MP में बिजली फिर महंगी, FCPPA सरचार्ज 2.66 परसेंट बढ़ा
भोपाल. मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं पर मंहगाई की अब एक और मार पडी है, बिजली कंपनियों ने फ्यूल कास्ट एंड पावर पर्चस एडजस्टमेंट का हवाला देते हुए दाम बढा दिए है ऐसे में अब प्रदेश के उपभोक्ताओं के बीच बिजली का खर्च और बढ जाएगा। बिजली कंपनियों का कहना है कि ईंधन की महंगाई के चलते यह कदम उठाना पड रहा है। अब जल्द ही बढे हुए बिजली के बिल भी उपभोक्ताओं तक पहुंचगें जो कि 200 से 300 यूनिट की खपत पर 35 से 87 रुपए तक अधिक होंगे।
जानकारी के अनुसार एफसीपीपीए सरचार्ज 1.11 परसेंट से बढाकर 3.77 परसेंट कर दिया गया है। यानी पिछले महीने की तुलना में उपभोक्ताओं पर 2.66 परसेंट अधिक सरचार्ज बिजली बिल के एनर्जी चार्ज पर लागू होगा और प्रदेश के दो करोड से अधिक यूजर्स इससे प्रभावित होंगे।
कंपनी पे डिटेल जानकारी बेबसाइट पर जारी की
एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जुलाई 2026 के लिए फ्यूल और पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज 3.77 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। यह निर्णय बिजली आपूर्ति और व्हीलिंग के टैरिफ से जुड रेगुलेशन-2021 तथा उसके संशोधित प्रावधानों के तहत लिया गया है। चीफ जनरल मैनेजर के निर्देशानुासर 24 जुलाई 2026 सेयह सरचार्ज उपभोक्ताओं के एनर्जी चार्ज पर वसूला जाएगा। इसके लिए डिटेल जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है।

