Latest

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

विधानसभा में UCC विधेयक पेश, कांग्रेस का हंगामा

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन सोमवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक-2026 के नाम रहा। सरकार ने सदन में विधेयक पेश किया तो कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इसे अनुपूरक कार्यसूची में ‘चोरी-छिपे’ जोड़ा गया है। भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि विरोध से यूनिफॉर्म सिविल कोड रुकने वाला नहीं है। इसके अलावा सदन में खाद-बीज की उपलब्धता, किसानों की परेशानी और उज्जैन जमीन खरीदी का मुद्दा भी गूंजा। वहीं विधानसभा के बाहर 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दिनभर हंगामे और तीखी बहस के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के मुखौटे पहने कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। - Dainik Bhaskar
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने
कांग्रेस ने कहा- चोरी-छिपे लाए, संशोधन होना चाहिए सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 सदन में पेश किया, जिस पर मंगलवार को चर्चा होगी। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आरोप लगाया कि विधेयक को पहले सदन के पटल पर रखा गया और बाद में अनुपूरक कार्यसूची में शामिल किया गया। उन्होंने इसे चोरी-छिपे लाया गया विधेयक बताते हुए विरोध दर्ज कराया और संशोधन प्रस्ताव देने की जानकारी दी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के कई विधायकों ने भी कार्यसूची में एक साथ कई विधेयक लाने पर सवाल उठाए।
नियमानुसार विधेयक सदन के पटल पर रखे गए
जवाब में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद नियमानुसार विधेयक सदन के पटल पर रखे गए हैं और सभी सदस्यों को उन्हें पढ़ने का पूरा समय मिलेगा। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस काले कपड़े पहन ले या विरोध करे, इससे यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने से नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करेगा और बहुविवाह जैसी प्रथाओं पर रोक लगाएगा। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश को यूनिफॉर्म सिविल कोड नहीं, बल्कि यूनिफॉर्म एजुकेशन कोड की जरूरत है, ताकि सभी बच्चों को समान शिक्षा मिल सके।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भोपाल-लखनऊ के बीच दोड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल. भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। भोपाल रेल मंडल के प्रस्ताव को रेलवे की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। जल्द ही रेलवे भोपाल को वंदे भारत का रैक आवंटित किया जाएगा। मौजूदा ट्रेनों से लखनऊ की यात्रा में अभी 12 घंटे का वक्त लगता है। वंदे भारत ट्रेन से ये सफर 8 घंटे में ही पूरा हो जाएगा। खास बात यह है कि यह ट्रेन सिटिंग ही नहीं, बल्कि स्लीपर वाली होगी। ऐसे में यात्री सोकर भी यात्रा कर पाएंगे। वर्तमान में चलने वाली अधिकांश वंदे भारत सिटिंग है। भोपाल-लखनउ के बीच चलने वाली यह ट्रेन 20 कोच वाली होगी। पूर्व में इस ट्रेन को 16 कोच के साथ चलाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन यात्रियों की सुविधा और संख्या को देखकर कोच की संख्या 20 करने का निर्णय लिया जा रहा है। भोपाल से पहले ही नई दिल्ली, उज्जैन, जबलपुर, नागपुर और रीवा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही है।
जल्द जारी होगा शेड्यूल
भोपाल-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस की अधिसूचना अगस्त में जारी की जा सकती है। इससे ट्रेन के संचालन की समय-सारणी, किराया और ठहराव की जानकारी भी सार्वजनिक हो जाएगी। ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और तेज रफ्तार के साथ कम समय में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी। यह जानकारी भी सामने आई है कि नई वंदे भारत का रैक आने में इसलिए देर हो रही है, क्योंकि रानी कमलापति स्टेशन पर पिट लाइन मौजूदा क्षमता को पूरा नहीं कर पाएगी है। वर्तमान में दो पिट लाइन हैं, जो मौजूदा रैक के संधारण कार्य के लिए भी पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में यहां एक नई पिट लाइन पर काम चल रहा है। इसके पूरे होते ही नई ट्रेन आ जाएगी।
कैसे कराएं टिकट बुकिंग
अभी आप इन वंदेभारत ट्रेनों की सटीक समय-सारिणी, किराए और टिकट उपलब्धता की जांच इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से कर सकते हैं। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, यदि कोई वंदे भारत ट्रेन 2 घंटे या उससे अधिक देरी से चलती है, तो यात्रियों को बिल्कुल मुफ्त नाश्ता, भोजन और पानी उपलब्ध कराया जाता है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में 100 करोड़ से मजबूत होंगी दवा जांच लैब्स, हर जिले में बनेगा हाईटेक FDA ऑफिस

भोपाल. प्रदेश की नगरीय निकायों की तरह खाद्य एवं औषधि प्रशासन का वर्ष 2047 की दृष्टि से अगले 20 वर्ष का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें मानव संसाधन का सृजन और भर्ती, लैबों का सुदृढ़ीकरण, हर जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन का सर्वसुविधायुक्त कार्यालय व उपकरण शामिल हैं।
जहरीले सीरप से हुई थी बच्चों की मौत
बता दें, छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढुर्ना में विषाक्त कफ सीरफ ”कोल्ड्रिफ’ से वर्ष 2025 में 25 बच्चों की मृत्यु के बाद 211 करोड़ रुपये का प्रस्ताव अकेले औषधि प्रशासन के लिए तैयार किया गया था। इसे केंद्र सरकार को भेजा गया था कि वहां से सीडीएससीओ के माध्यम से राशि मिल सके, पर केंद्र ने राशि नहीं दी। ऐसे में, विभाग फिर प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसमें दवाओं के परीक्षण के लिए हैंड हेल्ड डिवाइस सहित कुछ प्रस्ताव हटा दिए गए हैं।
4 माह बाद भी दवाओं की जांच नहीं हो पाती
औषधि प्रशासन विभाग की सबसे बड़ी कमी दवाओं की जांच की क्षमता प्रतिवर्ष मात्र 6 हजार सैंपल जांचने की है। ऐसे में 4 माह बाद भी दवाओं की जांच नहीं हो पाती। किसी बैच की दवा अमानक है तो वह लगभग आधी बिक चुकी होती है। शासकीय अस्पतालों के दवा स्टोर से लिए गए सैंपलों में यह साबित भी हो चुका है। एक वर्ष पहले तक जांच के लिए एकमात्र लैब भोपाल में थी। इस वर्ष इंदौर और जबलपुर में भी लैब प्रारंभ हो गई है, पर दोनों नई लैब में कर्मचारी, उपकरण और अन्य संसाधन पर्याप्त नहीं होने से प्रतिमाह लगभग 200-200 सैंपलों की ही जांच हो पा रही है।
ग्वालियर में निर्माणाधीन लैब का काम बजट के अभाव में 6 माह से रुका
वहीं, ग्वालियर में निर्माणाधीन लैब का काम बजट के अभाव में छह माह से रुका हुआ है। इसी तरह से प्रदेश में 70 हजार दवा दुकानों की जांच के लिए मात्र 79 औषधि निरीक्षक ही काम कर रहे हैं। कॉस्मेटिक्स और मेडिकल डिवाइसों की जांच की सुविधा ही प्रदेश में नहीं है। अब नए प्रस्ताव में ग्वालियर और जबलपुर की लैब में इनकी जांच के लिए व्यवस्था की जानी है। भोपाल की लैब में दवाओं की माइक्रोबायोलॉजी जांच की सुविधा भी प्रारंभ करने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त इस लैब के भवन नवीनीकरण, नए हाई परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी सहित अन्य उपकरण खरीदी का प्रस्ताव शामिल है।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को देख जीतू पटवारी ने माइक से लगाई आवाज, ‘पास आइए, ऐसे नहीं चलेगा’

दतिया. दतिया उपचुनाव में हर रोज नए रंग देखने को मिल रहे है। रविवार को भी भाजपा और कांग्रेस के चुनावी प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की ग्राम चिरूला में सभा के दौरान हुई मुलाकात चर्चा में बनी रही। यहां प्रचार कर लौट रहे भाजपा प्रत्याशी को जीतू पटवारी ने खुद आवाज देकर अपनी सभा में बुला लिया। इस दौरान सभा में मौजूद लोग भी भाजपा-कांग्रेस के इस मिलन का देखकर सरप्राइज हो गए।


दूर-दूर से क्यों जा रहे हो पास आए, ऐसे नहीं चलेगा
दरअसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी गांव चिरूला में जनसंपर्क और नुक्कड सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोया तिवारी अपने समर्थकों के साथ वहां से गुजर रहे थे। जीतू पटवारी ने जैसे ही आशुतोष तिवारी को वहां से गुजरते देखा तो उन्होंने माइक से उन्हें जय माई की कहकर संबोधित किया। जवाब में आशुतोा तिवारी ने भी दूर से हाथ जोडकर अभिवादन किया। इस पर जीतू पटवारी ने मुस्कुराते हुए कहा कि दूर-दूर से क्यों जा रहे हो पास आए, ऐसे नहीं चलेगा। पहली बार यहां चुनाव लड रहे है लोगों से मिलिए। इसके बाद आशुतोष तिवारी सभा में पहुंचे जहां जीतू पटवारी ने उन्हें अपना माइक थमा दिया।

तभी आशुतोष ने माइक थामा और कहा- आपसे आशीर्वाद की अपेक्षा है।
जीतू पटवारी ने लोगों से पूछा, यहां किसी ने आषुतोष को देखा है क्या
माइक मिलने पर भाजपा प्रत्याषी आषुतोष तिवारी ने कहा कि हमारी विचारधाराएं अलग-अलग हो सकती है लेकिन पारिवारिक रिष्ते और पुराने मित्रों का सम्मान हमेषा बना रहेगा। मैं भी आप सबसे आग्रह करता हूं कि अपना आषीर्वाद भाजपा को दें। आषुतोष तिवारी के बोलने के बाद जीतू पटवारी ने मुस्कुराते हुए दोबारा माइक संभाला और तंज कसा कि आषीर्वाद मांगना उनका अधिकार है। इसके बाद उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि हाथ उठाकर बताएं कि क्या आपने इससे पहले आषुतोष तिवारी को यहां देखा है, इस पर सभा में मौजूद लोगों ने हाथ नहीं उठाए।

इस पर आशुतोष ने जबाव दिया कि यहीं घर है।
आशुतोष ने कहा कि उनका बचपन दतिया में ही बीता
जीतू ने कहा कि यहां तो आपको कोई जानता नहीं। हालांकि आशुतोष तिवारी ने जवाब देते हुए कहा कि उनका बचपन दतिया में ही बीता है, लेकिन सभा में मौजूद कई कांग्रेस समर्थकों ने उनकी इस बात से असहमति जताई। इसके बाद आशुतोष तिवारी वहां से रवाना हो गए। यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर छाया रहा। बता दें कि इससे दो दिन पहले ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से वंदेभारत ट्रेन में भी एक ही कोच में सफर करने के दौरान मुलाकात हुई थी। इसे लेकर भी इंटरनेट मीडिया पर तस्वीरें आईं थीं।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में दो एसपी सहित तीन IPS के तबादले

भोपाल. मध्य प्रदेश ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। आदेश के तहत टीकमगढ एसपी मनोहर सिंह मंडलोई को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह श्योपुर के एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल को टीमकगढ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है जबकि रीवा की 9वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल में सेनानी पद पर पदस्थ मोती उर रहमान को श्योपुर का एसपी बनाया गया है।

टीकमगढ़ के नए एसपी होंगे सुधीर अग्रवाल। - Dainik Bhaskar

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2012 बैच के आईपीएस मनोहर सिंह मंडलोई को टीकमगढ एसपी के पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। मंडलोई अक्टूबर 2024 से टीकमगढ के एसपी के रूप में पदस्थ थे। वर्ष 2016 बैच के आईपीएस सुधीर कुमार अग्रवाल, जो अक्टूबर 2025 से श्योपुर के पुलिस अधीक्षक के रूप् में कार्यरत थे अब टीकमगढ के नए एसपी होंगे। वहीं वर्ष 2018 बैच के आईपीस मोती उर रहमान को रीवा स्थित 9वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के सेनानी पद से श्योपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे मई 2026 से 9वीं वाहिनी, रीवा में पदस्थ थे।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

मास्टर प्लान के इंतजार में अटके भोपाल-इंदौर और ग्वालियर जैसे बड़े शहर, कागजों में सिमटा भूमि विकास नियम

ग्वालियर. प्रदेश में भले ही भूमि विकास नियम का मसौदा तैयार किया जा रहा हो लेकिन शहरों का मास्टर प्लान बनाकर लागू होने के बाद ही भूमि का उपयोग निर्धारित किया जा सकेगा। दरअसल भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जैसेस महानगरों का मास्टर प्लान अब तक नहीं बनाया जा सका। मास्टर प्लान न होने से शहरों का अनियोजित विकास हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में लाए गए मध्य प्रदेश मेट्रोपालिटन रीजन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट के तहत बडे शहरों के सुनियोजित विकास के लिए नए ड्राफ्अ तैयार किए जा रहे है लेकिन मास्टर प्लान में एक बार जो लैंड यूज (आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक या ग्रीन एरिया) तय हो जाता है उसे बिना वैधानिक सरकारी प्रक्रिया के बदलना संभव नहीं होता है।
ग्वालियर के मास्टर प्लान की समय अवधि 2021 में समाप्त हो गई
यही वजह है कि मध्य प्रदेश में मास्टर प्लान लागू होने के बाद ही भूमि का वास्तविक उपयोग लैंड यूज तय हो सकेगा। इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के मास्टर प्लान की समय अवधि 2021 में समाप्त हो गई थी। भोपाल का मास्टर प्लान 1995 में आया था उस समय भोपाल की आबादी 10 से 15 लाख थी। मास्टर प्लान की अवधि दिसंबर 2005 को ही समाप्त हो चुकी है। इधर वर्ष 1975 से शासन ने केवल भोपाल के दो मास्टर प्लान को मंजूरी दी है।

Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्य

आतंकवाद के खिलाफ जम्मू कश्मीर पुलिस का एक्शन, बांडीपोरा में 5 संदिग्धों की करोड़ों की संपत्ति जब्त

जम्मू कश्मीर. आतंकवाद और उसके पूरे इकोसिस्टम को पूरी तरह खत्म करने के लिए सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस लगातार बडे पैमाने पर ऑपरेशन चला रहे है। इसी कडी में जम्मू कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक बडा ऑपरेशन चलाया है। पुलिस ने उन पांच लोगों की करोडों रूपये की अचल संपत्ति जब्त की है जिन पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने और आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने का शक है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि यह कार्रवाई घाटी में सक्रिय आतंकवादी संगठनों को मदद पहुंचाने वाले नेटवर्क को तोडने और ऐसी संपत्तियों का इस्तेमाल देश-विरोधी या गैर कानूनी गतिविधियों के लिए होने से रोकने की जारी कोशिशों का हिस्सा है। यह कार्रवाई कानूनी प्रावधानों के तहत जरूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद उठाया गया है।
कई एकड़ जमीन की गई कुर्क
जब्त की गई संपत्तियां जिलेके चिट्टेबांडे और गुंडपोरा गांवों में स्थित हैं। राजस्व विभाग की मदद से की गई इस अहम कानूनी कार्रवाई में पुलिस ने अलग-अलग खसरा नंबरों के तहत रजिस्टर्ड कई एकड़ कृषि भूमि को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। आरोप है कि इन संपत्तियों का इस्तेमाल सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्र-विरोधी तत्वों और आतंकवादी गतिविधियों को वित्तीय या लॉजिस्टिकल सहायता देने के लिए किया जा रहा था।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

खराब मौसम के चलते श्री अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

जम्मू कश्मीर. मौसम के बदलते मिजाज और भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने बडा कदम उठाया है। श्रद्वालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए श्री अमरनाथ यात्रा और श्री माता वैष्णो देवी यात्रा दोनों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी की गई प्रतिकूल मौसम की चेतावनी के बाद यह एहतियातन फैसला लिया गया है।
अमरनाथ यात्रा के दोनों मार्ग बंद
कश्मीर के मंडयायुक्त अंशुल गर्ग के अनुसार आगामी दिनों में खराब मौसम की गंभीर आशंका के चलते यह निर्णय लिया गया है। बालटाल और पहलगाम दोनों ही पारंपरिक मार्गों से होने वाली अमरनाथ यात्रा को पूरी तरह रोक दिया गया है।
माता वैष्णो देवी यात्रा भी थमी
इसी बीच कटरा से चलने वाली प्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर भी मौसम की मार पडी है। आईएमडी की चेतावनी को देखते हुए श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन ने यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। बोर्ड ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, सुरक्षा संबंधी सभी सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। जैसे ही मौसम सामानय होगा श्रद्धालुओं को पुनः मां के दरबार में जाने की अनुमति दे दी जाएगी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल. पश्चिम बंगाल में बने कम दबाव के क्षेत्र और मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में बडा बदलाव हुआ है। शनिवार को प्रदेश के पूर्वी और मध्य के इलाकों में हल्की से तेज वर्षा हुई। शाम 5.30 बजे तक सबसे अधिक 18 मिलीमीटर वर्ष छिंदवाडा में और 12 मिलीमीटर सिवनी में दर्ज की गई। इसके अलावा रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, बालाघाट और राजधानी भोपाल सहित कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई।
ग्वालियर सहित इन इलाकों में होगी बरसात
रविवार को मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिडोरी और मंडला के अधिकांश इलाकों में जोरदार वर्षा होने की संभावना है। वहीं रीवा, सतना, पन्ना, मैहर, कअनी, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट में भी अच्दी वर्षा की उम्मीद है। सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, पांढुर्णा, निवाडी, टीकमगढ और छतरपुर में हल्की वर्षा हो सकती है। ग्वालियर चंबल संभाग, गुना, शिवपुरी, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारे पडने के आसार है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़

MP का नया कानून तैयार, अवैध कॉलोनी नहीं हटाई तो रोज 1 लाख जुर्माना

भोपाल. शहर से गांव की ओर जाने वाले हाईवे और सडकों के किनारे सस्ते प्लॉट के लुभावने विज्ञापन आम है। इनके झांसे में आकर लोग जमा-पूंजी से प्लॉट खरीद लेते है लेकिन बाद में पता चलता है कि कॉलोनी के लिए डायवर्शन या टीएनसीपी जैसी जरूरी मंजूरियां नहीं ली गईं। कई कॉलोनियां खेतों की अवैध प्लॉटिंग कर बसाई जाती है जहां सडक, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं होतीं। ऐसे भ्रामक विज्ञापन और खेतों की अवैध प्लाटिंग अब कानूनन अपराध होंगे।


ड्राफ्ट तैयार हो चुका है
जानकारी के अनुसार अब अवैध प्लॉटिंग रोकने के लिए मध्य प्रदेश में सरकार मध्य प्रदेश कॉलोनी अधिनियम-2026 लागू करने की तैयारी में है। इसका ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। इसे 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। प्रस्तावित कानून का मकसद लोगों को अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने के धोखे से बचाना, वैध कॉलोनियों की मंजूरी की प्रक्रिया को सरल बनाना और बिल्डरों के साथ लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय करना है, इसके लिए जुर्माने और जेल के सख्त प्रावधान किए गए है।


नए कानून में कॉलोनियों की 4 श्रेणियां
प्रस्तावित कानून में कॉलोनियों को उनकी स्थिति के आधार पर 4 श्रेणियों में बांटा गया है। हर श्रेणी के लिए अलग नियम, राहत और कार्रवाई का प्रावधान है।
नई कॉलोनीः 45 दिन में रजिस्ट्रेशन, 60 दिन में विकास अनुमति
अनधिकृत अनऑथराइज्ड कॉलोनीः सुधार के लिए 15 दिन का मौका
अधिकसित कॉलोनीः जरूरत पडने पर रहवासियों से विकास शुल्क
अवैध कॉलोनीः नियमितीकरण नहीं, सीधे हटाने की कार्रवाई

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet giriş holiganbet giriş holiganbet giriş jojobet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş casibom kalitebet kalitebet giris betsmove Betsmove giris Royalbet Royalbet giriş Royalbet güncel Royalbet meritking meritking giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş matbet matbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet jojobet holiganbet holiganbet grandpashabet holiganbet giriş grandpashabet giriş grandpashabet holiganbet perabet perabet giriş galabet vaycasino vaycasino giriş