मध्य प्रदेश

LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

MP के यात्रियों की राहत, ब्लाक खत्म, बहाल हुई 13 मेमू पैसेंजर ट्रेन

भोपाल. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाने के बाद पहले से निरस्त की गई 13 मेमू ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई है। रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से रायपुर, डोंगरगढ और गोंदिया रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बडी राहत मिली है।
पूरा हुआ कार्य
रेलवे के अनुसार गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य पहले 13 और 14 मार्च को ब्लॉक लेकर किया जाना था, हालांकि तकनीकी कार्य को सफलतापूर्वक पहले ही पूरा कर लिया गया। यह कार्य 6 और 7 मार्च को ही संपन्न हो गए जिसके बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निरस्त की गई मेमू ट्रेनों को दोबारा चलाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा गोंदियां से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से गोंदिया मेमू पैसेंजर, डोंगरगढ से गांदिया मेमू पैसेंजर, गोंदिया से डोंगरगढ मेमू पैसेंजर, बालाघाट से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवरी मेमू पैसेंजर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवरी से बालाघाट मेमू पैसेंजर करी सेवाएं भी पुनः शुरू कर दी गई है।
अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया
यात्रियों की बढती संख्या और कंफर्म बर्थ की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने शलीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप् से अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है। इस व्यवस्था के तहत ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच और एक स्लीपर कोच जोडा जाएगा। इससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।

 

Newsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

पंजाब में सिलेंडर उठाकर भाग रहे लोग, भोपाल में गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतारें

नई दिल्ली. अमेरिका और इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG  की किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें है। गैस सलेंडर की कालाबाजारी औ जमाखोरी भी हो रही है। कई जगहों पर 2 हजार का कॉमर्शियल सिलेंडर 4 हजार में बिक रहा है। वहीं पंजाब में लोग सिलेंडर लेकर भागते नजर आए। केरल में करीब 40%  रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर है। उध दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने LPG  सप्लाई की बिगडी स्थिति को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजस्थान में प्रदर्शन करते हुए सिलेंडर की शवयात्रा निकाली।

देशभर में LPG सिलेंडर की एजेंसियों पर लोगों की लंबी लाइन देखी जा रही है। लुधियाना में लोग हाथों में सिलेंडर लेकर दौड़ते नजर आए। - Dainik Bhaskar
रोजाना 75.7 लाख सिलेंड बुक हो रहे
सरकार की तरफ से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटी (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि एलपीजी एक चिंता का विषय जरूर है क्योंकि हमारा ज्यादातर इम्पोर्ट स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के रास्ते आता है जो फिलहाल बंद है। दिक्कत अफवाहों और पैनिक बुकिंग की वजह से हो रही है। आम तौर पर रोजाना 50 से 55 लाख बुकिंग होती थी जो अब बढकर 75 से 76 लाख तक पहुंच गई है।

Newsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

ग्वालियर में गैस कालाबाजारी रोकने एजेंसियों का निरीक्षण शुरू किया

ग्वालियर. शहर में व्यावसायिक उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने के बाद कलेक्टर रूचिका चौहान ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने की अपील की है साथ ही गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। कलेक्टर ने चैंबर ऑफ कॉमर्स, केट के प्रतिनिधियों, होटल व्यवसायियों औ कैटरर्स से एलपीजी के विकल्प के रूप में पीएनजी कनेक्शन, इलेक्ट्रक इंडक्शन, लकडी या कोयले की भट्टी के उपयोग को बढाने को कहा है। पीएनजी कंपनी के अधिकारियों को व्यावसायिक कनेक्शन जल्द देने के निर्देश भी दिए गए है।
कालाबाजारी रोकने के लिए टीम गठित की
एलपीजी की कालाबाजारी रोकने और उपभोक्ताओं को गैस की सुगम उपलब्धता सुनशित करने के लिए जला प्रशासन ने एक टीम गठित की है। टीम ने गणेश गैस एजेंसी, विनायक गैस एजेंसी, श्री प्रिया गैस एजंेसी, राधे इंडेन गैस एजेंसी और पूनम गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिला आपूर्ति नियंत्रक ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि डिलीवरी हॉकर अपने आईडी कार्ड साथ रखकर ही गैस सिलेंडर वितरण करें। सिलेंडर डिलीवरी वाहन में ऑनलाइन रसीद पर्ची भी रखी जाए और उपभोक्ता को सिलेंड देने के बाद रसीद पर हस्ताक्षर कराए जाएं।

मध्य प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सहयोग फाउंडेशन गुड़ी पड़वा पर निकालेगा हिन्दू जागरण रैली

ग्वालियर। सहयोग फाउंडेशन गुड़ी पड़वा पर अनूठा आयोजन करेगा। फाउंडेशन द्वारा गुड़ी पड़वा पर हिन्दू जागरण रैली का आयोजन किया गया है। रैली के समापन पर भारत माता की आरती 108 दीपों से की जायेगी।
गौरतलब है कि सहयोग फाउंडेशन हिन्दू जागरण, पर्यावरण और समरसता को लेकर लगातार काम कर रहा है। फाउंडेशन समय समय पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां कर समाज को जगाने का काम करता आ रहा है। इसी क्रम में गुड़ी पड़वा 19 मार्च को भी फाउंडेशन द्वारा एक आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। साथ ही आयोजन को लेकर तैयारी बैठक भी आयोजित की गई है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि गुड़ी पड़वा पर हिन्दू जागरण रैली का आयोजन किया जायेगा। यह रैली सुबह बहोड़ापुर चौराहे से प्रारंभ होगी। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई गुरूनानक नगर से वापिस बहोड़ापुर चौराहे पर पहुंचकर संपन्न होगी। यहां फाउंडेशन द्वारा भारत माता की आरती 108 दीपों से की जायेगी। तत्पश्चात फलाहार और प्रसादी वितरण होगा। फाउंडेशन ने सभी लोगों से रैली में भागीदारी की अपील की है।

LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्य

पहले से बुक ट्रेन टिकट पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा, बढ़ा हुआ किराया आज से लागू

नई दिल्ली.रेलवे ने साफ किया है कि उन यात्रियों को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा, जिन्होंने 26 दिसंबर के पहले टिकट बुक कर लिया है, भले ही वे इस तारीख के बाद यात्रा करेंगे। 21 दिसंबर को रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा के लिए 26 दिसंबर से किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। मीडिया से बात करते हुए रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, 26 दिसंबर या उसके बाद टीटीई यात्रा के दौरान ट्रेन या स्टेशन पर जो टिकट बनाएंगे, उस पर बढ़ा हुआ किराया लगेगा।


बढ़ा हुआ किराया कल से लागू हो रहा
रेलवे का बढ़ा हुआ किराया 26 दिसंबर से लागू हो रहा है। 215 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करने वाले यात्रियों को अब हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे। रेलवे का अनुमान है कि इस बदलाव से उसे सालाना 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई होगी। हालांकि, 215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करने वालों और मंथली सीजन टिकट होल्डर्स के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Newsमध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्य जीव पर्यटन में साझेदारी के लिए होगी विशेष पहल – मुख्यमंत्री 

भोपाल – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम प्रवास के दौरान रविवार को विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और चाय बागान का भ्रमण किया। उन्होंने बागान में चाय उत्पादन की प्रक्रिया का अवलोकन कर स्थानीय किसानों और श्रमिक बहनों से आत्मीय संवाद भी किया। चाय उद्योग असम का गौरव और अर्थव्यवस्था का प्रतीक है। परिश्रम, अपनत्व एवं सादगी की धरती असम और मध्यप्रदेश के बीच व्यापार-उद्योग के साथ ईको-टूरिज्म, वन्य जीव पर्यटन की दिशा में भी परस्पर सहयोग, विश्वास और साझेदारी को बढ़ाने के लिए विशेष पहल होगी।
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीव संरक्षण की मनमोहक झलक देखी एवं हाथियों को स्नेह से गन्ना खिलाकर दुलार किया। यहां वन्यजीवों के संरक्षण संवर्धन के लिये नवाचारों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उद्यान भ्रमण के दौरान अजगर को प्राकृतिक आवास में छोड़ा।
उल्लेखनीय है कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडे सहित पूर्वी हिमालयी जैव विविधता का केन्द्र है। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व-धरोहर घोषित किया गया। यह उद्यान हाथियों, जंगली भैंसों, दलदली हिरणों और विभिन्न पक्षी प्रजातियों का आश्रय स्थल है। यह उद्यान वन्य जीवों की बड़ी संख्या के साथ वन्य जीव संरक्षण गतिविधियों के लिए भी विख्यात है।
Newsमध्य प्रदेशराज्य

क्षत्रिय राजपूत महिला समिति द्वारा दशहरा मिलन उत्सव का आयोजन


ग्वालियर. इस प्रोग्राम में सभी महिलाएँ अपने परम्परिक परिधान राजपूती पोशाक परिधान में नजर आयी, आज के कार्यक्रम में राजपूतों के गौरवशाली इतिहास और शालीनता की याद दिला दी, कि किस तरह आज़ भी राजपूत महिलाएँ अपनी सभ्यता और संस्कारों को बरकरार रखें हुये है। एक साथ इतनी महिलाओ के रंग बिरंगी पोशाक मेँ इकठ्ठा होने पर वहां की छटा ही अत्यंत मनमोहक हो गई। कार्यक्रम की आयोजक गीता कुलदीप सिंह गौर, माधुरी चौहान, सुजाता संग्राम सिंह, शकुन्तला सिंह परिहार ने बताया किमहिला सदस्यों द्वारा साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें प्रीति भदौरिया द्वारा शिव स्तुति , मीरा तोमर द्वारा राजस्थानी नृत्य ,मोनिका भदौरिया, मोनिका चौहान और नंदिनी सिंह द्वारा मां दुर्गा पर नृत्य ,शिवा सिंह द्वारा फिल्मी गीत, आरती सिसौदिया द्वारा रुद्राष्टक , प्रेरणा परमार द्वारा स्वरचित गीत प्रस्तुत किया गया जिसने पूरे कार्यक्रम को भक्ति, रोमांच और मनोरंजन के मिश्रण से भर कर चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम में तम्बोला ,कलर गेम, दशहरा गेम और ढेर सारे सरप्राइज गेम कराए गए जिसका भरपूर आनंद सभी ने लिया। सरप्राइज डांस प्रतियोगिता भी हुई जिसमें झूम के सभी ने नृत्य किया और उनको पुरस्कृत किया गया। सभी मंच प्रस्तुति कर्ताओं , विजेताओं को आयोजकों द्वारा पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन मोनिका भदौरिया ने किया। संस्थापक सदस्य रश्मि सिंह का उनके समिति में योगदान के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निशा सिंह, विनीता सिंह, दिव्या सिंह, आभा तोमर, ज्योति सिंह भदौरिया का सहयोग रहा।
1. Panctualty :फर्स्ट: सुनीता भदौरिया, Second : साधना पी कुशवाह, थर्ड: ज्योति भदौरिया, चतुर्थ: हेमलता भदौरिया, पंचम: रीना कुशवाह
2. कलर गेम: उषा चौहान, इंदिरा सिंह, ज्योति मोहित जादौन, पूर्णिमा राठौर, सावित्री भदौरिया, ममता कुशवाह, रश्मि भदौरिया, हेमलता भदौरिया. अर्चना परमार, मंजू गौर, रश्मि सिंह तोमर, प्रीति भदौरिया
3. दशहरा थीम गेम :  फर्स्ट: अर्चना भदौरिया, द्वितीय: साधना पी कुशवाह, थर्ड: ऋतु चौहान, चतुर्थ : हेमलता सोलंकी, पंचम: शिवा सिंह, मीरा तोमर, रुचि सिंह, रत्ना सोलंकी, मधुलिका सिंह तोमर, मोना सिकरवार

Newsमध्य प्रदेशराज्य

ब्यूटी पार्लर में मिला बेशकीमती सांप, 3-25 करोड़ की कीमत

सीधी. एक ब्यूटी पॉर्लर से दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप का रेस्क्यू किया गया है। इस सांप का वनज 7 किलो से अधिक और लम्बाई 3 से 4 फीट है। यह लाल या भूरे रंग का पाया जाता है। जो धूप में तांबे जैसा चमकता है। इसका सिर और पूंछ एक जैसे होते हैं। अ्रंर्तराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3 ़ से 25 करोड रूपये तक है।
घटना शनिवार की रात की है। सांप का पता उस समय चला जब ब्यूटी पार्लरी संचालिका किसी काम से पार्लर के पीछे बने कमरे में पानी लेने गयी तो उन्हें फर्श के कोने में एक मोटा, भूरा और चमकदार सांप दिखाई दिया। सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गयी।
शख्स ने वन विभाग को दी खबर
इस बीच भीड़ में से किसी शख्स ने वन विभाग और सर्प रेस्क्यू टीम को खबर दी। टीम ने सांप को पकड़ा और उसकी पहचान रेड सैंड बोआ के रूप में की गयी है। यह सर्प अपनी दुर्लभता और अंर्तराष्ट्रीय बाजार में उच्च कीमत के लिये जाना जाता है। वन विभाग ने उसे रविवार को मुकुंदपुर चिडियाघर में संरक्षित कर दिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विषहीन और शांत स्वभाव का सांप
रेड सैंड बोआ को आमतौर पर दो मुंहा सांप भी कहा जाता है, क्योंकि इसकी पूंछ का आकार इसके सिर जैसा होता है। यह एक विषहीन और शांत स्वभाव का जीव है।ये खेतों में चूहों की आबादी को नियंत्रित कर पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, अंधविश्वास और अवैध तस्करी के कारण यह प्रजाति विलुप्ति के कगार पर है।
जानें रेड सेंड बोआ के बारे में
यह सांप भारत के अलावा ईरान और पाकिस्तान में पाया जाता है।
यह सांप रेतीली मिट्टी में पाया जाता है। इसका मुंह और पूंछ एक-सी दिखाई देती है, इसलिए इसे दो मुंहा सांप भी कहते हैं।
यह सांप अंधविश्वास के चलते मारा जा रहा है। तांत्रिक लोग इसे तंत्र-तंत्र के लिए मारते हैं।
चीन में भ्रम है कि इसका मांस खाने से सेक्स पावर बढ़ता है, जबकि इन सब बातों से इसका कोई लेना-देना नहीं है।
देश में इसे पकड़ना या मारना क्राइम
भारत में रेड सैंड बोआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची- IV में शामिल है, यानी इसका पकड़ना, बेचना या मारना कानूनी अपराध है। सीधी जिले में पिछले छह महीनों में यह तीसरा मामला है जब यह सर्प मिला है। वन विभाग अब यह जांच कर रहा है कि यह किसी स्थानीय प्रजनन का परिणाम है या किसी तस्करी नेटवर्क से जुड़ा मामला।

Newsमध्य प्रदेशराज्य

जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने की फायरिंग, दूसरे पक्ष ने भी किया पथराव, पुलिस ने 7 लोगों की पर की एफआईआर दर्ज

ग्वालियर. जमीन विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों द्वारा गोलीबारी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में दिखाई दे रहा है कि बदमाशों ने लायसेंसी हथियार से हवाई फायर किया। जिसके जवाब में दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। यह घटना रविवार की दोपहर ग्वालियर थाने इलाके की हे। पुलिस ने इस मामले में 7 बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गिरवाई गांव निवासी नरेन्द्र कुशवाह अपने परिवार के साथ छत्रीमंडी निवासी दीक्षित की जमीन पर बटाई का काम करते हैं। रविवार की दोपहर लगभग 3 बजे जब नरेन्द्र अपने परिवार के साथ खेत पर काम कर रहे थे। तभी एक दर्जन से ज्यादा हथियारबंद बदमाश कारों में सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने जमीन पर अपना हक जताते हुए नरेन्द्र को धमकाना शुरू कर दिया।
क्या है मामला
नरेंद्र कुशवाहा द्वारा इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान, हथियारबंद बदमाशों में से एक ने अपनी लाइसेंसी राइफल से हवा में फायर कर दिया। फायरिंग होते ही नरेंद्र का परिवार भड़क उठा और उन्होंने बदमाशों पर पथराव करना शुरू कर दिया।
पथराव और फायरिंग की यह पूरी घटना नरेंद्र कुशवाहा के एक अन्य साथी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। पथराव होता देख सभी हथियारबंद बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। नरेंद्र ने अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है।
7 लोगों पर एफआईआर दर्ज
प्ुलिस ने नरेन्द्र की शिकायत और वीडियो के आधार पर गौरव, विनोद, दिनेश, मुकेश और 3 अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जब पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता चला है कि जिस दीक्षित की जमीन को लेकर नरेन्द्र राठौड़ अपने परिवार के साथ बटाई का काम कर रहा था। उस जमीन को दीक्षित ने कब्जा करने आये बदमाशों ने कुछ दिन पहले ही बेच दी थी। पुलिस इसकी भी जांच कर रही हैं

Newsमध्य प्रदेशराज्य

हर माह लाड़ली बहना 318 करोड़ रूपये बढ़ायेगी खर्च, मोहन सरकार पर हर महीने 1859 करोड़ रूपये का बोझ पड़ेगा

भोपाल. मुख्यमंत्री लाड़ली योजना अब हर माह मोहन यादव सरकार को 318 करोड़ खर्च बढ़ा देगी। कर्ज लेकर लाड़ली बहनों को हर माह 1250 रूपये दे रही है। राज्य सरकार को इसी महिने से इस योजना के लिये 318 करोड़ रूपये का प्रबंधन अलग से करना होगा। यह राशि 15 अक्टूबर के पहले राज्य की 1.27 लाड़ली बहनों के खातों में भेजी जा सकती है। क्योंकि मुख्यमंत्री ने इसी साल दीपावाली के बाद भाईदूजसे बहनों के खाते में 250 रूपये औरे बढ़ाकर देने का फैसला किया है। इसके बाद हर माह लाड़ली बहना योजना में 1500 रूपये दिये जायेंगे।
मुख्यमंत्री यादव ने लाड़ली बहजना योजना की किश्त में 250 रूपये बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके बाद अब इस माह से यह राशि राज्य सरकार को ट्रांसफर करना है। क्योंकि 23 अक्टूबर को भाई दूज है और इसी दिन से सीएम ने 250 रूपये बढ़ाने का ऐलान किया है। हर महीने सीएम यादव ने 15 तारीख से पहले इस योजना की राशि ट्रांसफर करते हैं। इसलिये यह माना जा रहा है कि लाड़ली बहनों के खाते में 15 अक्टूबर के पहले ही यह राशि जमा करा दी जायेगी।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis benjabet casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel