गुना से एसपी अंकित सोनी को हटाकर जिम्मेदारी हितिका वासल को दी, सीधी कलेक्टर को भी हटाया

भोपाल. सीएम मोहन यादव ने रविवार की शाम को गुना और सीधी में बड़ा प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए गुना हवालाकांड के बाद एसपी अंकित सोनी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। वहीं दूसरी पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इन्दौर की 15वीं बटालियन में पदस्थ कमांडेंट हितिका वासल को उनकी जगह गुना का नया एसपी बनाया गया है। इधर, सीधी में जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के बाद सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को आदेश दिये है। उन्हें आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में ओएसडी और सह आयुक्त बनाया गया है। उनकी जगह 2013 बैच के विकास मिश्रा का नया कलेक्टर बनाया है। विकास अभी सीएम सचिवालय में पदस्थ है। वह डिंडौरी में भी कलेक्टर रह चुके है।
दरअसल, मुख्यमंत्री रविवार को मिर्जापुर से सीधी जिला मुख्यालय सीधी पहुंचे थे। यहां स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान उन्हें कई शिकायतें मिली। जिसके बाद उन्होंने यह कार्यवाही करते हुए एक्शन लिया है।
मिली थी कई शिकायतें-सीएम
सीएम ने कहा कि मुझे अलग-अलग प्रकार की शिकायतें मिली हैं। आज के दौरे का परिणाम हो सकता है रात तक सामने आएगा। मैं उम्मीद करता हूं कि जो अधिकारी जहां काम कर रहे हैं उनको जवाबदारी के साथ काम करना चाहिए। जवाबदारी उनकी नियुक्ति के साथ ही होती है। ऐसे में अगर मैदानी कार्रवाई में शिकायतें प्राप्त होती हैं तो मैदान में रहने के बजाए फिर उनको वल्लभ भवन में बैठाना ज्यादा अच्छा है।
गुना में कारोबारी की कार से मिले थे 1 करोड़
गुना पुलिस ने गुजरात के एक जीरा कारोबारी की कार से करीब 1 करोड़ रुपए कैश पकड़ा था, लेकिन आरोप है कि 20 लाख रुपए लेकर उसे छोड़ दिया गया। मामला तब सामने आया, जब गुजरात के एक IPS अधिकारी का फोन आने के बाद धरनावदा पुलिस ने लिए गए 20 लाख रुपए वापस कर दिए। मामला सामने आते ही डीआईजी अमित सांघी देर रात गुना पहुंचे और जांच शुरू की गई। इसके बाद थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया, जिनमें एएसआई साजिद हुसैन, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार और आरक्षक सुंदर रमन शामिल हैं। शुरुआती जांच में इनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद कार्रवाई की आंच एसपी तक पहुंची और उन्हें हटा दिया गया।

