डीबी मॉल के सामने का मुख्य मार्ग बंद होने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों की आवाजाही लगभग थम गई, ऐसे में व्यापारियों ने नौगजा रोड की ओर एक बड़ा बैनर लगाकर वैकल्पिक प्रवेश मार्ग की व्यवस्था भी की है। अब पीछे के रास्ते से एंट्री शुरू कर दी गई है, जिससे धीरे-धीरे ग्राहकों की आवाजाही हो रही है।
नौगजा रोड और एलआईसी तिराहे पर ट्रैफिक का भारी दबाव
नौगजा रोड पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच सड़क किनारे लग रहे हाथठेलों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। सड़क की चौड़ाई कम होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और खासकर शाम के समय यहां जाम की स्थिति बन रही है। एलिवेटेड रोड निर्माण के चलते महाराज बाड़े जाने वाले व वहां से आने वाले लोग नदीगेट होते हुए बैजाताल और एलआईसी तिराहे से होते हुए हजीरा, मुरार व सिटी सेंटर पहुंच रहे हैं। यहां पर सुबह, दोपहर और शाम को इतना ट्रैफिक नहीं रहता जितना सात बजते ही हो जाता है। आठ बजे तो यहां वाहन की रफ्तार चींटी जैसी हो जाती है।
लक्ष्मीबाई समाधि स्थल मार्ग पर बढ़ी आवाजाही: पुलिस मुस्तैद
पड़ाव से फूलबाग जाने के लिए लक्ष्मीबाई समाधि स्थल मार्ग पर लोग गलत दिशा में घुस रहे हैं। फूलबाग मार्ग बंद होने के बाद लोग अब लक्ष्मीबाई समाधि स्थल की ओर से होकर अंदर प्रवेश कर रहे हैं। संकरी सड़क होने के कारण यहां भी जाम जैसे हालात बनने लगे हैं। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने हालात संभालने के लिए वैकल्पिक मार्गों और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त बल तैनात किया है। पुलिसकर्मी वाहनों को व्यवस्थित निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अचानक बढ़े ट्रैफिक दबाव के कारण व्यवस्था कई बार बिगड़ जाती है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में CM ने प्रशासनिक लापरवाही के मामले में फिर लिया सख्त फैसला

भोपाल. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बार फिर सख्त प्रशासनिक संदेश देते हुए गुना के एसपी अंकित सोनी और सीधी के कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को लापरवाही के मामले में हटाया है। यह कार्रवाई साफ संकेत है कि गंभीर चूक पर सरकार किसी भी स्तर पर ढील देने के मूड में नहीं है। करीब सवा दो साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने हर 46 दिन के अंतराल में औसतन एक अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की है।
दरअसल, 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही डॉ. यादव ने अपनी कार्यशैली में सख्ती का रुख अपनाया है। करीब सवा दो साल के कार्यकाल में उन्होंने अब तक कलेक्टर रहे 10 आईएएस व 8 एसपी व अन्य सीनियर आईपीएस अफसरों को कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। अब तक कम से कम 9 ऐसे बड़े मामले सामने आए हैं, जिनमें सीधे तौर पर कलेक्टर और एसपी स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा वरिष्ठ आईपीएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर भी सख्त कदम उठाए गए हैं।
रिश्वत कांड में गुना एसपी, सीधी कलेक्टर पर कार्रवाई
मुख्यमंंत्री ने गुना एसपी अंकित सोनी को 22 मार्च को उनके जिले में गुजरात के व्यापारी से एक करोड़ रुपए जब्त करने के बाद पुलिस द्वारा बीस लाख रुपए लेकर छोड़ देने और कोई कार्यवाही नहीं करने पर हटा दिया है। यहां थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड भी हुए हैं।
इसी तरह सीधी जिले के कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को भी शिकायतों पर हटाया गया है। दावा किया जा रहा है कि सोमवंशी कलेक्टर दफ्तर में नाम मात्र बैठते थे। वे अकसर शाम को कुछ देर के लिए ही दफ्तर आते थे। इससे लोगों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी थी। यह भी सूचना है कि सीधी सांसद के एक प्रोजेक्ट पर फायर एनओसी रोक रखी थी।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

गैस किल्लत के बीच शहर में एक और नया घरेलू नेटवर्क, सप्लाई जल्द

ग्वालियर. घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की वेटिंग कम नहीं हो रही है। डीएसी को लेकर ग्राहक पहले की तरह परेशान हैं। स्थिति यह है कि सिलेंडर के बुकिंग के 24 घंटे में पहुंचाने के दावा भी फेल साबित हो रहा है। बुकिंग कराने वालों के सिलेंडर नहीं पहुंच रहा है। वहीं अच्छी खबर यह है कि पाइप से घर-घर पीएनजी सप्लाई का काम अब राजस्थान स्टेट गैस भी जल्द प्रारंभ करने जा रहा है।
बुकिंग पहले की तरह रफ्तार से हो रही
सरकारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। यह कंपनी अवंतिका की तरह अलग-अलग एरिया में कनेक्शन देगी। गैस एजेंसी संचालकों के मुताबिक इन दिनों प्लांट से मांग के मुताबिक सप्लाई नहीं मिल रही है। दूसरी तरफ बुकिंग पहले की तरह रफ्तार से हो रही है। इसी कारण वेटिंग बढ़ती जा रही है। मौजूदा स्थिति में 8-9 दिन की वेटिंग है।
19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर की सप्लाई बंद
कुछ एजेंसियां बैकलॉग खत्म करने के लिए सोमवार के साप्ताहिक अवकाश को भी खुलेंगी पर स्टॉक कम होने से वे सीमित संख्या में ही सप्लाई कर सकेंगी। वहीं 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से परेशान ग्राहकों के बारे में भी तेल कंपनियों ने जानकारी मांगी है। इसकी पुष्टि एजेंसी संचालकों ने की।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

न्यूयॉर्क एयपोर्ट पर प्लेन से टकराया ट्रक, 4 यात्री घायल, पायलट, को -पायलट की मौत

नई दिल्ली. न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा विमान एक्सीडेंट हो गया है। खराब मौसम की वजह से बीच गेट की ओर जा रहा एयर कनाडा का एक जेट रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकरा गया, जिसमें पायलट, को -पायलट की मौत हो गयी और 4 यात्री घायल हो गये। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा और स्थानीय रिपोर्टो के अनुसार हादसे का शिकार हुआ विमान ‘‘एयर कनाड़ा’’ एक्सप्रेस सीआरजे-900 है। जो मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क पहुंचा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें 4 फायरब्रिगेड के कर्मचारी घायल हो गये है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बन्द किया गया पूरा एयरपोर्ट
ला गार्डिया काफी बिजी और भीड़भाड़ वाला एयरपोर्ट है। प्लेन क्रैश होने के कारण से फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने ला गार्डिया एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों के लिये ग्राउंड स्टॉप जारी कर दिया है। शुरूआत में 5.30 बजे तक उड़ानों पर रोक लगाई गयी थी। लेकिन स्थिति की गंभीरता का देखते हुए इसे 18 बजे तक बन्द रखा जा सकता है। एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां रनवे से मलबा हटाने और जांच करने में जुटी है। शुरूआती रिपोर्ट की मानें तो हादसे की वजह खराब मौसम और बिजिविलिटी की कमी बताई जा रही है। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। दमकल की गाड़ी रनवे पर क्यों मौजूद थी। रेग्यूलेंटर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सिक्योरिटी स्टैंडर्ड की भी समीक्षा की जायेगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 247 फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर 318 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक

ग्वालियर। – कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर जिले में रविवार-सोमवार की दरमियानी रातशहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।
इस दौरान पुलिस ने कुल 142 स्थाई वारंट, 105 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 164 गुण्डा एवं 154 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के थाना ग्वालियर में 02, पुरानी छावनी, महाराजपुरा, पड़ाव, भितरवार एवं बेलगढ़ा में 1-1 प्रकरण पंजीबद्व किया गया तथा जुआ का थाना झांसीरोड़ एवं इंदरगंज में 01-01 तथा सट्टा का थाना पुरानी छावनी में 01 प्रकरण पंजीबद्व किया गया और थाना झांसीरोड में अवैध हथियार का 01 प्रकरण दर्ज किया गया। शहर एवं देहात के विभिन्न थानों में धारा 151 जाफौ के 03 कार्यवाहियां की गई एवं अन्य प्रकरणों में भी 06 कार्यवाहियां की गई हैं।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग गश्त कराई गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों तथा जिला बदर के आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई ।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

मायनिंग विभाग का फर्जीवाड़े की जांच कर रहा है लोकायुक्त, साहब 7 मिनट में जब्ती से रिहाई

ग्वालियर. मायनिंग विभाग का एक बड़ा कारनामे की अब लोकायुक्त की टीम जांच कर रही हे। नवम्बर 2024 की एक घटना जिसमें अवैध गिट्टी परिवजन से जुड़े मामले की शिकायत 25 दिन पूर्व लोकायुक्त ग्वालियर को की गयी थी। शिकायत में सहायक खनिज अधिकारी घनश्याम यादव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये है। पूरा मामला अवैध उत्खनन और फर्जी रॉयल्टी से जुड़ा है। जिसकी जांच शुरू हो गयी है। सोमवार को 23 मार्च का इस मामले में लोकायुक्त के अधिकारियों के सामने शिकायतकर्ता के बयान रिकॉर्ड किये जायेंगे। खनिज विभाग के बड़े फर्जीवाड़ा में अब सहायक खनिज अधिकारी घिरते दिखाई दे रहे है।
क्या है मामला
असल में यह पूरा मामला जानने के लिए आपको 11 अक्टूबर 2024 तक जाना पड़ेगा। 11 अक्टूबर 2024 को ग्वालियर के बिलौआ थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने डंपर नंबर RJ 11 GC-5672 को अवैध गिट्टी परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। शाम 06:58 बजे डंपर को पकड़ कर बिलौआ थाने के रोजनामचे में दर्ज किया गया था। इसी शाम शाम 07:10 बजे सिर्फ 12 मिनट के भीतर एक रॉयल्टी रसीद पेश कर जब्त डंपरों को छोड़ दिया गया था। उस समय काफी तूल पकड़ा था और कलेक्टर ग्वालियर ने जांच भी कराई थी, लेकिन जांच कैसे हुई और क्या हुआ किसी को नहीं बताया गया और उस समय के सहायक खनिज अधिकारी वर्तमान में प्रभारी जिला खनिज अधिकारी घनश्याम यादव को पाक साफ बता दिया गया था। जबकि प्रारंभिक जांच में ही पूरा खेल अवैध गिट्‌टी परिवहन व फर्जी रॉयल्टी का था।
क्या है नियम
जब नियम यह कहता है कि रॉयल्टी प्लांट से माल लोड़ होतें वक्त चाहिये । थाने में खड़े डम्पर की रॉयल्टी 11 अक्टूबर 2024 की शाम 7.10 पर कैसे कट गयी। जबकि डम्पर शाम 6.58 बजे बिलौआ थाने के रोजनामचे में जब्ती में दर्ज हो गया था। यह गलत इसलिये भी है कि प्लांट (क्रेशर) पर डम्पर भरने के बाद रोड पर तभी आयेगा। जब उसके पास रॉयल्टी होगी। यदि रॉयल्टी नहीं है। रोड़ पर आ गया तो वह अवैध परिवहन की श्रेणी में आता है।
शिकायतकर्ता के 23 मार्च को होंगे बयान
इस शिकायत के संबंध में शिकायतकर्ता अभिषेक सिंह सिकरबार पहले ही लोकायुक्त पुलिस के पापस सभी कागजात उपलब्ध करा चुके है। सोमवार 23 मार्च को शिकायत करने वाले के बयान लोकायुुक्त में होने है। शिकायत करने वाले अभिषेक ने बताया है कि उनके पास खनिज विभाग में चल रहे फर्जीवाड़े के पर्याप्त सबूत हैं जिसे वह सभी के सामने लायेंगे। एसपी लोकायुक्त निरंजन शर्मा ने बताया है कि शिकायत आई है। अभी मैं बाहर हूं लौटकर इस मामले में क्या अपडेट है तभी इस संबंध में बता पाऊंगा। फिलहाल मामला जांच में है।